बेसन नहीं, इस बार चखें मूंग दाल की कढ़ी; एक बार खाएंगे तो स्वाद भूल नहीं पाएंगे

अगर आप बेसन की कढ़ी खाकर बोर हो गई हैं तो यहां आपको मूंग दाल की कढ़ी के बारे में बताया जा रहा है। ऐसे में इसकी रेसिपी के बारे में जानते हैं... 
Updated:- 2026-05-13, 11:57 IST
image

अगर आप बेसन की कढ़ी खाकर बोर हो गई हैं, तो मूंग दाल की कढ़ी आपके खाने का जायका बदल सकती है। यह न केवल स्वाद में बेमिसाल है, बल्कि इसे बनाना भी आसान है। मूंग दाल और दही दोनों मिलकर कढ़ी को सेहतमंद और प्रोटीन बनाते हैं। चाहे लंच हो या डिनर, इसे चावल के साथ परोसा जाए तो हर कोई उंगलियां चाटता रह जाएगा। ऐसे में इसकी रेसिपी के बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि मूंग की कढ़ी कैसे बनाएं? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...

मूंग की दाल की कढ़ी कैसे बनाएं? Recipe Card

बेसन नहीं, इस बार चखें मूंग दाल की कढ़ी; एक बार खाएंगे तो स्वाद भूल नहीं पाएंगे

★★★★
Vegetarian Recipe
Total Time: 40 min
Prep Time: 5 min
Cook Time: 30 min
Servings: 5
Level: Medium
Course: Main Course
Calories: 60
Cuisine: Indian
Author: Garima Garg

Ingredients

  • 1 कप पीली मूंग दाल
  • 1.5 कप खट्टा दही
  • 2 बड़े चम्मच बेसन
  • आधा छोटा चम्मच हल्दी
  • 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • नमक स्वादानुसार
  • और चुटकी भर हींग
  • 2 बड़े चम्मच घी या तेल
  • आधा चम्मच राई
  • आधा चम्मच जीरा
  • 2 सूखी लाल मिर्च
  • 8-10 करी पत्ते
  • बारीक कटा हुआ अदरक
  • हरी मिर्च
  • सजाने के लिए ताजा हरा धनिया।

Step

  1. Step 1:

    मूंग दाल को 2 घंटे भिगोकर बारीक पीस लें।

  2. Step 2:

    दही को फेंटें और उसमें पिसी दाल व पानी मिलाएं।

  3. Step 3:

    घोल में हल्दी, मिर्च और नमक डालकर अच्छी तरह मिक्स करें।

  4. Step 4:

    कड़ाही में घोल डालें और लगातार चलाते हुए उबालें।

  5. Step 5:

    उबाल आने पर आंच धीमी करें और कढ़ी को गाढ़ा होने दें।

  6. Step 6:

    बीच-बीच में चलाते रहें ताकि दाल नीचे चिपके नहीं।

  7. Step 7:

    एक तड़का पैन में घी गरम करके राई-जीरा चटकाएं।

  8. Step 8:

    करी पत्ता, हींग और सूखी मिर्च डालकर तड़का तैयार करें।

  9. Step 9:

    तड़के को पकती हुई कढ़ी में ऊपर से डाल दें।

  10. Step 10:

    कढ़ी को धनिया पत्ती से सजाएं और सर्व करें।

मूंग दाल की कढ़ी कैसे बनाएं?

सबसे पहले मूंग दाल को धोएं। अब भिगोई हुई मूंग दाल को धोकर मिक्सी में थोड़े से पानी के साथ बारीक पीस लें।

1 - 2026-05-13T113630.591

अब एक बर्तन में दही को अच्छे से फेंट लें, फिर इसमें दाल का पेस्ट, थोड़ा बेसन और पानी डालकर एक पतला घोल तैयार करें ताकि गुठलियां न रहें।

अब एक भारी तले की कड़ाही में थोड़ा तेल गरम करें और दही-दाल का मिश्रण डालें। इसे तेज आंच पर तब तक चलाएं जब तक एक उबाल न आ जाए।

इसे भी पढ़ें - इस खास तरीके से बनाएं महाराष्ट्रीयन स्टाइल बैंगन का भरता, नोट करें आसान रेसिपी

 उबाल आने के बाद इसमें हल्दी और नमक डालें। आंच धीमी कर दें और इसे 20-25 मिनट तक पकने दें, जिससे दाल का कच्चापन दूर हो जाए।

2 - 2026-05-13T113628.368

एक छोटे पैन में घी गरम करें और इसमें राई, जीरा, हींग, सूखी लाल मिर्च और करी पत्ता डालकर चटकाएं। अंत में थोड़ी लाल मिर्च पाउडर डालें।

अब तैयार तड़के को कढ़ी के ऊपर डालें और ढक दें। अंत में हरा धनिया डालकर गरमा-गरम चावल के साथ परोसें।

नोट - बता दें कि जब आपकी कढ़ी तैयार हो जाए तो उसे तुरंत कड़ाही से निकाल लें और एक कटोरे में करके रख लें। ऐसा करने से कड़ाही के कारण उसका स्वाद नहीं बदलेगा। 

इसे भी पढ़ें - ब्रेकफास्ट में कुछ नया है बनाना? नोट करें झटपट तैयार होने वाले 'बेसन अप्पे' की ये रेसिपी

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।