Fri Sep 11, 2026 | Updated 09:03 PM IST

ब्रेकफास्ट में कुछ नया है बनाना? नोट करें झटपट तैयार होने वाले 'बेसन अप्पे' की ये रेसिपी

यदि आप कुछ नया ट्राई करना चाहती हैं तो यहां दी गई बेसन के अप्पे की रेसिपी आपके बेहद काम आ सकती है। जानते हैं कि इसे कैसे बनाएं?
Updated:- 2026-05-09, 11:58 IST
image

सूजी के अप्पे तो हमने कई बार ट्राई किए हैं, लेकिन अगर आप स्वाद के साथ सेहत के लिए एक अच्छा ऑप्शन ढूंढ रहे हैं, तो 'बेसन अप्पे' एक शानदार विकल्प हैं। बता दें कि बेसन प्रोटीन का एक अच्छा सोर्स है और इससे बने अप्पे न केवल हल्के होते हैं बल्कि बच्चों के टिफिन के लिए भी एकदम सही हैं। ऐसे में इसकी रेसिपी के बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि बेसन के अप्पे कैसे तैयार करें। जानते हैं इस लेख के माध्यम से...

बेसन के अप्पे कैसे बनाएं? Recipe Card

ब्रेकफास्ट में कुछ नया है बनाना? नोट करें झटपट तैयार होने वाले 'बेसन अप्पे' की ये रेसिपी

Vegetarian Recipe
Total Time: 40 min
Prep Time: 10 min
Cook Time: 20 min
Servings: 10
Level: Medium
Course: Appetisers
Calories: 175
Cuisine: Indian
Author: Garima Garg

Ingredients

  • बेसन: 1 कप
  • सब्जियां: बारीक कटी हुई शिमला मिर्च
  • गाजर
  • प्याज और हरी मिर्च
  • दही: आधा कप
  • मसाले: हल्दी पाउडर
  • लाल मिर्च
  • नमक और थोड़ी सी अजवाइन
  • तड़का: राई
  • कढ़ी पत्ता और तेल
  • फुलाने के लिए: आधा छोटा चम्मच फ्रूट सॉल्ट या बेकिंग सोडा।

Step

  1. Step 1:

    बेसन को हमेशा छानकर उपयोग करें।

  2. Step 2:

    घोल को 10 मिनट के लिए रेस्ट जरूर दें।

  3. Step 3:

    दही का उपयोग करने से अप्पे अंदर से नरम बनते हैं।

  4. Step 4:

    सब्जियों को जितना हो सके उतना बारीक काटें।

  5. Step 5:

    ज्यादा पानी न डालें, वरना अप्पे पिचक सकते हैं।

  6. Step 6:

    फ्रूट सॉल्ट डालने के बाद घोल को ज्यादा न फेंटें।

  7. Step 7:

    धीमी आंच पर पकाने से अप्पे अंदर तक अच्छी तरह पकते हैं।

  8. Step 8:

    अजवाइन डालने से बेसन आसानी से पच जाता है।

  9. Step 9:

    इन्हें हेल्दी बनाने के लिए आप इसमें पनीर भी घिस कर डाल सकते हैं।

  10. Step 10:

    इन्हें पुदीने की चटनी या टोमेटो केचप के साथ गरमा-गरम परोसें।

बेसन के अप्पे कैसे तैयार करें? (How to make Besan Appe?)

  • सबसे पहले एक बड़े बाउल में बेसन और दही को अच्छी तरह मिलाएं। इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर एक घोल तैयार कर लें। ध्यान रहे कि इनमें कोई गुठलियां न रहें।

02 (21)

  • अब इस घोल में अपनी पसंद की बारीक कटी हुई सब्जियां जैसे गाजर, शिमला मिर्च और प्याज डालें। सब्जियां न केवल पोषण बढ़ाती हैं, बल्कि अप्पे को एक बेहतरीन क्रंच भी देती हैं।
  • घोल में नमक, मिर्च, हल्दी और अजवाइन डालें। एक छोटे पैन में तेल गरम करके राई और कढ़ी पत्ता चटकाएं और इस तड़के को बेसन के घोल में मिला दें। इससे स्वाद दोगुना हो जाता है।

इसे भी पढ़ें - घर पर ऐसे बनाएं आड़ू की लजीज चटनी, उंगलियां चाटते रह जाएंगे मेहमान

  • अप्पे स्टैंड को मध्यम आंच पर गरम करें और इसके हर सांचे में एक-एक बूंद तेल लगाएं। यह सुनिश्चित करता है कि अप्पे चिपके नहीं और बाहर से कुरकुरे बनें।

01 (19)

  • घोल में फ्रूट सॉल्ट डालें और ऊपर से एक चम्मच पानी डालकर धीरे से मिलाएं। इसके बाद तुरंत चम्मच की मदद से घोल को अप्पे के सांचों में भरें।
  • इसे ढक्कन से ढककर 2-3 मिनट तक धीमी आंच पर पकने दें। जब नीचे की सतह सुनहरी हो जाए, तो उन्हें पलट दें और दूसरी तरफ से भी थोड़ा तेल लगाकर सेंक लें।

इसे भी पढ़ें -घर पर बनाएं बाजार जैसा टेस्टी बेल का जैम, जानें बनाने का तरीका

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।