वीकेंड पर बच्चों को खिलाएं नूडल्स समोसा, जानें बनाने का तरीका

समोसा तो आपने खाया ही होगा, क्यों न इस बार कुछ नया ट्राई करके देखें। समोसे के साथ वैसे भी कई सारे प्रयोग होने लगे हैं। अब बाजारों में मैकरोनी, पिज्जा, चॉकलेट, मैगी समोसा भी मिलने लगा है और कमाल की बात यह है कि लोग इन्हें भी बड़े चाव से खाते हैं।
अभी कुछ सालों से स्पाइसी चाइनीज नूडल्स वाले समोसे भी काफी ट्रेंड में हैं। इनमें आलू की जगह स्पाइसी नूडल्स स्टफ किए जाते हैं और फिर तेल में डीप फ्राई किया जाता है।
नूडल्स समोसा रेसिपी Recipe Card
आइए आज आपको नूडल्स वाले समोसे बनाने की विधि बताएं। आप इन्हें 30-35 मिनट में आसानी से तैयार कर सकती हैं।
Ingredients
- 300 ग्राम मैदा
- 1 कप नूडल्स
- 1/2 छोटा चम्मच अजवाइन
- नमक स्वादानुसार
- तेल आवश्यकतानुसार
- 2 कप पानी
- 1/2 छोटा चम्मच अदरक
- 1/2 छोटा चम्मच लहसुन
- 2 बड़े चम्मच गाजर
- 1/4 कप पत्ता गोभी
- 2 चम्मच बीन्स
- 1 चम्मच शिमला मिर्च
- 1 छोटा चम्मच रेड चिली सॉस
- 2 बड़े चम्मच सोया सॉस
- 2 बड़े चम्मच हरा प्याज बारीक कटा
- 1 छोटा चम्मच कॉर्नस्टार्च
Step
- Step 1:
सबसे पहले नूडल्स को उबाल लें और सब्जियों को बारीक लंबा-लंबा काट लें।
- Step 2:
इसके बाद पैन में तेल गर्म करें और अदरक, लहसुन और चुटकी भर नमक डालकर उसे सॉते करें।
- Step 3:
अब इसमें सब्जियां डालने के बाद रेड चिली सॉस और सोया सॉस डालकर मिक्स कर लें।
- Step 4:
इसमें हरा प्याज डालें और मीडियम आंच पर इसे 5 मिनट के लिए भून लें। अब कॉर्नस्टार्च डालकर सारी चीजों को मिक्स करें।
- Step 5:
इसमें नूडल्स डालें और सारी चीजें मिलाकर नूडल्स को 3-4 मिनट के लिए पकाएं।
- Step 6:
एक मिक्सिंग बाउल में मैदा, अजवाइन, नमक, थोड़ा-सा तेल और पानी डालकर आटा गूंथ लें और उसे ढककर 30 मिनट के लिए रखें।
- Step 7:
इस आटे की लोइयां बनाएं और फिर बेलकर पूरी का आकार दें। अब इन शीट्स को लेकर किनारे से थोड़े पानी के मदद से पॉकेट बनाएं।
- Step 8:
इन पॉकेट्स में नूडल्स स्टफ करें और किनारों को अच्छी तरह से सील कर लें।
- Step 9:
एक कढ़ाही में तेल गर्म करके समोसे को सुनहरा होने तक फ्राई करें। इन्हें गर्मागर्मा निकालकर सर्व करें।
बस फिर चलिए आज नूडल्स वाले समोसे बनाना सीखें। आपके बच्चों को भी यह समोसा बड़ा पसंद आएगा और वो भी इसका भरपूर मजा उठाएंगे।
बनाने का तरीका-

- सबसे पहले हम नूडल्स बनाकर तैयार करेंगे, तो इसके लिए नूडल्स को उबाल लें और सब्जियों को बारीक लंबा-लंबा काटकर अलग रख लें।
- एक पैन में 1 टेबल स्पून तेल गर्म करें और गर्म होने पर इसमें बारीक कटा अदरक-लहसुन, चुटकी भर नमक डालकर अच्छी तरह सॉते कर लें।
- इसके बाद इसमें कटी हुई सारी सब्जियां जैसे बीन्स, गाजर, बारीक कटी पत्ता गोभी, शिमला मिर्च के साथ-साथ रेड चिली सॉस, सोया सॉस डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें। इन्हें थोड़ा नरम होने तक 2-3 मिनट पकाएं।
- अब इसमें बारीक कटे हरे प्याज डालें और मध्यम आंच पर सब्जियों को 5 मिनट तक भून लें।
इसे भी पढ़ें : नॉनवेज लवर्स बना सकते हैं यह डिफरेंट स्टाइल समोसे
- इन सब्जियों के ऊपर कॉर्नस्टार्च छिड़कें और उसमें उबले हुए नूडल्स डालकर सारी चीजों को टॉस करें। इन्हें एक प्लेट में निकालकर ठंडा कर लें।
- अब एक मिक्सिंग बाउल में मैदा, अजवाइन, नमक, थोड़ा-सा तेल और पानी डालकर सख्त आटा गूंथ लें। इस आटे को ढककर लगभग 30 मिनट के लिए अलग रख दें।
- 30 मिनट बाद आटे को एक बार फिर से गूंथ लें और उसकी लोइयां बनाकर बराबर भागों में बांट लें। फिर बेलन से इन्हें लंबी पूरी के आकार में बेल लें और बीच से काटकर एक तरफ रख दें।
- अब एक शीट लें, शीट के किनारों पर पानी लगाएं और दोनों सिरों को मिलाकर पॉकेट बनाते हुए सील करें।
इसे भी पढ़ें : एकदम परफेक्ट बनेंगे आपके समोसे बस आटा गूंथते समय इन बातों का रखें ध्यान
- इसके बाद इसमें एक चम्मच नूडल्स की स्टफिंग भर दें और ऊपर से अच्छी तरह सील कर दें। किनारों को ठीक से सील करने के लिए किनारों पर हल्के हाथ से पानी लगाकर अच्छे से सील करें। इसी तरह बाकी समोसे बनाकर अलग दें।
- एक कढ़ाही में तलने के लिए तेल गर्म करें और उसे मीडियम आंच पर रखकर उसमें समोसे डालकर उन्हें सुनहरा होने तक तल लें। आपके गर्मागर्म नूडल्स समोसे तैयार हैं, पुदीना की चटनी या सौंठ की चटनी के साथ इनका आनंद लें।
Image Credit: google searches, telugufoods
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।