Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:00 PM IST

घर पर ऐसे बनता है शादियों वाला मीठा शाही टुकड़ा

भारत की मिठाईयां पूरी दुनिया में मशहूर हैं खासकर शाही टुकड़ा तो बहुत लोगों को पसंद है। इसमें ऐसा क्या खास है आइए जानते हैं।
Updated:- 2018-10-29, 18:07 IST
shahi tukda recipe big

भारत की मिठाईयां पूरी दुनिया में मशहूर हैं खासकर शाही टुकड़ा तो बहुत लोगों को पसंद है। वैसे तो शाही टुकड़ा आप कभी भी खा सकते हैं लेकिन इसे खासकर लोग त्योहारों के खास मौके पर जरूर बनाते हैं। लेकिन ये आप घर पर आसानी से बना सकती हैं। इसे बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता और घर में सभी लोगों को इसका स्वाद पसंद होता है। ये ऐसी मिठाई है जो आपकी हेल्थ के लिए भी अच्छी होती है। अब आप इसे घर में कैसे बना सकती हैं ये जानने के लिए इसकी रेसिपी देखिए

शाही टुकड़ा बनाने की सामग्री

  • ब्रेड - 4
  • चीनी - 1 200 ग्राम (चाशनी के लिये)
  • चीनी - 1 छोटा चम्मच (रबड़ी के लिए)
  • दूध - 500 ml
  • केसर - आधा चम्मच 
  • छोटी इलाइची - 4 पीसी हुई
  • चिरोंजी - 1 छोटा चम्मच
  • बादाम - 8-10 बारीक कटे हुए
  • पिस्ता - 8-10 बारीक कटा हुआ
  • देसी घी - 100 ग्राम

शाही टुकड़ा बनाने के लिए आपको तीन चीज़ें अलग-अलग तैयार करनी होंगी एक चाशनी, दूसरी रबड़ी और तीसरा शाही टुकड़ा वाली ब्रेड

शाही टुकड़ा बनाने की विधि

  • चाशनी के लिए- सबसे पहले चाशनी बनाने के लिए आप एक पैन में पानी डालकर उसे गैस पर गर्म होने के लिए रख दें। अब जब इसमें उबाल आ जाए तब आप इसमें चीनी डालें। इस पानी को धीमी आंच पर पकने दें। चाशनी वाली पानी गाढ़ा हो जाएगा। थोड़ी देर बाद आप इसे चेक करें जब एक तार की चाशनी तैयार हो जाए तब आप गैस बंद कर दें। एक तार की चाशनी का मतलब है कि आप जब आप इसे चम्मच से नीचे गिराकर देखेंगी तब इसकी गाढ़ी और लंबी एक ही तार नज़र आएगी। इसका मतलब होगा कि आपने शाही टुकड़े के लिए जो चाशनी बनायी है वो तैयार हो गई है।
  • रबड़ी के लिए- एक पैन में दूध डालकर गरम होने के लिए रख दें। धीमी आंच पर दूध को पकने दें। दूध पर उबलते हुए जब मलाई की परत आए तो उसे एक तरफ करती रहें। जब बर्तन में 1/4 दूध बचे तब आप गैस बंद कर दीजिए। अब किनारे वाली मलाई को परत को बचे दूध में मिला दें इसमें चीनी और इलायची पाउडर भी मिला दें। और इसे अच्छे से मिक्स कर लें। रबड़ी तैयार है।
  • शाही टुकड़े की ब्रेड- ब्रेड को बीच में से 2 टुकड़े कर लें अब एक कढ़ाही में घी गर्म करें और इसमें ब्रेड को deep fry करें। जब ब्रेड तेल में ब्राउन हो जाए तो इसे बाहर निकालकर चाशनी में डूबों दें।
  • चाशनी में डूबी हुई ब्रेड को निकालकर एक प्लेट में रख लें। अब हर ब्रेड पर ऊपर से रबड़ी डालें और इसे पूरी ब्रेड पर फैला दें। 

गार्निश 

शाही टुकड़े को सजाने के लिए आप उस पर ऊपर से बारीक कटे हुए ड्राई फ्रूट्स डालें फिर इसपर केसर और चिरोंजी भी डालें। इसे फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें और जब आपका मन करे या आपके घर मेहमान आएं तब उन्हे ये परोसें।

फ्रिज में रखे शाही टुकड़े को आप 2-3 दिनों तक खा सकते हैं।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।