घर पर सब्जियों संग ट्राई करना चाहती हैं नई डिश तो इस तरह बनाएं वेजिटेबल मक्खनी

कई बार घर पर रखी सब्जियों को कुछ नए तरीके से कुक करने का मन करता है लेकिन ये समझ नहीं आता कि इनके साथ क्या नया बनाया जाए। अगर आप भी इसी दुविधा में हैं तो आप वेजिटेबल मक्खनी घर पर एक बार जरूर बनाएं। ये सब्जी ना सिर्फ कुछ नया टेस्ट देगी बल्कि बच्चे से लेकर बड़े तक इसे खूब चाव से खाना पसंद करेंगे। इससे आपको भी सबके लिए तरह-तरह की डिशेस बनाने से छुट्टी मिल जाएगी।
दरअसल, काफी घरों ये समस्या सामने आती है कि किसी ना किसी को हर सब्जी पसंद नहीं आती, जिसकी वजह से महिलाओं के लिए काम बढ़ जाता है। इस स्थिति से निपटने के लिए वेजिटेबल मक्खनी एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। उत्तर भारत में ये रेसिपी काफी फेमस है, जिसे आप रोटी, कुलचा या चावल के साथ सर्व कर सकती हैं। वेजिटेबल मक्खनी ग्रेवीदार सब्जी होती है, जिसमें मक्खन और क्रीम का अच्छे से इस्तेमाल किया जाता है।
वेजिटेबल मक्खनी Recipe Card
वेजिटेबल मक्खनी को रेडी करने में आपको महज आधे घंटे का समय लगेगा। आप चाहे तो इसमें अपनी पसंद की और सब्जियों को भी डाल सकती हैं।
Ingredients
- गोभी
- शिमला मिर्च
- बेबी कॉर्न
- गाजर
- टमाटर
- हरी मिर्च
- अदरक- 1 इंच
- हरा धनिया- 3 से 4 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
- मक्खन- 2 से 3 टेबल स्पून
- क्रीम- ½ कप (100 ग्राम)
- तेल- 2 से 3 टेबल स्पून
- जीरा- 1 छोटी चम्मच
- बड़ी इलाइची- 1
- काली मिर्च- 6 से 7
- लौंग- 2
- दालचीनी-½ इंच
- धनिया पाउडर- 1 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर- ½ छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर- 1/3 छोटी चम्मच
- नमक- 1 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
Step
- Step 1:
टमाटर, अदरक और हरी मिर्च को काट लीजिए।
- Step 2:
एक पैन में तेल गर्म कर उसमें टमाटर, अदरक और हरी मिर्च के साथ धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर को भून लीजिए।
- Step 3:
पैन में साबुत दाल चीनी, काली मिर्च, लौंग और बड़ी इलाइची छीलकर डालिए।
- Step 4:
पैन में इन सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करके टमाटरों को हल्का नर्म होने तक पका लीजिए।
- Step 5:
जब तक टमाटर नर्म हो रहे हैं तब तक शिमला मिर्च, बेबी कॉर्न और गाजर को काट लीजिए।
- Step 6:
टमाटर नर्म हो गये हो तो उन्हें पैन से हटाकर कुछ देर ठंडा होने के लिए रख दीजिए।
- Step 7:
तब तक आपने जो सब्जियां काटी हैं उन्हें थोड़े से तेल में भून लीजिए।
- Step 8:
एक पैन में दो से तीन चम्मच तेल गर्म करिए।
- Step 9:
इसमें कटी हुई शिमला मिर्च, बेबी कॉर्न और गाजर को डालकर दो मिनट के लिए भून लीजिए।
- Step 10:
ठंडे हुए टमाटर को मिक्सी में पीस लीजिए।
- Step 11:
फिर एक कढ़ाई को गर्म कर उसमें दो से तीन चम्मच मक्खन गर्म कर लें।
