Bhai Dooj 2022: इन दो तरीकों से बनाएं स्वादिष्ट समोसे

समोसे तो आप ने खाए होंगे वो भी कई बार लेकिन आज हम आपको दो अलग तरह के समोसे की रेसिपी बताने वाले हैं जिन्हें आप भाई दूज के दिन बना सकती हैं। यह समोसे खाने में बहुत ही ज्यादा टेस्टी है और रोज बनाए जाने वाले समोसों से भी अलग हैं। तो आइए जानते हैं इन समोसों की रेसिपी।
स्पाइसी चीजी समोसा

समोसे का स्वाद थोड़ा और बढ़ जाता है जब उसमें हम चीज मिला देते हैं। और वैसे भी आजकल हर खाने में चीज इस्तेमाल की जा रही है। क्यों न इस भाई दूज अपने भाई के लिए चीजी समोसा बनाया जाए। आइए जानते हैं रेसिपी।
सामग्री
- आलू- 4 उबले हुए
- मटर- 200 ग्राम(उबली हुई)
- नमक- स्वादानुसार
- लाल मिर्च- जरूरत अनुसार
- चाट मसाला- 1 चम्मच
- स्वीट कॉर्न- 2 कटोरी
- चीज- 2 कटोरी कसा हुआ
- आटा- 2 कटोरी
- पानी- जरूरत अनुसार
- जीरा- 1 चम्मच
- तेल- तलने के लिए
इसे जरूर पढ़ें-Bhai Dooj 2022: खाने का शौकीन है भाई तो इन गिफ्ट्स से करें उसे खुश
विधि
- सबसे पहले एक परात में आटा, जीरा और नमक डालकर आटा गूंथ लें और 10 मिनट तक साइड रख दें।
- अब एक बाउल लें और उसमें आलू मटर(तीखा मटर-आलू रेसिपी)सहित बाकी सारी सामग्री को मिक्स कर लें।
- अब आटे की लोई बनाएं और उसे बेल कर आधा काट लें।
- अब आधे हिस्से का कोन बनाएं और उसमें एक चम्मच आलू वाली सामग्री डालकर समोसे को बंद कर दें।
- ऐसे ही बाकी समोसे बनाएं।जब तक आप सारे समोसे बना रहे हैं तब तक कढ़ाई में तेल गर्म करने के लिए रख दें।
- जब सारे समोसे बन जाएं तो उन्हें तल दें।
- लीजिए तैयार हैं आपके स्पाइसी चीजी समोसे।
स्वीट कोकोनट समोसा

चटपटा समोसा तो सभी खाते हैं लेकिन आज हम आपको मीठे समोसे की रेसिपी बताने वाले हैं।यह खाने में स्वादिष्ट है और अगर आपके भी को मीठा पसंद है तो उसे यह समोसा बहुत पसंद आने वाला है।
सामग्री
- भूनी हुई सूजी- 2 कटोरी
- नारियल का बुरा 1 कटोरी
- चीनी- 1 कटोरी
- काजू- 1 कटोरी कसे हुए
- किशमिश- 1 कटोरी
- आटा- 2 कटोरी
- पानी- जरूरत अनुसार
विधि
- सबसे पहले एक परात में आटा गूंथ लें और 15 मिनट तक साइड रख दें।
- अब एक बाउल में सूजी, नारियल, चीनी, काजू और किशमिश(घर में कैसे बनाएं किशमिश) डालकर इन्हें अच्छे से मिक्स कर दें।
- अब आटे की छोटी छोटी लोई बनाकर इसे बेल लें और आधा काट लें।
- अब इसका कोन बनाकर इसमें 2 चम्मच मसाला डालें और इसे अच्छे से बंद कर के समोसा बना लें।
- गर्म की गई कढ़ाई में इन समोसों को तल लें।
- लीजिए तैयार हैं आपके स्वीट कोकोनट समोसे।
इसे जरूर पढ़ें-Bhai Dooj Wishes And Quotes 2022: भाई दूज अपनों अपनों को भेजें ये शुभकामनाएं और बधाई संदेश
हम इसी तरह टेस्टी रेसिपीज आपके लिए लाते रहेंगे। यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image credit-freepik, shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।