पराठों के साथ बनाएं बेसनी मिर्च, जानिए आसान रेसिपी

पराठे या रोटी के साथ टेस्टी और हेल्दी सब्जी खाना किसे पसंद नहीं होता है भला। लेकिन अगर आप रोज़-रोज़ एक ही तरह का सब्जी खाकर या बनाकर पक गई हैं, तो पराठे या रोटी के साथ बेसनी मिर्च ट्राई कर सकती हैं। जब भी आपका कुछ मसालेदार खाने का मन हो, तो आप यह रेसिपी ट्राई करें। इसे मिर्च, बेसन के साथ कुछ मसालों के साथ तैयार किया जाता है, जो इसे और भी खास बनाते हैं।
यह राजस्थान की फेमस डिश हैं, जिसे लोग चाय और पराठों के साथ खाना पसंद करते हैं। आप भी इसे घर पर आसानी से बना सकती हैं। तो देर किस बात की आइए जानते हैं बेसनी मिर्च बनाने की आसान रेसिपी के बारे में...
बेसनी मिर्च रेसिपी Recipe Card
घर पर बनाएं आसानी से बेसनी मिर्च
Ingredients
- 10-15 मोटी हरी मिर्च
- आधा कप-बेसन
- आधा चम्मच-लाल मिर्च पाउडर
- 1 चम्मच- धनिया पाउडर
- चुटकी भर-अमचूर पाउडर
- स्वादानुसार-नमक
- 2 टेबल स्पून तेल
Step
- Step 1:
बेसनी मिर्च बनाने के लिए सबसे पहले मिर्च को अच्छी तरह से धोकर लंबाई में काट लें।
- Step 2:
इसके बाद एक पैन में तेल गर्म करें और बेसन और सभी सामग्रियों को डालकर अच्छी तरह से भून लें।
- Step 3:
मिश्रण जब पूरी तरह से तैयार हो जाए तो उसे आंच से उतार दें और ठंडा होने के लिए रख दें।
- Step 4:
अब इस मिश्रण को मिर्च में भर लें और बचे हुए तेल में फ्राई कर लें।
- Step 5:
बस आपकी बेसनी मिर्च तैयार है, आप इसे गर्मागर्म पराठों के साथ सर्व करें।
बेसनी मिर्च बनाने की विधि
- बेसनी मिर्च बनाने के लिए सबसे पहले मिर्च को अच्छी तरह से धोकर लंबाई में काट लें।
- इसके बाद एक पैन में तेल गर्म करें और बेसन को डालकर अच्छी तरह से भून लें। (बेसन से बनती हैं ये 3 सब्जियां)
- जब बेसन भून जाए तो उसमें सभी सामग्रियों को जैसे मसले को डाल दें और पांच मिनट तक पकाएं।
- मिश्रण जब पूरी तरह से तैयार हो जाए तो उसे आंच से उतार दें और थोड़ी देर के लिए ठंडा होने के लिए रख दें।
- अब इस मिश्रण को मिर्च में भर लें और थोड़ी देर के लिए साइड में रख दें।
- फिर एक पैन में तेल गर्म करें और भरी हुई मिर्च को तल लें और मिर्च को चमकदार दिखने तक भूनें।
- बस आपकी बेसनी मिर्च तैयार है। आप इसे दाल, पराठे, रोटी आदि के साथ सर्व कर सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें- घर में आसानी से बेसन फाफड़ा बनाएं और हरी मिर्च के साथ मजे से खाएं
Image Credit -(@Google)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।