Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:54 AM IST

बाजार से खरीदने के बजाय घर पर बनाएं आम पापड़, आसान है बनाने का तरीका

आम से बने खट्टे-मीठे आम पापड़ खाने में हर किसी को पसंद आते हैं। लेकिन कम लोग ही इसे बनाना जानते हैं। जबकि इसे बनाना बहुत ही आसान है। 
Updated:- 2018-10-31, 18:30 IST
aam papad or amavat recipe MAIN

आम से बने खट्टे-मीठे आम पापड़ खाने में हर किसी को पसंद आते हैं। लेकिन ये हर दुकान में नहीं मिलते हैं जबकि इसे खाने का मन हमेशा करता है। अगर आपके साथ भी ऐसा है तो आज ही इसे घर पर बना कर रख लें। वैसे भी आम का मौसम तो चल ही रहा है। तो इससे पहले की ये मौसम बीत जाए और आपको हमेशा बाजार से आम पापड़ खरीदना पड़े उससे पहले ही घर पर पूरे साल के लिए इसे बनाकर रख लें। वैसे भी घर पर बना आम पपाड़ खाने में ज्यादा टेस्टी और हेल्दी होता है जिसके कारण इस देश के हर कोने में खाया जाता है। कुछ क्षेत्रों में इसे अमावट भी कहते हैं।   

आसान है विधि

अमावट को देखकर हर कोई यही सोचता है कि इसे बनाना बहुत मुश्किल है। जबकि ऐसा नहीं है। इसे आसानी से घर पर बनाया जा सकता है। इसे दो तरह से बनाया जाता है। पहले तरीके में आम के गूदे को निकालकर कड़ाही में पकाकर सुखाया जाता है। इसलिए इसे आम पापड़ कहा जाता है। वहीं दूसरे तरीके में आम के गूदे को सीधे सुखाया जाता है। इसे ही अमावट कहा जाता है और इसका बनाने का ही तरीका आज हम इस आर्टिकल में जानेंगे।  

ऑब्जेक्टिव्स

  • कितने लोगों के लिए: 5
  • डिफीकल्टी लेवल: आसान  

आवश्यक सामग्री

  • दशहरी आम 1 किलो
  • एक गहरी तली की थाली
  • थोड़ा-सा घी

aam papad or amavat recipe inside

इस तरह बनाए

  • अमावट बनाने के लिए सबसे पहले आम को धोकर साफ कर लें।  
  • अब सभी आमों को अच्छी तरह दबाकर रोल कर लें। इससे सारे आम का गुदा निकल जाएगा। 
  • अब एक थाली में घी लगाएं। (Read More: आम पन्ना बनाने की विधि)
  • अब आम के ऊपरी हिस्से को काटकर थोड़ा सा रस निकाल लें। क्योंकि ये हिस्सा गर्म करता है और इससे फोड़े-फुंसी होते हैं। 
  • अब इसके बाद आम का सारा रस निचोड़कर थाली में इकट्ठा कर लें। 
  • ऐसे ही बाकी आमों के रस को ताली में निचोड़ लें। 
  • अब इस रस से भरी थाली को धूप में कुछ दिनों के लिए रखें। (ध्यान रखें कि इस थाली को दिन में धूप में रखें और शाम होते ही अंदर रख लें।)
  • 4-5 दिनों के बाद इसका रस पूरी तरह से सूख जाएगा और ये अमावट बन जाएगा। 
  • इसके बाद इस अमावट को मनपसंद शेप में काट लें और एक जार में रखकर अच्छे से ढक्कन बंद कर दें। फिर जब भी मन करे तो जार में से इन अमावट को निकालकर खाएं। 

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।