शिल्पा शेट्टी से जाने 24 कैरेट गोल्ड आइसक्रीम का कैसा होता है स्वाद

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के बारे में कौन नहीं जानता। भले ही वह अब बॉलीवुड को अलविदा कह चुकी हो मगर उनको चाहने वालों की कमी अभी भी नहीं है। शिल्पा ने फिल्मों में काम करना बंद कर दिया है मगर फैशन शो और टीवी पर आने वाले रियालिटी शो में वह खूब नजर आती हैं। इसके साथ ही शिल्पा के इंस्टाग्राम पर भी 7 मिलियन से भी ज्यादा फॉलोवर्स हैं। दरअसल, फिल्मों से दूर होने के बावजूद शिल्पा शेट्टी फिटनेस और फूड की दुनिया में काफी पॉपुलर हैं। आए दिन शिल्पा फिटनेस और फूड से जुड़ी बातों को इंस्टाग्राम पर डालती रहती हैं। इस बार भी शिल्पा ने एक वीडियो पोस्ट किया है। वीडियो में शिल्पा 24 कैरेट गोल्ड से बनी आइसक्रीम खाती हुई नजर आ रही हैं। यह वीडियो काफी रोचक है।
क्या है 24 कैरेट सोने वाली आइसक्रीम का राज
दरअसल, शिल्पा शेट्टी कुछ दिन पहले छुट्टियां बिताने के लिए अपनी फैमिली के साथ हॉन्गकॉन्ग गई हुईं थीं। खाने की शौकीन शिल्पा को हॉन्गकॉन्ग में विजिट करने के दौरान सोगो आइसक्रीम के बारे में पता चला। दरअसल आइसक्रीम का यह ब्रांड पूरे विश्व में लग्जरी डेजर्ट सर्व करने के लिए जाना जाता है। 24 कैरेट गोल्ड आइसक्रीम भी लग्जरी डेजर्ट में ही शामिल हैं। इस आइसक्रीम की खासियत है कि यह कोन में क्रीम भर कर दी जाती है और क्रीम के उपर 24 कैरेट गोल्ड लीफ को चढ़ाया जाता है। बेस्ट बात यह है कि इसे नॉर्मली खाया जा सकता है। हॉन्गकॉन्ग में यह 13 डॉलर की है यानी आप अगर भारतीय रुपए में इसकी कीमत आंकें तो एक वैनिला आइसक्रीम का कोन 948 रुपए का मिलेगा। वैसे इस ब्रांड में आप को सोने की आइसक्रीम के साथ ही डोनट्स, चौकलेट्स पर भी गोल्ड की कवरिंग मिल जाती हैं।
Read More: शिल्पा शेट्टी से जानिए हेल्दी रहने के लिए योगा के अलावा किन चीजों को करना है शामिल
संडे को चीट मील लेती हैं शिल्पा
शिल्पा शेट्टी फिटनेस फ्रीक हैं मगर, संडे को वह हमेशा चीट मील लेती हैं क्यों कि फिटनेस लवर के साथ-साथ वह फूडी भी हैं। बेस्ट बात यह है कि हर संडे शिल्पा अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट करती हैं। इस वीडियो में शिल्पा में किसी भी रेसिपी का स्वाद लेते और उसके बारे में बताती हैं। इस बार शिल्पा ने अपने वीडियो में गोल्ड आइसक्रीम के बारे में बताया। उन्होंने कहा, ‘मैने इससे पहले इतनी अलग तरह की और स्वादिष्ट आइसक्रीम नहीं खाई। अगर आप हॉन्गकॉन्ग नहीं आए तो इस वीडियो को देखने के बाद शायद आप सिर्फ इस आइसक्रीम को खाने आएंगे।’
क्या है गोल्ड के फायदे
आपने चांदी के वर्क वाली मिठाइयां खूब खाई होंगी। आजकल चांदी के साथ ही सोने के वर्क वाली मिठाइयां भी खूब चलन में हैं। यह स्वाद में तो अच्छी हाती ही हैं साथ ही सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होती हैं। खासतौर पर यह आपके मेटाबॉलिजम रेट को बढ़ाती हैं और पीएच लेवल को बैलेंस करती हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।