चाइनीज खाने का करें मन तो करें ट्राई करें ये ड्राई वेज मंचूरियन, नोट करें आसान रेसिपी
-1748696757067.webp)
आज कुछ चाइनीज हो जाए। अक्सर ये वाली बात तब होती हैं जब आपका कुछ चटपटा खाने के मन हो। दरअसल, चाइनीज डिश बेहद ही टेस्टी होती है साथ ही, ये आसानी से बन जाती हैं। वहीं आसानी से बन जाने वाली ये डिश बच्चों से लेकर बड़ों सभी लोगों का पसंद आता है। वहीं अगर आपका भी चाइनीज खाने का मन तो आप ड्राई वेज मंचूरियन की आसान रेसिपी ट्राई कर सकती हैं।
इस आर्टिकल में हम आपको शेफ संजीव कपूर की ड्राई वेज मंचूरियन की आसान रेसिपी बता रहे हैं और इस रेसिपी को आप घर पर नीचे दी गई इन टिप्स को मदद से आसानी से बना सकती हैं।
ड्राई वेज मंचूरियन Recipe Card
अगर आपका चाइनीज खाने के मन है तो, आप घर पर ये आसान-सी ड्राई वेज मंचूरियन की रेसिपी ट्राई कर सकती हैं।
Ingredients
- 1 मध्यम आकार की पत्तागोभी
- कद्दूकस की हुई 1 मध्यम आकार की गाजर
- कद्दूकस की हुई ¼ छोटी फूलगोभी
- कद्दूकस की हुई 3 हरी मिर्च
- बारीक कटी हुई
- 15 लहसुन की कलियाँ
- बारीक कटी हुई
- 1½ इंच अदरक का टुकड़ा
- बारीक कटा हुआ
- स्वादानुसार नमक
- ¼ कप मैदा
- 4 छोटे चम्मच डार्क सोया सॉस
- 1 बड़ा चम्मच तेल + तलने के लिए
- 2 इंच अजवाइन का डंठल
- कटा हुआ
- 1 बड़ा चम्मच कॉर्नफ्लोर + कोटिंग के लिए
- 1 कप वेजिटेबल स्टॉक
- ½ छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
- 1 छोटा चम्मच सिरका
- ½ छोटा चम्मच चीनी
- 2 डंठल हरे प्याज के पत्ते बारीक कटे हुए
Step
- Step 1:
सबसे पहले पत्तागोभी, गाजर, फूलगोभी, ⅓ हरी मिर्च, ⅓ लहसुन, ⅔ अदरक, नमक, मैदा और 2 छोटे चम्मच सोया सॉस मिलकर इन छोटे-छोटे बॉल बनाएं।
- Step 2:
इसके बाद इन कॉर्नफ्लोर में लपेट कर इन बॉल को डीप फ्राई करें।
- Step 3:
एक नॉन-स्टिक पैन में 1 बड़ा चम्मच तेल गरम करके इसमें थोडा अदरक, लहसुन और हरी मिर्च, अजवाइन, सोया सॉस डालकर भूनें। साथ ही, कॉर्नफ्लोर को 2 बड़े चम्मच पानी में घोलें।
- Step 4:
इसके बाद कॉर्नफ्लोर मिश्रण, काली मिर्च पाउडर, सिरका और चीनी डालें।
- Step 5:
वेजिटेबल बॉल को सॉस में मिलाएँ। आधा हरा प्याज डालें और मिलाएं।
- Step 6:
सर्विंग डिश में डालेकर हरे प्याज के पत्तों से सजाकर परोसें।
इसे भी पढ़ें- रेस्टोरेंट स्टाइल क्रिस्पी मंचूरियन बॉल्स बनाने के लिए फॉलो करें ये टिप्स
ड्राई वेज मंचूरियन की बनाने की आसान रेसिपी
- सबसे पहले एक बाउल लें और पत्ता गोभी, गाजर, फूलगोभी, ⅓ हरी मिर्च, ⅓ लहसुन, ⅔ अदरक, नमक, मैदा और 2 छोटे चम्मच सोया सॉस डालें।
- इन सभी चीजों को मिक्स करके इसके बाद बॉल बनाएं। एक कड़ी में तेल गर्म करने और सब्जी के इन बॉल को फ्राई करें।
- सुनहरा और कुरकुरा होने तक इन अच्छी तरह से डीप फ्राई करें।
- इसके बाद नॉन-स्टिक पैन में 1 बड़ा चम्मच तेल गरम कर लें और इसके बाद इसमें अदरक, लहसुन और हरी मिर्च, अजवाइन, बचा हुआ सोया सॉस डालें।
- इन सभी चीजों को मिक्स करें और इसके बाद कॉर्नफ्लोर को 2 बड़े चम्मच पानी में घोलें।
- इसके बाद आखिर में वेजिटेबल स्टॉक डालें और 1-2 मिनट तक उबालें।
- वेजिटेबल बॉल को छान लें और सॉस में मिलाएँ। अ आँच बंद कर दें। आधा हरा प्याज डालें और मिलाएँ।
- एक सर्विंग डिश में डालें और बचे हुए हरे प्याज के पत्तों से सजाकर गरमा गरम परोस लें।
इसे भी पढ़ें- पत्ता गोभी से नहीं सोयाबीन की बड़ियों से बनाएं टेस्टी मंचूरियन
Image credit- chef sanjeev kapoor
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।