Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:19 AM IST

सर्दियों में नॉन वेज डिश का लेना है मजा तो घर पर ऐसे बनाएं पालक गोश्त

अगर आप सर्दियों में लजीज नॉन वेज डिश बनाना चाहती हैं तो घर पर इस आसान रेसिपी की मदद से पालक गोश्त जरूर बनाइए।
Updated:- 2021-12-30, 10:55 IST
palak gosht recipe in hindi

अगर आपके घर में सब नॉन वेज खाने के शौकीन हैं तो एक बार पालक गोश्त को जरूर ट्राई करिए। खासतौर पर सर्दियों में इस डिश को बनाकर देखिए क्योंकि इस सीजन में पालक, मेथी और बथुआ जैसी हरी सब्जियां आसानी से मिल जाती हैं। अगर आप इन हरी सब्जियों के साथ गोश्त को पकाएंगी तो आपकी डिश का स्वाद और बढ़ जाएगा। ऐसे में घर के सभी सदस्य बड़े चाव से ये डिश खाना पसंद करेंगे।

बनाने का तरीका

  • सबसे पहले आपको एक कुकर में तेल गर्म करके उसमें काली इलायची, दालचीनी और हरी इलायची डालें और इसे तब तक चलाते रहें जब तक इसमें से खुश्बू ना आने आने लगे। अब इसमें कटे हुए प्याज डाल दीजिए और उन्हें सुनहरा होने तक पकाइए।
  • अब इसमें लहसुन, हरी मिर्च और अदरक का पेस्ट बनाकर डालिए।
  • अब इसे कुछ सेकेंड्स के लिए चलाइए और फिर इसमें धनिया पाउडर और जीरा पाउडर डालकर अच्छे से मिक्स कर लीजिए।
  • अच्छे से मिक्स करने के बाद आपको कटे हुए टमाटर और थोड़ा सा नमक डालना है। टमाटर को तब तक पकाना है जब तक वो मैशी ना हो जाएं। जब टमाटर पूरी तरह से गल जाएं तो इसमें गोश्त डालिए और इसे हाई फ्लेम पर दो से तीन मिनट तक पकाइए।
  • अब पालक को बाद रफ तरीके से काट लीजिए।
  • इसके बाद इसमें मिक्सी में पीसे हुए टमाटर की प्यूरी डालनी है और इसे लगभग गोश्त के साथ एक मिनट तक पकाना है। अब इसमें पालक को डालिए और एक मिनट तक पका लीजिए। साथ में यहां पर आपको मक्खन भी डालना है और इसे भी एक मिनट तक पकाना है। अब इसमें दही डालकर कुकर का ढक्कन लगा दीजिए और तीन सीटी ले लीजिए।
  • आपकी लजीज पालक गोश्त की रेसिपी तैयार है, जिसमें आप रोटी, पराठे या चावल के साथ गर्मागर्म सर्व कर सकती हैं।

पालक गोश्त Recipe Card

पालक गोश्त एक ऐसी डिश है जिसे घर का हर सदस्य पसंद करेगा।

Non-Vegetarian Recipe
Total Time: 60 min
Prep Time: 20 min
Cook Time: 40 min
Servings: 4
Level: High
Course: Main Course
Calories: 400
Cuisine: Indian
Author: Manali Rastogi

Ingredients

  • पालक- एक गुच्छा
  • तेल- तीन चम्मच
  • गोश्त- 750 ग्राम
  • काली इलायची- 1
  • दालचीनी- एक इंच
  • इलायची- चार से पांच
  • दो मीडियम साइज़ के बारीक कटे हुए प्याज
  • अदरक- 1 इंच
  • एक धनिया पाउडर- एक चम्मच
  • जीरा पाउडर- एक चम्मच
  • दो बारीक कटे हुए टमाटर
  • नमक- स्वादानुसार
  • टमाटर की प्यूरी- आधा कप
  • मक्खन- एक चम्मच
  • दही- तीन से चार चम्मच

Step

  1. Step 1:

    कुकर में तेल गर्म कर काली इलायची, दालचीनी और हरी इलायची को डालकर इसे चलाइए।

  2. Step 2:

    अब इसमें कटे हुए प्याज डाल दीजिए और उन्हें सुनहरा होने तक पकाइए।

  3. Step 3:

    इसके बाद आपको इसमें लहसुन, हरी मिर्च और अदरक का पेस्ट बनाकर डालना है और इसे कुछ सेकेंड्स के लिए चलाइए।

  4. Step 4:

    फिर इसमें धनिया पाउडर और जीरा पाउडर डालकर अच्छे से मिक्स कर लीजिए।

  5. Step 5:

    अब आपको कटे हुए टमाटर और थोड़ा सा नमक डालना है।

  6. Step 6:

    टमाटर को तब तक पकाना है जब तक वो मैशी ना हो जाएं।

  7. Step 7:

    जब टमाटर पूरी तरह से गल जाएं तो इसमें गोश्त डालिए और इसे हाई फ्लेम पर दो से तीन मिनट तक पकाइए।

  8. Step 8:

    इसके बाद इसमें मिक्सी में पीसे हुए टमाटर की प्यूरी डालनी है और इसे लगभग गोश्त के साथ एक मिनट तक पकाना है।

  9. Step 9:

    अब इसमें पालक को डालिए और एक मिनट तक पका लीजिए।

  10. Step 10:

    साथ में आपको मक्खन भी डालना है और इसे भी एक मिनट तक पकाना है।

  11. Step 11:

    अब इसमें दही डालकर कुकर का ढक्कन लगा दीजिए और तीन सीटी ले लीजिए।

  12. Step 12:

    आपकी लजीज पालक गोश्त की रेसिपी तैयार है।

इसे जरूर पढ़ें:सर्दियों में ट्राई करिए कॉर्न मेथी मसाला, सबको पसंद आएगी डिश

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।