Sat Sep 12, 2026 | Updated 05:04 AM IST

ठंडी-ठंडी Thai Iced Tea घर पर करें तैयार, नोट करें रेसिपी

अगर आप चाय पीने के शौकीन हैं तो यकीनन आइस्ड टी की इस रेसिपी से आप एक न्यू टेस्ट पा सकती हैं।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2022-08-31, 11:23 IST
thai iced tea recipe in hindi

भारत के ज्यादातर घरों में दिन की शुरुआत चाय की चुस्कियों के साथ होती है। साथ ही साथ ऐसे भी लोग हैं जिन्हें अगर सुबह के समय चाय ना मिले तो उनका दिन शुरू ही नहीं होता है। हालांकि, चाय की कई तरह की वैरायटी हैं, जिसे आप अपने टेस्ट के हिसाब से बना सकते हैं जैसे- अदरक वाली चाय, इलायची वाली चाय, ब्लैक टी या ग्रीन टी आदि।

मगर क्या आपने कभी थाई आइस्ड टी के बारे में सुना है? या उसे टेस्ट किया है? अगर नहीं, तो परेशान न हों क्योंकि आज हम आपको घर पर थाई आइस्ड टी बनाने की आसान रेसिपी के बारे में बताने जा रहे हैं। इसे आप सिर्फ 10 मिनट में तैयार कर सकते हैं, तो देर किस बात की आइए जानते हैं।

थाई आइस्ड टी Recipe Card

इन आसान स्टेप्स से घर पर बनाएं थाई आइस्ड टी।

Vegetarian Recipe
Total Time: 10 min
Prep Time: 5 min
Cook Time: 5 min
Servings: 3
Level: Medium
Course: Breakfast
Calories: 175
Cuisine: Indian
Author: Shadma Muskan

Ingredients

  • पानी- 500 मिली
  • थाई ब्लैक टी पाउडर- 3 चम्मच
  • दूध- 100 मिली
  • चीनी- 2 चम्मच
  • कंडेंस्ड मिल्क- 150 मिली
  • बर्फ- 5 क्यूब्स

Step

  1. Step 1:

    थाई आइस्ड टी बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में हल्की आंच पर पानी उबाल लें।

  2. Step 2:

    अब इसमें थाई ब्लैक टी पाउडर, दूध और चीनी डालें और 5 मिनट तक पकने दें।

  3. Step 3:

    फिर इसे छानकर एक कप में निकाल लें और 10 मिनट ठंडा होने दें।

  4. Step 4:

    इसमें कंडेंस्ड मिल्क डालें और फ्रिज में 30 मिनट के लिए स्टोर करें। 

  5. Step 5:

    अब इसमें ऊपर से बर्फ के टुकड़े डालकर ठंडा-ठंडा सर्व करें।

बनाने का तरीका

thai iced tea easy recipe

  • थाई आइस्ड टी बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में हल्की आंच पर पानी उबाल लें।
  • अब इसमें थाई ब्लैक टी पाउडर, दूध और चीनी डालें और 5 मिनट तक पकने दें। (कश्मीरी गुलाबी चाय रेसिपी)
  • फिर इसे छानकर एक कप में निकाल लें और 10 मिनट ठंडा होने दें।

इसे ज़रूर पढ़ें- Evening Snack : शाम की चाय के लिए घर पर तैयार करें ये 3 नमकीन रेसिपीज

  • इसमें ऊपर से कंडेंस्ड मिल्क डालें और फ्रिज में 30 मिनट के लिए स्टोर करें।
  • अब इसमें ऊपर से बर्फ के टुकड़े डालकर ठंडा-ठंडा सर्व करें। (कंडेंस्ड मिल्क रेसिपी)

Image Credit- (@Freepik)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।