Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:41 AM IST

इस खास तरीके से बनाएं महाराष्ट्रीयन स्टाइल बैंगन का भरता, नोट करें आसान रेसिपी

अगर आप घर पर कुछ नया ट्राई करना चाहती हैं तो यहां दिए गए बैंगन के भरते की रेसिपी आपके बेहद काम आ सकती है। इस लेख के माध्यम से बताते हैं कि कैसे बनाएं बैंगन का भरता?
Updated:- 2026-05-11, 11:35 IST
image

बैंगन का भरता भारत के हर कोने में अलग अंदाज में बनाया जाता है, लेकिन महाराष्ट्रीयन स्टाइल बैंगन का भरता अपने स्मोकी फ्लेवर और अनोखे मसालों के लिए फेमस है। इसकी सबसे बड़ी खासियत इसमें इस्तेमाल होने वाली भुनी हुई मूंगफली और दही का हल्का खट्टापन है। ऐसे में इनके बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि घर पर ही ऑथेंटिक महाराष्ट्रीयन बैंगन भरता कैसे बनाएं? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...

महाराष्ट्रीयन स्टाइल बैंगन का भरता कैसे बनाएं? Recipe Card

इस खास तरीके से बनाएं महाराष्ट्रीयन स्टाइल बैंगन का भरता, नोट करें आसान रेसिपी

Vegetarian Recipe
Total Time: 45 min
Prep Time: 20 min
Cook Time: 20 min
Servings: 5
Level: Medium
Course: Main Course
Calories: 100
Cuisine: Indian
Author: Garima Garg

Ingredients

  • भरते वाला बड़ा बैंगन
  • आधा कप भुनी हुई मूंगफली
  • ताजा दही
  • सरसों (राई)
  • जीरा
  • हींग और ताजी कड़ी पत्ता
  • अदरक-लहसुन-मिर्च
  • हरा धनिया और प्याज।

Step

  1. Step 1:

    सबसे पहले आप बैंगन को भूनें, उसके लिए पहले तेल लगाने से छिलका आसानी से उतरता है।

  2. Step 2:

    लहसुन को बैंगन के अंदर डालकर भूनें।

  3. Step 3:

    अब मूंगफली को बहुत बारीक न पीसें।

  4. Step 4:

    दही हमेशा गैस बंद करने के बाद ही मिलाएं।

  5. Step 5:

    भुने हुए बैंगन को थोड़ा ठंडा होने दें।

  6. Step 6:

    अब एक कड़ाही में तेल गरम करें और राई, जीरा, हींग और कड़ी पत्ता डालें।

  7. Step 7:

    अब प्याज और हरी मिर्च डालकर सुनहरा होने तक भूनें।

  8. Step 8:

    प्याज भुनने के बाद इसमें हल्दी और मैश किया हुआ बैंगन डालें।

  9. Step 9:

    ऊपर से नमक और कुटी हुई मूंगफली का पाउडर मिलाकर 2 मिनट पकाएं।

  10. Step 10:

    आपका बैंगन का भरता तैयार है।

बैंगन का भरता कैसे बनाएं?

  • सबसे पहले आप बैंगन को धो लें और अच्छे से सुखा लें और उस पर थोड़ा सा तेल लगाएं। चाकू से बैंगन में छोटे छेद करें और उनमें लहसुन की कलियां फंसा दें।

2 - 2026-05-11T112415.033

  • अब बैंगन को सीधी आंच पर तब तक भूनते रहें, जब तक कि उसका छिलका पूरी तरह काला न हो जाए और वह अंदर से नरम न हो जाए।
  • भुने हुए बैंगन को थोड़ा ठंडा होने दें, फिर छिलका उतारकर उसे एक बड़े बाउल में अच्छी तरह मैश कर लें।

इसे भी पढ़ें -Kitchen Hacks: बिना AC-पंखे के भी गर्मियों में ठंडा रहेगा आपका किचन, बस खाना बनाते समय अपनाएं ये आसान तरीके

  • अब आप एक कड़ाही लें और उसमें तेल गरम करें। अब इसमें राई, जीरा, हींग और कड़ी पत्ता डालें। अब प्याज और हरी मिर्च डालकर सुनहरा होने तक भूनते रहें।
  • जब आपकी प्याज भुन जाए तो इसमें हल्दी और मैश किया हुआ बैंगन डालें। ऊपर से नमक और कुटी हुई मूंगफली का पाउडर मिलाकर 2 मिनट पकाएं।

1 - 2026-05-11T112423.167

अब आप गैस बंद कर दें। जब पेस्ट थोड़ा गुनगुना रह जाए, तब इसमें दही और बारीक कटा हरा धनिया मिलाएं और सर्व करें।

नोट - यह महाराष्ट्रीयन बैंगन का भरता न केवल सेहत के लिए अच्छा है, बल्कि बनाने में यह भी बहुत आसान है। इसकी सोंधी खुशबू और मसालों का बैलैंस इसे साधारण भरते से कहीं ज्यादा खास बनाता है।

इसे भी पढ़ें -सब्‍जी में तेल हो गया है ज्‍यादा, तो ये एक ट्र‍िक मिनटों में सोख लेगी सारी चिकनाई

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।