Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:33 AM IST

बच्‍चों के लिए झटपट बनाएं कलरफुल रेनबो आइसक्रीम सैंडविच, जानें इसकी रेसिपी

इस आइसक्रीम की खास बात ये है कि यह दिखने में इतना कलरफुल होता है कि इसे देखकर बच्‍चे खुश हो जाएंगे और झट से आपकी बात मान लेंगे।
Updated:- 2019-07-24, 12:08 IST
how to cook rainbow ice cream sandwich main

बच्‍चों को आइसक्रीम बहुत पसंद होती है और वो अकसर ही इसे खाने की जिद्द करते है। ऐसे में अगर आपको घर पर ही बहुत तरह की आइसक्रीम बनानी आती है और आपके लिए उनको मनाना बहुत आसान होता है। बच्‍चे जब जिद्द करें तो उन्‍हें बाहर का आइसक्रीम देने के बजाए घर पर ही उनके लिए कुछ स्‍पेशल बनाएं। आज हम आपको बताने वाले है रेनबो आइसक्रीम सैंडविच। ये खाने में जिनती टेस्‍टी होती है उससे भी ज्‍यादा इस आइसक्रीम की खास बात ये है कि यह दिखने में इतना कलरफुल होता है कि इसे देखकर बच्‍चे खुश हो जाएंगे और झट से आपकी बात मान लेंगे। तो आइए जानें इसे बनाने का तरीका।

rainbow ice cream sandwich inside

इसे जरूर पढ़ें: 5 मिनट में बच्चों के लिए घर पर ऐसे बनाएं मेयोनीज वेज सैंडविच

  • कितने लोगों के लिए- 8

रेनबो आइसक्रीम सैंडविच बनाने के लिए सामग्री:

  • हैवी व्हिपिंग क्रीम- 2 कप
  • कंडेंस्ड मिल्क- 1 कैन
  • फ्रूटी पेबल्स- ½ कप
  • वेनिला एक्सट्रेक्ट- 2 चम्मच
  • ऊपरी परत बनाने के लिए:
  • फ्रूटी पेबल्स- 5 कप
  • मिनी मार्शमॉलो- 285 ग्राम
  • बटर- 3 बड़े चम्मच

 

रेनबो आइसक्रीम सैंडविच बनाने का तरीका:

  • रेनबो आइसक्रीम सैंडविच बनाने के सबसे पहले आइसक्रीम तैयार करेंगे और इसके लिए हैवी व्हिपिंग क्रीम और वेनिला एक्सट्रेक्ट को एक बड़े से कटोरी में डालें और अच्‍छे से मिक्‍स करें। इसे हैंड मिक्सर से तब तक मिक्स करें जब तक वो अच्छे से घुल न जाएं।
  • फिर इसमें कंडेंस्ड मिल्क मिलाएं और फिर से हैंड मिक्सर ब्लैंड करें।  में मोड़ो और कड़ी होने तक फिर से कोड़ा। अब इसमें फ्रूटी पेबल्स मिलाएं और अच्‍छे से मिक्‍स कर लें।

how to make rainbow ice cream sandwich at home inside

  • अब एक प्लास्टिक के बड़े से कंटेरन में इस मिश्रण को लगभग 1 इंच की मोटाई में फैलाएं। अब इसे कम से कम 4 घंटे के लिए फ्रिज में ठंडा होने के लिए रखें। रेड वेलवेट केक आइसक्रीम बनाने का तरीका पढ़ें। 
  • ऊपरी परत तैयार करने के लिए गैस पर मध्यम आंच पर एक बड़े बर्तन में बटर डालें और पिघलाएं। अब इसमें मिनी मार्शमॉलो डालें और अच्‍छे से मिलाएं और पिघलने दें। साथ ही इसमें 5 कप फ्रूटी पेबल्स डालें और मिक्‍स करें। इस मिश्रण को एक प्लास्टिक के बड़े से कंटेरन में एक बेकिंग शीट पर डालें, फिर इसे और अधिक ठोस बनाने के लिए मिश्रण को नीचे दबाएं। कम से कम 10 मिनट के लिए ठंडा होने दें। जब ये ठंडा हो जाए तो इसे एक कुकी कटर की मदद से गोल काटे।

cook rainbow ice cream sandwich inside

rainbow ice cream sandwich recipe inside

 

इसे जरूर पढ़ें: लंच बॉक्स में क्या है: ग्रिल्ड चीज़ पेपरोनी पिज्जा सेंडविच 

तैयार है आपकी कलफूल और टेस्‍टी रेनबो आइसक्रीम सैंडविच। इसे तुंरत सर्व करें। बच्‍चे इसे खाकर बहुत खुश हो जाएंगे और आपसे दोबारा इसे बनाने की डिमांड करेंगे।

Photo courtesy- (YouTube, My Cupcake Addiction, Delish.com, If You Give a Blonde a Kitchen, ImgOm)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।