कच्चे आम का सलाद बनाएं और खाने का स्वाद बढ़ाएं

इन दिनों आम का मौसम है और पूरे बाजार में कच्चे आम की भरमार है। ऐसे में हमारा दिल करता है कि हम आम की कुछ अलग-अलग रेसिपी बनाते रहे। आमतौर पर हम आम का अचार, आम की चटनी, आम का मुरब्बा खुब बनाते है। लेकिन अगर आपको आम कच्चा खाना पसंद है तो आज हम आपको कच्चे आम का सलाद बनाना सिखाएंगे। जब आप इस खट्टी-खट्टी आम के सलाद को आपके खाने में शामिल करेंगे तो आपके खाने स्वाद दोगुना हो जाएगा। इस सलाद को बनाने में न तो आपको ज्यादा समय लगता है और न ही ज्यादा सामान। साथ ही, इस सलाद को आप किसी भी समय खा सकती है। तो आइए जानें इसे बनाने का तरीका।

इसे जरूर पढ़ें: आलू के चिप्स को हर बार खाते हैं एक ही तरह से, तो इस बार बनाएं यह डिलिशियस रेसिपी
- कितने लोगों के लिए- 2
- बनाने का समय- 10 मिनट
कच्चे आम का सलाद बनाने के लिए सामग्री:
- कच्चा आम- 1/2 कप
- गाजर- 1/2 कप
- ककड़ी- 1/2 कप
- अंकुरित मूंग- 1/2 कप
- हरी मिर्च- 4
- नारियल- 3 टेबल स्पून
- नींबू- 1
- नमक- स्वादानुसार
- हरा धनिया- गार्निश के लिए
तड़के के लिए:
- हींग- 1/4 टेबल स्पून
- राइ- 1/2 टेबल स्पून
- तेल- अंदाजानुसार
कच्चे आम का सलाद बनाने बनाने के लिए:
- कच्चे आम का सलाद बनाने के लिए सबसे पहले कच्चे आम को धो लें और इसे छिलके समेत बारीक-बारीक काट लें। आप चाहे तो आम को कद्दूकस भी कर सकती हैं। आम और हरी मिर्च का अचार बनाने के लिए पढ़ें।
- गाजर को कद्दुकस कर लें। नारियल को भी कद्दुकस कर लें।

- ककड़ी को धोकर उसका छिलका निकालकर उसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। घर पर आम पापड़ बनाने के लिए पढ़ें।
- हरी मिर्च और हरा धनिये के पत्तियों को भी धोकर बारीक-बारीक काट लें।
- अंकुरित किया हुआ हरा मूंग लें। आप बाजार से भी अंकुरित मूंग खरीद सकती है। कच्चे आम की लॉन्जी बनाने के लिए पढ़ें।

- अब एक बाउल लें और उसमें कटा हुआ कच्चा आम, ककड़ी, गाजर, अंकुरित मूंग, हरी मिर्च, हरा धनिया डालें और अच्छी तरह से मिला लें। अब इसमें नींबू का रस, नारियल और नमक मिलाएं और अच्छे से मिक्स करें। आप इस सलाद में अपनी पसंद की कोई भी सब्जी जैसे- शिमला मिर्च, खीरा, प्याज, चुकंदर डाल सकती हैं।

- अब इसमें तड़का लगाने के लिए गैस में एक पैन चढ़ाए और इसमें तेल डालें और गर्म होने दें। जब तेल गर्म हो जाए तो इसमें राइ डालें और तड़कने दे। अब इसमें हींग डाले और गैस बंद कर दें। इस तड़के को सलाद में डालें और अच्छी तरह से मिला लें। आप चाहे तो ऑलिव ऑयल, नारियल का तेल या अपनी पसंद के किसी भी तेल का इस्तेमाल कर सकती हैं।

इसे जरूर पढ़ें: Recipe Of The Day: घर पर बनाएं शीरमाल, जानें इसकी आसान रेसिपी
तैयार है आपका कच्चे आम का खट्टा-खट्टा सलाद। इसे आप रोटी, चावल और किसी भी तरह की सब्जी के साथ सर्व कर सकती हैं। कच्चे आम की अचारी चटनी बनाने के लिए पढ़ें।
Photo courtesy- (My Weekend Kitchen, Archana's Kitchen, Cook with Smile, RuchisKitchen, Netmeds.com)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।