- Step 12:
मक्खन पिघलने के बाद इसमें टमाटर की ग्रेवी डालें और उसे तब तक पकाएं जब तक वो तेल न छोड़ने लगे।
- Step 13:
अब इसमें क्रीम डालिए और एक से दो मिनट इसे चलाती रहिये।
- Step 14:
फिर इसमें आधा कप पानी डालिए और ग्रेवी को दोबारा उबाल आने तक चलाती रहिये।
- Step 15:
जब ग्रेवी में उबाल आ जाए तो इसमें नमक, लाल मिर्च पाउडर और थोड़ा सा हरा धनिया डाल दीजिए।
- Step 16:
मसाले ग्रेवी में मिक्स करने के बाद इसमें सब्जियां डाल दीजिए और चार से पांच मिनट तक धीमी आंच में इसे ढककर पका लीजिए।
- Step 17:
पांच मिनट बाद आपकी वेजिटेबल मक्खनी तैयार हो जाएगी।
- Step 18:
अब इसे एक बर्तन में निकाल लीजिए और इसपर हरी धनिया से गार्निशिंग कर लीजिए।
बनाने का तरीका
- सबसे पहले टमाटर को चार हिस्सों में काट लीजिए और साथ में अदरक व हरी मिर्च को भी काटकर रख लीजिए।
- अब एक पैन को गर्म कर इसमें दो चम्मच तेल डालिए। तेल गर्म होते ही इसमें जीरा डाल दीजिए। फिर आपको इसमें कटे हुए टमाटर, अदरक और हरी मिर्च के साथ धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर डालना है।
- अगर आप खड़े मसाले पसंद करती हैं तो इसी समय इसमें साबुत दाल चीनी, काली मिर्च, लौंग और बड़ी इलाइची छीलकर डालिए। पैन में इन सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करके टमाटरों को हल्का नर्म होने तक पका लीजिए।
- जब तक टमाटर नर्म हो रहे हैं तब तक शिमला मिर्च, बेबी कॉर्न और गाजर को काट लीजिए। ध्यान रखें कि इन सब्जियों को मीडियम साइज़ में काटना है।
- अब आप देखेंगी कि आपके टमाटर नर्म हो गये हैं तो उन्हें पैन से हटाकर कुछ देर ठंडा होने के लिए रख दीजिए। तब तक आपने जो सब्जियां काटी हैं उन्हें थोड़े से तेल में भून लीजिए।
- इसके लिए आपको एक गर्म पैन में दो से तीन चम्मच तेल लेना है और तेल के गर्म होते ही आप इसमें कटी हुई शिमला मिर्च, बेबी कॉर्न और गाजर को डालकर भून लीजिए। आपको इन सब्जियों को सिर्फ दो मिनट के लिए पकाना है।
- अब आपके टमाटर ठंडे हो गए हों तो मिक्सी में उन्हें पीस लें और फिर एक कढ़ाई को गर्म कर उसमें दो से तीन चम्मच मक्खन गर्म कर लें।
- मक्खन पिघलने के बाद इसमें टमाटर की ग्रेवी डालें और उसे तब तक पकाएं जब तक वो तेल न छोड़ने लगे।
- अब इसमें क्रीम डालिए और एक से दो मिनट इसे चलाती रहिये। फिर इसमें आधा कप पानी डालिए और ग्रेवी को दोबारा उबाल आने तक चलाती रहिये।
- जब ग्रेवी में उबाल आ जाए तो इसमें नमक, लाल मिर्च पाउडर और थोड़ा सा हरा धनिया डाल दीजिए। मसाले ग्रेवी में मिक्स करने के बाद इसमें सब्जियां डाल दीजिए और चार से पांच मिनट तक धीमी आंच में इसे ढककर पका लीजिए।
- पांच मिनट बाद आपकी वेजिटेबल मक्खनी तैयार हो जाएगी। अब इसे एक बर्तन में निकाल लीजिए और इसपर हरी धनिया से गार्निशिंग कर लीजिए।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।