Sat Sep 12, 2026 | Updated 05:09 AM IST

ऐसे बनाएं सोयाबीन मंचूरियन, उंगलियां चाटते रह जाएंगे लोग

आप आप वेजिटेरियन हैं और कुछ नया ट्राई करना चाहती हैं, तो इस बार सोयाबीन के मंचूरियन बनाकर देखें। इसका स्वाद ऐसा है कि आपके घर में सबको बहुत ही पसंद आएगा।
Updated:- 2025-06-15, 07:27 IST
image

वेजिटेरियन लोगों के लिए सोयाबीन प्रोटीन का सबसे अच्छा स्रोत है। यह हेल्थ के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है, इसलिए सोयाबीन को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। आप इसके तरह-तरह से व्यंजन अपने बच्चों को बनाकर दे सकती हैं जैसे- मंचूरियन। मंचूरियन एक ऐसी डिश है जिसे मसाले और सॉस के साथ पकाया जाता है। इसका स्वाद बिल्कुल नॉन-वेज मंचूरियन की तरह लगता है, बस यह थोड़ा सस्ता पड़ जाता है।

इसके अलावा, सोयाबीन के मंचूरियन बहुत ही जल्दी बन जाते हैं, बस आपको सही रेसिपी फॉलो करने की जरूरत होती है। आप इसमें अपनी पसंद की सामग्री डाल सकती हैं, लेकिन लहसुन, हरी मिर्च या प्याज को डालना न भूलें। यह ऐसी सामग्री हैं जिनके बिना स्वाद अधूरा लगेगा। इस डिश की खास बात यह है कि आप इसे स्नैक्स या मेन कोर्स की तरह सर्व कर सकती हैं।

सोयाबीन मंचूरियन Recipe Card

इन टिप्स की मदद से सोयाबीन मंचूरियन तैयार करें।

Vegetarian Recipe
Total Time: 25 min
Prep Time: 10 min
Cook Time: 15 min
Servings: 4
Level: Medium
Course: Snacks
Calories: 175
Cuisine: Indian
Author: Shadma Muskan

Ingredients

  • सोयाबीन- 2 कप
  • आलू- 2
  • अदरक-लहसुन का पेस्ट- 1 चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार
  • लाल मिर्च पाउडर- आधा छोटा चम्मच
  • काली मिर्च पाउडर- आधा छोटा चम्मच
  • चावल का आटा- 1 चम्मच
  • कॉर्न फ्लोर- 1 चम्मच
  • तेल- फ्राई करने के लिए
  • मंचूरियन सॉस के लिए
  • तेल- 2 चम्मच
  • लहसुन-अदरक- 1 चम्मच
  • हरी मिर्च- 1 बारीक कटी
  • प्याज- 1
  • रेड चिली सॉस- 1 चम्मच
  • टोमेटो सॉस- 1 चम्मच
  • शिमला मिर्च- 1
  • काली मिर्च पाउडर- चुटकी भर
  • नमक- स्वादानुसार
  • हरा प्याज- सर्व करने के लिए

Step

  1. Step 1:

    सोयाबीन को गर्म पानी में 10 मिनट के लिए भिगोकर रख दें और निचोड़कर ग्राइंडर से दरदरा पीस लें।

  2. Step 2:

    फिर बर्तन में पिसी हुई सोयाबीन, मैश किया हुआ आलू, अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर मिलाएं।

  3. Step 3:

    इस दौरान एक कड़ाही में तेल गर्म करें और हल्की आंच पर सोयाबीन की बॉल्स को गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई करें।

  4. Step 4:

    फ्राई करने के बाद एक प्लेट में निकालें। फिर एक कड़ाही में 2 टेबलस्पून तेल गर्म करें।

  5. Step 5:

    अब इसमें कटा हुआ प्याज, शिमला मिर्च और बाकी बचा हुआ सामान डालें।

  6. Step 6:

    अब तले हुए सोयाबीन बॉल्स को इस सॉस में डालें और 2 मिनट तेज आंच पर टॉस करें।

  7. Step 7:

    ऊपर से हरा प्याज डालें और गर्मागर्म सर्व करें। अब इसे नूडल्स या मेन कोर्स के साथ सर्व करें।

सोयाबीन मंचूरियन की विधि

how to make soya manchurian crispy balls making tips (2)

  • सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार करके रख लें। फिर सोयाबीन को गर्म पानी में 10 मिनट के लिए भिगोकर रख दें और निचोड़कर ग्राइंडर से दरदरा पीस लें।

इसे जरूर पढ़ें- चाइनीज खाने का करें मन तो करें ट्राई करें ये ड्राई वेज मंचूरियन, नोट करें आसान रेसिपी

  • अब एक बर्तन में इसे निकालें और आलू को उबलाने के लिए रख दें। फिर बर्तन में पिसी हुई सोयाबीन, मैश किया हुआ आलू, अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर मिलाएं।
  • काली मिर्च, कॉर्नफ्लोर और चावल का आटा डालें। इस दौरान एक कड़ाही में तेल गर्म करें और हल्की आंच पर सोयाबीन की बॉल्स को गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई करें।
  • फ्राई करने के बाद एक प्लेट में निकालें। फिर एक कड़ाही में 2 टेबलस्पून तेल गर्म करें। इसमें लहसुन-अदरक और हरी मिर्च डालकर हल्का सुनहरा होने तक भून लें।
  • अब इसमें कटा हुआ प्याज, शिमला मिर्च और बाकी बचा हुआ सामान डालें। इसके बाद सोया सॉस, रेड चिली सॉस, टमाटर सॉस और विनेगर डालें।
  • नमक और काली मिर्च डालकर अच्छी तरह से मिलाएं। अब तले हुए सोयाबीन बॉल्स को इस सॉस में डालें और 2 मिनट तेज आंच पर टॉस करें।

इसे जरूर पढ़ें- पत्ता गोभी से नहीं सोयाबीन की बड़ियों से बनाएं टेस्टी मंचूरियन

  • ऊपर से हरा प्याज डालें और गर्मागर्म सर्व करें। अब इसे नूडल्स या मेन कोर्स के साथ सर्व करें। 

Image Credit- (@Freepik and shutterstock) 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।