पराठा बनाने से लेकर तड़का लगाने तक, शेफ पंकज भदौरिया से जानें कौन-सा तेल है अच्छा

अगर खाने में तेल जरा ज्यादा हो जाए, तो खाने का स्वाद बदल जाता है। ऐसे में अगर आप सही तेल का इस्तेमाल नहीं करते हैं तो आपकी सारी मेहनत बेकार हो सकती है। तो आइए शेफ पंकज द्वारा बताए गए टिप्स विस्तार से जानें। 

 
which oil should be used in cooking

बिना तेल के हम खाना पका ही नहीं सकते और जो व्यंजन बनती हैं वो बेस्वाद होते हैं। इसलिए खाने में तेल बहुत जरूरी होता है, जिससे न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ता है, बल्कि हेल्थ के लिए फायदेमंद भी होता है। मगर इसका मतलब यह भी नहीं है कि खाने में जरूरत से ज्यादा तेल इस्तेमाल किया जाए, क्योंकि तेल हेल्थ के लिए फायदेमंद भी होता है।

ऐसे में जरूरी है कि आप तेल इस्तेमाल करते वक्त मात्रा का ध्यान रखें और डिश के हिसाब से तेल का चुनाव करें। मगर यह समझना बहुत है कि कौन-सी डिश में तेल डाला जाता है और कौन-सी डिश में घी का इस्तेमाल किया जाता है। अगर आपको भी इस बात की जानकारी नहीं है, तो यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है क्योंकि हम पंकज भदौरिया के आसान टिप्स साझा कर रहे हैं, जिसमें आप विस्तार से जानेंगे कि घी कब और कैसे इस्तेमाल करना है।

रोटी और पराठे पर क्या लगाएं?

Best cooking oil for food

रोटी या पराठे हम सभी के घरों में खाए जाते हैं। मगर क्या आपको पता है कि यह तब ज्यादा फायदेमंद होते हैं, जब इन दोनों पर घी लगाया जाता है। वहीं, अगर आप रोजाना पराठे खाना पसंद करते हैं, तो कोशिश करें कि पहले पराठे को हल्की आंच पर सेक लें।

फिर गरमा-गरम पराठों पर घी लगाएं। इससे न सिर्फ रोटी या पराठे का स्वाद अच्छा लगेगा, बल्कि हेल्थ के लिए फायदेमंद भी होगा। यह हम नहीं कह रहे हैं बल्कि शेफ पंकज अपनी साझा की गई रील में बता रही हैं।

इसे जरूर पढ़ें-चाय में इस तरीके से डालेंगे गुड़ तो कभी नहीं फटेगी चाय, यहां देखें टिप्स

तड़का लगाने के लिए कौन-सा तेल करें इस्तेमाल?

यह तो हम सभी जानते हैं कि तड़का लगाने से खाने का स्वाद दोगुना बढ़ जाता है। कई डिशेज में तड़का ऊपर से लगाया जाता है और कई डिशेज बनाने से पहले तड़का लगाना पड़ता है। यकीनन आप भी खाने में तड़का लगाते होंगे, जिसमे पहले तेल को गर्म किया जाता है और फिर बाकी सामग्रियों को डाला जाता है।

मगर हमेशा तड़का लगाने के लिए सरसों का तेल इस्तेमालकरें। सरसों का तेल वेज और नॉन वेज दोनों व्यंजन में अच्छा लगता है, बस तड़का लगाने से पहले तेल को अच्छी तरह से पका लें।

स्टीम करने के लिए कौन-सा तेल करें इस्तेमाल?

स्टीम या कोई स्नैक्स बनाने के लिए जैतून के तेल का इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे खाने में अच्छा फ्लेवर आता है और स्नैक्स जल्दी पक भी जाते हैं। यह तो आप जानते ही होंगे कि जैतून का तेल हेल्थ के लिए कितना फायदेमंद होता है।

इसमें हेल्दी फैट्स मौजूद होते हैं, जो आपकी ओवर ऑल हेल्थ को सुधारने में मदद करता है। इसके कई ब्यूटी हैक्स भी आप जानते होंगे, लेकिन यह ऑलिव ऑयल आपको कुकिंग में भी हेल्प कर सकता है।

खाना बनाते वक्त सिर्फ 1 चम्मच डालें नारियल का तेल

Cooking oil for food

यह बहुत कम लोगों को मालूम है कि खाने बनाने के बाद ऊपर से एक चम्मच नारियल का तेल डाल दें। इससे खाने का स्वाद भी बढ़ जाएगा और इसका रंग भी अच्छा आएगा। वैसे भी नारियल का तेल बैड कोलेस्ट्रॉल कम करता है और हार्ट के लिए भी यह तेल अच्छा होता है।

यह भी जान लें कि नारियल का तेल साउथ इंडियन खाने में इस्तेमाल किया जाता है। अगर आप साउथ इंडियन खाना बना रहे हैं, तो नारियल का तेल इस्तेमाल करें। यकीनन इसका स्वाद दोगुना बढ़ जाएगा।

मूंगफली का तेल सर्दियों में करें इस्तेमाल

Peanut oil for women

इस तेल का इस्तेमाल सर्दियों में ज्यादा करें, क्योंकि इससे बॉडी गर्म रहती है और गर्माहट का भी एहसास होता है। हालांकि, मूंगफली का तेल कई तरीके से इस्तेमाल किया जा सकता है, लेकिन इसका ज्यादा इस्तेमाल किसी चीज को भूनने, तलने और फ्लोर के लिए किया जा सकता है।

इसे जरूर पढ़ें-हर महीने 900 रुपये नहीं करने होंगे खर्च, इन ट्रिक्स से बचाएं कुकिंग गैस

मूंगफली का तेल भी इस्तेमाल किया जा सकता है, जिसमें कई गुण शामिल होते हैं। कहा जाता है कि इस तेल में खाने का कलर ज्यादा अच्छा आता है और खाना जमता भी नहीं है। इस ऑयल में एंटीसेप्टिक, एस्ट्रिंजेंट, एंटीस्पास्मोडिक आदि गुण होते हैं, जो किसी न किसी रूप में शरीर के लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं।

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- (@Freepik)

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP