इस तरह बनाएं साबूदाने का स्वादिष्ट डोसा, बाजार के डोसे का भूल जाएंगे स्वाद

पूरे दिन व्रत रखने के बाद अगर हमें किसी चीज की तलब होती है.....तो वह सिर्फ और सिर्फ हल्का खाना और पानी है। हालांकि, एक बार तो हम भूख बर्दाश्त कर लेंगे, लेकिन हमसे प्यास बर्दाश्त नहीं होती। इसलिए हम पानी और छास जैसी चीजें ज्यादा पीना पसंद करते हैं।
ढेर सारा पानी पीने के बाद हमारा कुछ हल्का-फुल्का खाने का ही मन करता है। ऐसे में साबूदाने की रेसिपीज ट्राई की जा सकती हैं। हालांकि, साबूदाना..... नाम सुनते ही खिचड़ी हमारे दिमाग में आती है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसका सेवन ज्यादातर व्रत में किया जाता है।
साबूदाने का स्वादिष्ट डोसा Recipe Card
अगर आप कुछ डिफरेंट ट्राई करना चाहते हैं, तो एक बार साबूदाने का डोसा जरूर बनाएं।
Ingredients
- साबूदाना- 150 ग्राम
- मूंगफली का पाउडर- 2 चम्मच
- हरी मिर्च- 4 (कटी हुई)
- सेंधा नमक- स्वादानुसार
- काली मिर्च पाउडर - 1 छोटा चम्मच
- घी- 1 छोटा चम्मच
- पनीर- 1 छोटा कप
Step
- Step 1:
हम साबूदाने को साफ करके भिगोकर रख देंगे, इससे बैटर बनाना आसान होगा।
- Step 2:
एक बाउल में पाउडर निकालें और सभी सामग्रियों को डालकर बैटर तैयार कर लें।
- Step 3:
इस बैटर को लगभग 10 मिनट के लिए रख दें और गैस पर तवा गर्म करने के लिए रख दें।
- Step 4:
डोसा जब पकने लगे तो पलट दें और घी डालकर दूसरी तरफ से पकाने के लिए रख दें।
- Step 5:
एक प्लेट में निकाल लें और गर्मा-गर्म चटनी के साथ सर्व करें।
मगर साबूदाना न सिर्फ स्वादिष्ट होता है बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद है। आप इससे पराठे, डोसा, पोहा और कई तरह के स्वादिष्ट व्यंजन ट्राई कर सकते हैं। मगर आज हम आपको साबूदाने का डोसा बता रहे हैं, जिसे आसानी से तैयार भी किया जा सकता है और व्रत में आसानी से खाया भी जा सकता है।
विधि
- सबसे पहले हम साबूदाने को साफ करके भिगोकर रख देंगे, इससे बैटर बनाना आसान होगा। वर्ना आप साबूदाने का पाउडर बना सकते हैं। पाउडर बनाने के लिए आप मिक्सर जार का इस्तेमाल कर सकते हैं।
- इसके बाद एक बाउल में पाउडर निकालें और हरी मिर्च को धोकर पतला-पतला काट लें। फिर सभी सामग्रियों को डालें जैसे- काली मिर्च पाउडर, सेंधा नमक, घी और पानी।
इसे जरूर पढ़ें- बेसन से नहीं अबकी बार सूजी से बनाएं स्वादिष्ट नमकीन, मेहमान तारीफ करते नहीं थकेंगे
- फिर मूंगफली का दरदरा पाउडर डालकर मिलाएं और स्मूथ बैटर तैयार कर लें। इस बैटर को लगभग 10 मिनट के लिए रख दें और गैस पर तवा गर्म करने के लिए रख दें। फिर एक चम्मच की मदद से सहायता से बैटर को गोल-गोल फैलाएं।
इसे जरूर पढ़ें- सावन के व्रत में भी खा सकेंगे ये साबूदाना रेसिपीज, जरूर करें ट्राई
- डोसा जब पकने लगे तो पलट दें और घी डालकर दूसरी तरफ से पकाने के लिए रख दें। जब डोसा दोनों तरफ से पक जाए तो एक प्लेट में निकाल लें और गर्मा-गर्म हरी चटनी के साथ सर्व करें।
Image Credit- (@Shutterstock)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।