Fri Sep 11, 2026 | Updated 10:42 PM IST

कूल-कूल कोकोनट और मैंगो फ्लेवर वाली आइसक्रीम के दीवाने हुए इंडियन, स्वाद से मिलती है सेहत

गर्मी में राहत पाने के साथ-साथ हेल्दी रहने के लिए इंडियन्स को रास आ रही है आइसक्रीम। कोकोनट और मैंगो फ्लेवर वाली आइसक्रीम खासतौर पर पसंद की जा रही हैं।
Updated:- 2019-05-20, 16:12 IST
ice cream love main

गर्मी के मौसम में एक चीज, जो अमूमन हर किसी को पसंद आती है, वो है कूल-कूल आइसक्रीम। मनचाहे फ्लेवर वाली आइसक्रीम खाकर आप अपनी सारी परेशानियां भूल जाती हैं।इसका टेस्ट आपका मूड चंद लम्हों में अच्छा बना देता है। एक नई एनालिसिस में पता चला है कि इंडियन्स आइसक्रीम को अन्य कूल ऑप्शन्स की तुलना में सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है। आइसक्रीम की डिलिवरी करने वाली एक कंपनी ने अपने एनालिसिस में बताया कि पिछले तीन महीनों की तुलना में आइसक्रीम के ऑर्डर 65 फीसदी तक बढ़ गए हैं। दिलचस्प बात है कि इस दौरान आइसक्रीम जूस की तुलना में 2.3 फीसदी ज्यादा ऑर्डर की गई। इसमें कोकोनट और मैंगो फ्लेवर वाली आइसक्रीम खासतौर पर पसंद की जा रही हैं। 

 

गर्मियों में तापमान बढ़ने की वजह से रोजमर्रा के काम करने में भी प्रॉब्लम फील होने लगती है। ज्यादा गर्मी लगने की वजह से महिलाओं को तरह-तरह की प्रॉब्लम्स का सामना करना पड़ता है। सिरदर्द, लू लगना, बॉडी में दर्द, पेट दर्द जैसी कई तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। ज्यादा गर्मी की वजह से कई बार खाना खाने की इच्छा भी नहीं रहती। ऐसी स्थिति में खुद को कूल रखने वाले ऑप्शन्स को अपनाना सही रहता है। और अगर आइसक्रीम जैसा टेस्टी ऑप्शन सामने तो ज्यादातर महिलाएं इसके लिए हमेशा तैयार रहती हैं।

ice cream love inside

जानिए आइसक्रीम खाने के 5 फायदे

आइसक्रीम के साथ अच्छी बात ये है कि आप इसे किसी भी वक्त खा सकती हैं। आइसक्रीम खाने का जितना मजा है, उतने ही ज्यादा हैं इसके हेल्थ बेनिफिट भी-

1. आइसक्रीम खाने से आप काफी तरोताजा महसूस करती हैं। इसीलिए जब आपको बोरियत या थकान फील हो या मन उदास हो तो आइसक्रीम खाइए और अपना मूड इंस्टेंटली ठीक कर लीजिए।

इसे जरूर पढ़ेंं: ट्विंकल खन्ना की बताई ये स्पेशल आयरन रिच डाइट लें, एनीमिया से बचें और सेहतमंद रहें

2. आसइक्रीम आपको एनर्जी देती है। दूध, नट्स और शुगर से तैयार होने वाली आइसक्रीम आपके शरीर को कई पोषक तत्वों देती है जैसे विटामिन ए, बी, सी, डी, मिनरल्स आदि।

3. अगर आप किसी तरह का स्ट्रेस महसूस कर रही हैं तो आइसक्रीम खाते ही आपको लाइट फील होने लगता है। दिमाग शांत करने के लिए आइसक्रीम बेस्ट ऑपशन है।

4. कैल्शियम से भरपूर होने की वजह से यह आपकी हड्ड‍ियों के लिए बहुत फायदेमंद होती है। कोलोन कैंसर से बचाने में भी यह सहायक होती है।

5 अगर आपके मुंह में अगर छाले हो गए हैं, तो आइसक्रीम से आप छालों के दर्द और जलन से राहत पा सकती हैं। दरअसल आइसक्रीम ठंडक देने के साथ-साथ छालों वाले हिस्सों को सुन्न कर देती है, जिससे आप रिलैक्स फील करती हैं।

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।