Buttermilk Recipe: घर पर बनाएं तड़के वाली छाछ, मिनटों में तैयार करें यह समर ड्रिंक

गर्मी के मौसम में कुछ ऐसा चाहिए होता है जो शरीर को ठंडक दे, पाचन में सुधार करे और स्वाद में भी हो जबरदस्त। ऐसे में छाछ से बेहतर विकल्प भला क्या हो सकता है?
छाछ पाचन को दुरुस्त करने में मदद करती है। यह लाइट होती है और इसलिए गट हेल्थ के लिए अच्छी होती है। लेकिन अगर आप हर बार वही सिंपल छाछ पीकर बोर हो चुके हैं, तो इस बार ट्राई करें तड़के वाली मसालेदार छाछ, जो स्वाद और सेहत दोनों में नंबर वन होगी।
तड़के वाली छाछ Recipe Card
चलिए आज आपको बताएं कि आप बढ़िया स्वादिष्ट छाछ घर पर बना सकते हैं।
Ingredients
- 1 कप दही (फ्रेश और खट्टी न हो)
- 2 कप ठंडा पानी
- स्वादानुसार नमक
- 1/4 चम्मच काली मिर्च पाउडर
- 1/2 चम्मच भुना जीरा पाउडर
- 1 बड़ा चम्मच हरा धनिया
- 4-5 पत्ते पुदीना
- तड़के के लिए: घी या तेल
- एक चुटकी हींग
- 1/4 चम्मच जीरा
- 6-8 पत्ते करी पत्ता
- 1 हरी मिर्च
Step
- Step 1:
दही को पानी मिलाकर अच्छे से फेंटें।
- Step 2:
दही में नमक, मसाले, धनिया और पुदीना डालें।
- Step 3:
पैन में घी गर्म करें, राई-जीरा, हींग, हरी मिर्च और करी पत्ता का तड़का लगाएं।
- Step 4:
यह तड़का छाछ में डालें और मिक्स करें। ठंडी-ठंडी छाछ का मजा लें।
तड़के वाली छाछ सिर्फ एक ठंडी ड्रिंक ही नहीं, बल्कि एक देसी प्रीबायोटिक है जो पेट की गर्मी कम करती है, गैस व अपच से राहत देती है और डाइजेशन को दुरुस्त करती है। इसमें जब हींग, करी पत्ता, जीरा और हरी मिर्च का तड़का डलता है तो इसका स्वाद और भी निखर जाता है।
इस रेसिपी की खास बात यह है कि आप इसे मिनटों में बना सकते हैं। बस थोड़ा दही, कुछ बेसिक मसाले और एक झटपट तैयार किया गया तड़के की आवश्यकता है।
अब आप भी इस बार गर्मियों में एनर्जी ड्रिंक की जगह अपनाइए ये देसी तड़के वाली छाछ, जो शरीर को ठंडक भी दे और टेस्ट में भी जबरदस्त होगी।
इसे भी पढ़ें: गर्मियों में छाछ की मदद से बनाएं ये कूल-कूल ड्रिंक्स
तड़के वाली छाछ बनाने की विधि-
- सबसे पहले एक गहरे बर्तन में ताजी दही लें और उसे अच्छी तरह से फेंट लें। आप मथनी या हैंड ब्लेंडर का भी उपयोग कर सकते हैं। अब इसमें ठंडा पानी डालें और फिर से मिक्स करें ताकि दही पूरी तरह घुल जाए और छाछ स्मूद टेक्सचर की बन जाए।
- अब छाछ में स्वादानुसार नमक, भुना हुआ जीरा पाउडर, काली मिर्च पाउडर, बारीक कटा हरा धनिया और पुदीना मिलाएं। चाहें तो थोड़ी-सी अदरक घिस कर भी डाल सकते हैं।
- एक छोटी कड़ाही में घी या तेल गरम करें। उसमें सबसे पहले हींग डालें, फिर राई और जीरा डालें। जब ये चटकने लगे तो हरी मिर्च और करी पत्ता डालें। करी पत्ता क्रिस्पी होते ही गैस बंद करें।
इसे भी पढ़ें: छाछ में डालकर पिएं यह चीज, एसिडिटी में मिलेगा आराम
- अब यह तड़का तैयार छाछ में डाल दें और एक बार अच्छे से मिक्स करें। छाछ को थोड़ी देर फ्रिज में रख कर ठंडा कर लें।
- ठंडी-ठंडी तड़के वाली छाछ को गिलास में डालें और ऊपर से थोड़ा सा भुना जीरा या पुदीने की पत्ती से गार्निश करें। चाहें तो आइस क्यूब्स भी मिला सकते हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।