Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:25 AM IST

घर पर शाही टुकड़ा बनाते समय ये टिप्स आएंगे काम

शाही टुकड़ा खाने में बेहद टेस्टी लगता है। जब आप इसे घर पर बना रही हैं तो इसे परफेक्ट टेस्ट देने के लिए कुछ छोटे-छोटे टिप्स जरूर फॉलो करें।
Updated:- 2023-06-30, 15:27 IST
shahi tukda making tips in hindi

मीठे के शौकीन लोग हर बार कुछ अलग व टेस्टी खाना चाहते हैं। ऐसे में शाही टुकड़ा यकीनन उनके टेस्ट बड को एक ट्रीट देगा। स्वादिष्ट रबड़ी में डूबी कुरकुरी डीप-फ्राइड ब्रेड और ऊपर से सूखे मेवे डालने के बाद उसका टेस्ट हर किसी को बेहद पसंद आता है। अक्सर लोग किसी वेडिंग फंक्शन या पार्टी में शाही टुकड़ा खाना पसंद करते हैं या फिर बाजार से भी इसे लेकर खाया जा सकता है।

लेकिन अगर आप इस मुगलई डिश को घर पर ही बनाने का विचार कर रही हैं तो यह उतना कठिन भी नहीं है। बस जरूरी है कि आप कुछ छोटी-छोटी बातों का खासतौर पर ध्यान रखें और अपनी डिश को एक परफेक्ट टेस्ट दें। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको ऐसी ही कुछ आसान टिप्स और ट्रिक्स के बारे में बता रहे हैं, जो शाही टुकड़ा बनाते समय उसके टेस्ट को एन्हॉन्स करने में आपकी मदद करेंगी-

सही हो ब्रेड

 shahi tukda hindi

शाही टुकड़ा एक ऐसी स्वीट डिश है, जिसमें ब्रेड मेन इंग्रीडिएंट है, इसलिए हमेशा सही ब्रेड को चुनें। कोशिश करें कि शाही टुकड़ा बनाते समय आप व्हाइट ब्रेड या फिर मिल्क ब्रेड का इस्तेमाल करें। इससे आपको वहीं ऑथेटिंग टेस्ट मिलता है। इसे बनाते समय आप पहले क्रस्ट को हटा दें और फिर ब्रेड का मनचाहे आकार में काट लें। यह भी ध्यान रखें कि आप फ्रेश ब्रेड की जगह एक या दो दिन पुरानी ब्रेड से शाही टुकड़ा बनाएं क्योंकि ताजा बेक की गई ब्रेड की तुलना में वह बहुत कम घी सोखेंगी।

इसे भी पढ़ें : घर पर आसान तरीके से बनाएं ये रस्क शाही टुकड़ा, लगेगा आपको टेस्टी

यूं करें फ्राई

जब आप ब्रेड को फ्राई करती हैं तो इस टिप पर ध्यान अवश्य दें। आप जब भी पैन में घी या तेल गर्म करें, तो यह अवश्य देखें कि तेल बहुत अधिक गर्म न हो। साथ ही साथ, ब्रेड को हमेशा मीडियम या फिर मीडियम-लो हीट पर ही ब्रेड को फ्राई करें। अगर तेल गर्म होगा या फिर आप इसे तेज आंच पर फ्राई करते हैं तो इससे ब्रेड स्लाइस जल सकती हैं। फिर आपका शाही टुकड़ा बिल्कुल भी अच्छा नहीं बनेगा।

यूं बनाएं रबड़ी

 shahi tukda

शाही टुकड़े को दूध से तैयार की गई रबड़ी के मिश्रण में डिप किया जाता है। लेकिन इसे भी सही तरह से बनाना जरूरी है। जब आप इसे बना रही हैं तो टेस्ट को एन्हॉन्स करने के लिए इसमें इलायची पाउडर, केवड़ा वाटर या गुलाब जल आदि को मिलाया जा सकता है। इसे धीमी या मध्यम आंच पर पकाएं। साथ ही इसे पकाते समय हिलाना न भूलें ताकि वह तले में न लगे। अगर आप चाहें तो इसमें थोड़ा मिल्क पाउडर भी शामिल कर सकती है। यह रबड़ी के पकने के समय को कम करता है। साथ ही साथ, उसके टेस्ट को भी बढ़ाता है।

इसे भी पढ़ें : भारतीय राज्यों की इन मिठाइयों को क्या चखा है आपने?

यूं भिगोएं ब्रेड 

रबड़ी तैयार करने के बाद बारी आती है ब्रेड को भिगोने की। जब आप अपनी तली हुई ब्रेड स्लाइस को मीठे दूध या रबड़ी में डुबोएं, तो उसे केवल कुछ ही सेकंड के लिए भीगने दें। बहुत अधिक देर तक ब्रेड को दूध के मिश्रण में ना छोड़ें। ऐसा करने से ब्रेड सॉगी हो सकती है और फिर आपको शाही टुकड़ा में ब्रेड का वह क्रिस्पी टेस्ट नहीं मिलेगा, जो वास्तव में इसे और भी अधिक डिलिशियस बनाता है।

 

तो अब आप भी घर पर शाही टुकड़ा बनाते हुए इन छोटे-छोटे टिप्स को फॉलो करें और एकदम पार्टी जैसी डिलिशियस डेजर्ट सर्व करें।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।  

 

Image Credit- freepik, shutterstock

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।