सर्दियों में घर पर मौजूद इन सब्जियों से बनाएं मिक्स वेज पानी वाला अचार

सर्दियों में तरह-तरह की सब्जियां मिलती हैं, जिसकी वजह से ये समझ नहीं आता कि किचन में इन्हें इस्तेमाल कैसे करें। यही नहीं, कई बार घर के सदस्य भी सब्जियों को लेकर अलग-अलग फरमाइश करते हैं। ऐसे में किसी को गाजर नहीं पसंद आती तो कोई मूली नहीं खाना चाहता। ऐसे में समझ नहीं आता कि किसके लिए क्या बनाया जाए। लेकिन आप अगर सर्दियों में आलू, गाजर, मूली और फूल गोभी का इस्तेमाल कर मिक्स वेज पानी वाला अचार बनाएंगी तो यकीन मानिए घर का हर सदस्य इसे खाने के साथ लेना पसंद करेगा। तो आईए जानते हैं कि घर पर मौजूद सब्जियों की मदद से आप मिक्स वेज पानी वाला अचार कैसे बना सकती हैं।
मिक्स वेज पानी वाला अचार Recipe Card
मिक्स वेज पानी वाले अचार को बनाने में महज आधे घंटे का समय लगता है। आप चाहे तो इसमें अपनी पसंद की और सब्जियों को भी डाल सकती हैं।
Ingredients
- छिले हुए शलगम- 2
- छिली हुई गाजर- 2
- छिली हुई मूली- 1
- सरसों का तेल- 2 टेबलस्पून
- सिरका- 2 टेबल स्पून
- नमक- स्वादानुसार
- सरसों के दाने- 3 छोटी चम्मच (दरदरी कुटी हुई)
- सौंफ- 1 छोटी चम्मच (दरदरी कुटी हुई)
- आधा छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- आधा छोटी चम्मच हल्दी पाउडर
Step
- Step 1:
एक बर्तन में तीन कप पानी को ढककर गर्म कर लें।
- Step 2:
अब गर्म पानी में मूली, गोभी, गाजर, आलू और शलजम के कटे हुए टुकड़ों को डाल दीजिए।
- Step 3:
तीन मिनट के लिए इन सब्जियों को उबाल लें और फिर गैस बंद कर दें।
- Step 4:
गैस बंद करने के बाद पांच मिनट के लिए सब्जियों को ऐसे ही बर्तन में ढककर रखा रहने दीजिए।
- Step 5:
पांच मिनट बाद ढक्कन हटा दीजिए और सब्जियों को ठंडा होने दें।
- Step 6:
एक बड़े बर्तन में पानी डालें और इसमें सरसों का दरदरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, नमक, सौंफ पाउडर और हल्दी पाउडर मिक्स करिए।
- Step 7:
पानी का घोल बनाने के बाद इसमें उबाली हुई सब्जियों के साथ सरसों का तेल और सिरका डालकर इसे अच्छे से मिक्स कर लीजिए।
- Step 8:
लीजिए आपका मिक्स वेज पानी वाला अचार तैयार है।
बनाने का तरीका
- इस अचार को बनाना बेहद आसान है। सबसे पहले आपको एक बर्तन में लगभग तीन कप पानी लेकर इसे उबाल लेना है। पानी को किसी प्लेट या बर्तन से ढककर उबालेंगी तो ये जल्दी उबलेगा।
- जब तक पानी उबल रहा है तब तक आपके पास जो सब्जियां मौजूद हैं उन्हें एक-एक इंच के टुकड़ों में काट लें। आप इस अचार में मूली, गोभी, गाजर, आलू और शलजम का इस्तेमाल कर सकती हैं।
- सब्जियों को काटने के बाद इन्हें एक बार नॉर्मल पानी से धो लें और फिर उबले हुए पानी में डालकर तकरीबन तीन मिनट तक इन्हें उबलने दीजिए।
- गैस को तीन मिनट बाद बंद कर दीजिए और सब्जियों को पांच मिनट तक ऐसे ही बर्तन में ढककर रखा रहने दीजिए। आप पांच मिनट बाद जब ढक्कन हटाएंगी तो देखेंगी कि सब्जियां अचार के लिए तैयार हैं।
- अब इन सब्जियों को ठंडा होने दीजिए और फिर इन्हें पानी के साथ एक प्याले में डाल दीजिए। इस घोल में आपको सरसों का दरदरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, नमक, सौंफ पाउडर और हल्दी पाउडर डालना है। फिर इस घोल को अच्छे से मिक्स कर लीजिए। मिक्स करने के बाद इसमें सरसों का तेल और सिरका डालकर एक और बार अच्छे से मिक्स कर लीजिए।
- अब किसी बड़े कंटेनर में मिक्स वेज पानी वाले अचार को भरकर रख लीजिए। आप अगर इस अचार को 1.5 से 2 महीने तक रखकर खाना चाहती हैं तो इसे फ्रिज में रखिए।
इसे जरूर पढ़ें:इन 5 आसान स्टेप्स में घर पर बनाएं 'कटहल का अचार'
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।