घर पर आसानी से बनाएं शाही टुकड़ा रोल, नोट करें ये आसान रेसिपी

शाही टुकड़ा किसे पसंद नहीं है, क्योंकि इसका स्वाद बहुत ही लाजवाब होता है। नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। यही वजह है कि यह भारत की सबसे खास मिठाइयों में शुमार है। कहा जाता है कि यह मिठाई मुगलों के जमाने की है, जिसे बनाने के लिए ब्रेड, दूध, मावा और सूखे ड्राई फ्रूट्स का इस्तेमाल किया जाता है। मतलब इसे तैयार करने के लिए एक अच्छा खासा बजट चाहिए ही होता है। मगर हर कोई शाही टुकड़ा तैयार नहीं कर सकता है।
शाही टुकड़ा रोल Recipe Card
इस तरह तैयार करें शाही टुकड़ा रोल।
Ingredients
- ब्रेड स्लाइस- 6-8
- मावा- आधा कप
- इलायची पाउडर- आधा चम्मच
- दूध- 1 कप
- चीनी- 1 कप
- पानी- आधा कप
- खोया- आधा कप
- देसी घी- जरूरत के हिसाब से
Step
- Step 1:
सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार करके रख लें। फि
- Step 2:
र एक पैन में चीनी और पानी डालकर हल्की आंच पर रखें और चीनी डालकर घुलने दें।
- Step 3:
एक बाउल में मावा, इलायची पाउडर और मेवा डालकर अच्छी तरह से मिलाएं और रोल के अंदर भर दें।
- Step 4:
फिर एक कड़ाही में घी गर्म करें और रोल्स को हल्की आंच पर पकाएं।
- Step 5:
जब ब्रेड क्रिस्पी होने लगें तो इन्हें एक प्लेट में निकाल लें। फिर चाशनी में डालकर अच्छी तरह से डुबोएं और बाहर निकाल लें।
- Step 6:
अगर आप चाहें तो चाशनी के बाद इसे मिल्क को गाढ़ा करके रोल को डाल सकते हैं।
अगर आप भी इसी लिस्ट में शामिल हैं, तो इस बार शाही टुकड़ा रोल की रेसिपी तैयार करें। यह रेसिपी न सिर्फ नई है, बल्कि बहुत ही आसान है जिसे कुछ ही देर में तैयार किया जा सकता है। इसके लिए आपको ज्यादा सामग्रियों की जरूरत भी नहीं होगी, बस आपको हमारे बताए गए टिप्स को फॉलो करना होगा।
शाही टुकड़ा रोल की विधि

- सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार करके रख लें। फिर एक पैन में चीनी और पानी डालकर हल्की आंच पर रखें और चीनी डालकर घुलने दें। जब यह दोनों चीजें अच्छी तरह से पक जाएं, तो चाशनी बनने तक पकाएं।
इसे जरूर पढ़ें- घर पर शाही टुकड़ा बनाते समय ये टिप्स आएंगे काम
- एक से दो तार की चाशनी आपको तैयार करनी है। जब चाशनी पककर तैयार हो जाए तो उसमें दो से तीन इलायची और केसर के धागे डाल दें। ऐसा करने से इसका स्वाद ज्यादा अच्छा लगेगा।
- इस दौरान आपको रोल तैयार करने हैं। इसके लिए ब्रेड के किनारे को काट लें और बेल की मदद से बीच का हिस्सा पतला कर लें। जब सारे ब्रेड रोल हो जाएं, तो एक तरफ रख दें।
- एक तरफ रखने के बाद बाउल में मावा, इलायची पाउडर और मेवा डालकर अच्छी तरह से मिलाएं। मिलाने के बाद ब्रेड के अंदर खोया का मिश्रण भरें और रोल कर दें। रोल को अच्छी तरह से बंद करना है, ताकि बाद में रोल खुले नहीं।
- फिर एक कड़ाही में घी गर्म करें और रोल्स को हल्की आंच पर पकाएं। जब ब्रेड क्रिस्पी होने लगें तो इन्हें एक प्लेट में निकाल लें। फिर चाशनी में डालकर अच्छी तरह से डुबोएं और बाहर निकाल लें।
इसे जरूर पढ़ें- घर पर ऐसे बनता है शादियों वाला मीठा शाही टुकड़ा
- अगर आप चाहें तो चाशनी के बाद इसे मिल्क को गाढ़ा करके रोल को डाल सकते हैं। ऊपर से केसर, कटे हुए मेवा और इलायची डालकर गरमा-गरम सर्व करें।
Image Credit- (@Freepik and shutterstock)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।