बेसन की नहीं, मूंग दाल की टेस्टी कढ़ी घर में 20 मिनट में बनाएं

बेसन की कढ़ी का नाम सुनते ही बच्चों के ही नहीं बड़ों के भी मुंह में पानी आने लगता है। जी हां बेसन की कढ़ी तो आप सभी पसंद करते ही हैं, लेकिन अगर हम आपसे कहें कि मूंग दाल की कढ़ी, बेसन की कढ़ी से भी ज्यादा टेस्टी होती है और इसका स्वाद बेसन की बनी कढ़ी से एकदम हटकर होता है। तो आप इसे बनाकर एक बार जरूर चखना चाहेंगी। इसलिए आज हम रेसिपी ऑफ द डे में आपके लिए मूंग दाल की कढ़ी की रेसिपी लेकर आए हैं, जिसे आप घर में आसानी से और सिर्फ 20 मिनट में बना सकती हैं। आइए आज मूंग दाल की कढ़ी बनाते हैं।
मूंग दाल की टेस्टी कढ़ी Recipe Card
मूंग दाल की टेस्टी कढ़ी घर पर बनाएं
Ingredients
- मूंग की दाल- 1 कप
- दही- 2 कप
- हींग- चुटकी भर
- मेथीदाना- 1/2 छोटी चम्मच
- जीरा- 1/2 छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर- 1/2 छोटी चम्मच
- अदरक- 1 इंच टुकड़ा
- लहसुन की कली- 2 या 3
- प्याज- 1
- हरी मिर्च- 2-3
- लाल मिर्च- 1/4 छोटी चम्मच
- नमक- स्वादानुसार
- हरा धनिया- आवश्यकतानुसार
- तेल- तलने के लिए
- करी पत्ता
- साबुत लाल मिर्च- 2-3
Step
- Step 1:
मूंग की दाल को अच्छी तरह से धोकर कुछ देर के लिए पानी में भिगोकर रख दें।
- Step 2:
फिर दाल को दरदरा पीस लें और इसे दो हिस्से में बांट लें।
- Step 3:
एक हिस्से को दही में मिक्स करें और दूसरे से पकौड़ियां बना लें।
- Step 4:
फिर कढ़ी बनाने के लिए कढ़ाही में सारे सूखे मसाले डालें।
- Step 5:
अब इसमें प्याज, अदरक और लहसुन डालकर कुछ देर के लिए भूनें।
- Step 6:
इसके बाद इसमें कढ़ी के तैयार घोल को डालें और उबलने के लिए मीडियम आंच पर रख दें।
- Step 7:
15 मिनट बाद गाढ़ा होने पर गैस बंद कर दें। आपकी मूंग दाल की टेस्टी कढ़ी बनकर तैयार है।
बनाने का तरीका
- मूंग की दाल को साफ करके अच्छी तरह से धो लें और थोड़ी देर के लिए इसे पानी में भिगोकर रख दें।
- फिर भीगी हुई दाल से पानी को निकालकर और इसे थोड़ा दरदरा पीस लें। अब पिसी दाल को 2 हिस्सों में बांट लें। दाल के एक हिस्से को दही में मिलाकर अच्छी तरह से फेंट लें।
- दूसरे हिस्से की दाल में भी थोड़ा सा हरा धनिया, नमक और लाल मिर्च डालकर अच्छी तरह से फेंट लें। फिर कढ़ाही में तेल डालकर गर्म करें और इसमें दाल को थोड़ा-थोड़ा डालकर पकौड़ियां बना लें।
- अब कढ़ी बनाने के लिए कढ़ाही में थोड़ा सा तेल डालें और फिर इसमें साबुत लाल मिर्च, हींग, जीरा, करी पत्ता और मेथीदाना डालें। थोड़ी देर इसे तड़कने दें और इसमें कटा हुआ लहसुन, कद्दूकस किया हुआ अदरक और प्याज डालकर कुछ देर के लिए भूनें।
- प्याज के भूनने के बाद, इसमें हल्दी पाउडर, हरी मिर्च और लाल मिर्च डालें। इस मसाले में कढ़ी के लिए तैयार घोल डालें और कढ़ी को लगातार चलाते हुए तेज आंच पर उबाल आने तक पकाएं।
- उबाल आने के बाद तैयार की गई पकौड़ियां और नमक डालें और फिर से कढ़ी में उबाल आने तक इसे चलाते रहें। उबाल आने के बाद गैस को धीमा कर दें और इसे कम से कम 15 मिनट के लिए पकने दें। बीच-बीच में कुछ-कुछ में कढ़ी को चलाते रहें।
- थोड़ा गाढ़ा होने पर गैस को बंद कर दें। आपकी मूंग दाल की टेस्टी कढ़ी बनकर तैयार हो गई है। हरे धनिया से गर्निश करके इसे चावल या रोटी के साथ सर्व करें।

Image Credit: Freepik.com & Shutterstock.com
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।