Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:05 AM IST

कच्चे आम की चटपटी लॉन्जी बनाने की ये रेसिपी जानिए

गर्मियों का मौसम आते ही बाज़ार में आम बिकने शुरू हो जाते हैं। आम वाली आइस्क्रीम से लेकर आम की चटनी तक लोगों को पसंद है। क्या आपको कच्चे आम की लॉन्जी बनानी आती है। जानिए इसे घर पर बनाने की रेसिपी
Updated:- 2018-10-30, 17:58 IST
ram mango launji main

गर्मियों का मौसम आते ही बाज़ार में आम बिकने शुरू हो जाते हैं। आम किसी को फ्रूट की तरह पसंद है तो कोई mango shake बनाकर पीना पसंद करती है। आम वाली आइस्क्रीम से लेकर आम की चटनी तक लोगो को आप का स्वाद हर तरह से पसंद है। 

क्या आपने गर्मियों में कभी आम की चटपटी लॉन्जी बनाकर खायी है। ये स्वाद में जितनी जबरदस्त होती है आपकी सेहत के लिए भी उतनी ही फायदेमंद होती है आप अपने घर पर इस साल गर्मियों में एक बार आम की लॉन्जी जरूर बनाइए। 

आम की लॉन्जी का स्वाद इस बार आपकी गर्मियों को और भी खास बना देगा। अगर आपको कच्चे आम की चटपटी लॉन्जी बनानी नहीं आती तो आप इसकी ये आसान रेसिपी जान लीजिए। आप इसे अपने घर पर आसानी से बना सकती हैं। 

आम के अचार की तरह ही आम की लॉन्जी भी लोगों को बहुत पसंद होती है ज्यादातर राजस्थानी लोग इसे खाना पसंद करते हैं। राजस्थान में गर्मियां आते ही हर घर में लोग आम की लॉन्जी बनाते हैं। आप भी अपने घर में आम की लॉन्जी इस बार बना सकती है बस इसके लिए आप ये रेसिपी जान लीजिए। 

ram mango launji inside

Photo: HerZindagi

आम की लॉन्जी बनाने की सामग्री

  • कच्चे आम - 2
  • चीनी - 1/4 कप
  • तेल - 1 से 2 चम्मच 
  • हल्दी पाउडर - 1/4 चम्मच से कम
  • सौंफ - 1/4 चम्मच
  • जीरा - 1/4  चम्मच
  • हींग - 1-2 चुटकी
  • नमक - स्वादानुसार
  • काला नमक - 1/4 चम्मच
  • गरम मसाला - 1/4 चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर - 2 चुटकी

 Read more: गर्मियों में घर पर कैसे बनाएं सत्तू का शरबत

आम की लॉन्जी बनाने विधि

घर पर गर्मियों में कच्चे आम की लॉन्जी बनाने के लिए आप सबसे पहले कच्चे आम को पानी से अच्छी तरह से धो लीजिए। 

आम को छीलकर गूदा निकाल लीजिये और गुठली अलग कर दीजिए। 

अब आप गूदे को लंबे मोटे टुकड़ों में काट लें।

ram mango launji recipe inside

Photo: HerZindagi

  • पैन गरम करें और इसमें तेल डाल कर इसे गर्म होने दें। जब तेल गर्म हो जाए तब आप तेल में हींग, जीरा और सौंफ डाल दें और हल्का ब्राउन होने तक भूनिये। 
  • फिर हल्दी पाउडर डालकर हल्का सा भूनने के बाद, कटे हुये आम, नमक, काला नमक और लाल मिर्च पाउडर डाल दीजिये. सारे मसालों को मिलाते हुए थोड़ा सा भून लीजिए।
  • इसमें आधा कप पानी डालिये और ढककर आम के टुकड़े नरम होने तक पकने दीजिये. 3 से 4 मिनिट बाद, इन्हें चैक कीजिए. आम के टुकड़े नरम है, तो इसमें चीनी और गरम मसाला डालकर मिला दीजिये।
  • लौंजी को धीमी गैस पर खुले ही गाढ़ा होने तक पकने दीजिये।
  • इसे गाढ़ा होने में लगभग 5 मिनट लग जाते हैं। 

आम की लौंजी तैयार है। कच्चे आम की खट्टी मीठी लौंजी को आप बाउल में डाल लें। 

Tips: कच्चे आम की अपने खाने में पूरी परांठो, नान के साथ परोसिये और खाइये। आपको गुड़ पसंद हैं, तो चीनी की जगह गुड़ का उपयोग कर सकते हैं।

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।