Baked Tandoori Palak Recipe: बेक्ड पालक पनीर राइस कैसे करें तैयार? शेफ गुंतास सेठी से जानें रेसिपी

भारतीय किचन में हर तरह का स्वाद मिल जाएगा। स्वाद के साथ-साथ आपको सेहत का खजाना भी मिलेगा। कई ऐसी डिशेज हैं जिसमें हेल्थ के लिए फायदेमंद माना जाता है जैसे पालक। पालक में आयरन, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। अक्सर पालक को उबला या सादा तरीकों से इस्तेमाल किया जाता है, जिससे कई लोग इसे खाना कम पसंद करते हैं। इसलिए लोग पालक में तड़का लगाते हैं और डिशेज बनाते हैं।
View this post on Instagram
बेक्ड पालक पनीर राइस Recipe Card
इन टिप्स की मदद से तैयार करें बेक्ड पालक पनीर राइस।
Ingredients
- तंदूरी सब्जियों के लिए
- दही- 1 कप
- लहसुन- अदरक का पेस्ट- 1 टेबलस्पून
- बेसन- 2 चम्मच
- सरसों का तेल- 2 चम्मच
- कसूरी मेथी- 1 चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर- 2 चम्मच
- शिमला मिर्च- 2 कप
- पनीर- 2 कप
- कॉर्न- आधा कप
- प्याज- आधा कप
- पालक प्यूरी के लिए
- जीरा- आधा चम्मच
- अदरक- 1 चम्मच
- चिली फ्लेक्स- 1 चम्मच
- पालक प्यूरी- 1 कप
- नमक- स्वादानुसार
- चीज- 1 कप
Step
- Step 1:
सबसे पहले उबले हुए पालक को अदरक, लहसुन और हरी मिर्च के साथ मिक्सी में पीस लें।
- Step 2:
एक स्मूद पेस्ट बना लें और साइड में रख दें। दही में सारे मसाले और सरसों का तेल मिलाकर अच्छी तरह फेंट लें।
- Step 3:
इसमें पनीर के टुकड़े डालें और हल्के हाथों से मिलाएं ताकि मसाला अच्छे से लग जाए।
- Step 4:
अब इसमें पके हुए चावल मिलाएं और अच्छी तरह से मिक्स करें, ताकि पालक और चावल के दाने पर चढ़ जाए।
- Step 5:
अब एक बेकिंग डिश लें और उसमें सबसे नीचे पालक चावल की एक लेयर डालें।
- Step 6:
चाहें तो ऊपर से चीज छिड़कें। पहले से प्रीहीट ओवन में 180 डिग्री सेल्सियस पर 15-20 मिनट तक बेक करें।
- Step 7:
अब इस डिश को दही या रायते के साथ सर्व कर सकते हैं।
अगर आप चाहें तो बेक्ड पालक पनीर चावल को तैयार कर सकते हैं। इसका स्वाद न सिर्फ अच्छा होगा, बल्कि बनाना भी आसान है। इस डिश में पालक की सॉफ्टनेस, पनीर की मलाईदार टच और चावल का हल्का क्रिस्पी टेक्सचर मिलकर एक ऐसा फ्यूजन तैयार करते हैं, जो बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आएगा।
बेक्ड पालक पनीर राइस की विधि

- सबसे पहले उबले हुए पालक को अदरक, लहसुन और हरी मिर्च के साथ मिक्सी में पीस लें।
इसे जरूर पढ़ें- पालक का पेस्ट बनाने से पहले जान लें पत्ते को उबालने का सही तरीका
- एक स्मूद पेस्ट बना लें और साइड में रख दें। दही में सारे मसाले और सरसों का तेल मिलाकर अच्छी तरह फेंट लें।
- इसमें पनीर के टुकड़े डालें और हल्के हाथों से मिलाएं ताकि मसाला अच्छे से लग जाए।
- इसे कम से कम 15-20 मिनट के लिए मैरिनेट होने दें। एक पैन में थोड़ा सा घी गर्म करें और उसमें तैयार की हुई पालक प्यूरी डालें।
- 2-3 मिनट तक भूनें जब तक उसका कच्चापन चला जाए। अब इसमें पके हुए चावल मिलाएं और अच्छी तरह से मिक्स करें, ताकि पालक और चावल के दाने पर चढ़ जाए।
- अब एक बेकिंग डिश लें और उसमें सबसे नीचे पालक चावल की एक लेयर डालें। ऊपर से मैरिनेटेड पनीर की लेयर रखें।
- चाहें तो ऊपर से चीज छिड़कें। पहले से प्रीहीट ओवन में 180 डिग्री सेल्सियस पर 15-20 मिनट तक बेक करें। अब बेक्ड तंदूरी पालक पनीर राइस को गरमा-गरम सर्व करें।
इसे जरूर पढ़ें- पालक से बनने वाली ये 3 रेसिपी जरूर करें ट्राई, भूल जाएंगी रेस्टोरेंट का खाना
- अब इस डिश को दही या रायते के साथ सर्व कर सकते हैं। ऊपर से हरा धनिया या थोड़ा सा नींबू रस डालकर और भी स्वाद बढ़ाया जा सकता है।
Image Credit- (@Freepik and shutterstock)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।