Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:01 AM IST

आलू से नहीं इस बार बनाएं चावल की टिक्की, यह रही सीक्रेट रेसिपी

अगर आपका स्नैक्स में कुछ नया खाने का मन कर रहा है, तो चावल की टिक्की ट्राई करें। चावल की टिक्की बनाना न सिर्फ आसान है, बल्कि स्वादिष्ट भी होती है जिसे इन ट्रिक्स से तैयार किया जा सकता है।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2023-08-11, 11:20 IST
how to make rice tikki

चाट हर किसी को पसंद होता है और अगर बात टिक्की की आ जाए, तो बस नाम लेते ही मुंह में पानी आ जाता है। चटपटी, कुरकुरी टिक्की का चाट वाला हर गली-मोहल्ले पर खड़ा मिल जाएगा। ठेले वाली टिक्की का स्वाद होता ही इतना लजीज है कि एक बार खाने के बाद बार-बार खाने की चाहत होती है।

पर क्या आपने कभी चावल की क्रिस्पी टिक्की का लुत्फ उठाया है? अगर नहीं, तो एक बार जरूर उठाकर देखें। चावल की टिक्की न सिर्फ बनाना आसान है, बल्कि इसका स्वाद ऐसा है कि आप हर वीकेंड बनाना पसंद करेंगे। इसलिए आज हम आपको घर पर चावल की टिक्की बनाने की आसान रेसिपी साझा कर रहे हैं।

चावल की टिक्की Recipe Card

आप इस टिक्की को व्रत वाली टिक्की भी बना सकते हैं।

Vegetarian Recipe
Total Time: 15 min
Prep Time: 5 min
Cook Time: 10 min
Servings: 2
Level: Medium
Course: Snacks
Calories: 175
Cuisine: Indian
Author: Shadma Muskan

Ingredients

  • चावल- 1 कप (उबले हुए)
  • आलू- 2 (उबले हुए)
  • मैदा- 2 चम्मच
  • शिमला मिर्च- 1 (कटी हुई)
  • हरी मिर्च- 2 (कटी हुई)
  • प्याज- 1 (कटी हुई)
  • मटर- आधा कप (उबले हुए)
  • हरा धनिया- 2 चम्मच
  • चाट मसाला- 1 छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार
  • तेल- टिक्की फ्राई करने के लिए

Step

  1. Step 1:

    चावल की टिक्की बनाने के लिए सबसे पहले ऊपर बताई गई सभी सामग्रियों को तैयार करके रख लें।

  2. Step 2:

    फिर एक बाउल में सभी सामग्रियों को डालकर मिक्स कर लें।

  3. Step 3:

    इस दौरान गैस पर एक पैन गर्म करने के लिए रख दें। साथ ही टिक्की तैयार कर लें।

  4. Step 4:

    जब तेल गर्म हो जाए तो टिक्की को कुरकुरा होने तक फ्राई करें।

  5. Step 5:

    टिक्की क्रिस्पी हो जाए तो गैस बंद कर दें और सॉस के साथ सर्व करें।

विधि

Rice tikki recipe in hindi

  • चावल की टिक्की बनाने के लिए सबसे पहले ऊपर बताई गई सभी सामग्रियों को तैयार करके रख लें।
  • फिर एक बाउल में उबले हुए चावल, मैश किए हुए आलू, 2 चम्मच मैदा, 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1 छोटा चम्मच चाट मसाला, स्वादानुसार नमक, 2 कटी हुई हरी मिर्च, 1 कटी हुई प्याज, 1 कटी हुई शिमला मिर्च, 2 चम्मच हरा धनिया,आधा कप मटर आदि डालकर सभी सामग्रियों को मिक्स कर लें। 

इसे जरूर पढ़ें-  आलू टिक्की बनाते समय किन बातों का रखें ध्यान?

  • फिर इसमें थोड़ा-सा पानी डालें और टिक्की का आटा तैयार कर लें। इस दौरान गैस पर एक पैन गर्म करने के लिए रख दें और चावल को मिक्सर ग्राइंडर में डालकर दरदरा पीस लें। 
  • जब तेल गर्म हो जाए आटे की गोल-गोल टिक्की तैयार करें और तेल में डाल दें। फिर दोनों तरफ से हल्का फ्राई करें और टिक्की को कुरकुरा होने तक फ्राई करें। 

इसे जरूर पढ़ें-  बाजार जैसी टेस्टी टिक्की बनाने में मदद करेंगे ये टिप्स

  • टिक्की क्रिस्पी हो जाए तो गैस बंद कर दें और प्लेट में निकाल लें। ऊपर से हरा धनिया डालकर गरमा-गरम हरी चटनी, दही और सॉस के साथ सर्व करें। 

Image Credit- (@Shutterstock) 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।