बच्चों के लिए झटपट बनाएं रागी कुकीज, दूध के साथ खिलाएं पौष्टिक आहार

अक्सर चाय के साथ कोई स्नैक खाने का मन करता है और अधिकतर चाय के साथ नमकीन, कुकीज या बिस्कुट आदि खाए जाते हैं। बच्चों के लिए तो अलग से ज्यादा मीठे बिस्कुट या कुकीज लाई जाती हैं, लेकिन ये सब कुछ हेल्दी नहीं होता। जहां तक हेल्थ का सवाल है तो आटे या मैदे की कुकीज बच्चों के लिए अच्छी नहीं मानी जा सकतीं, लेकिन अगर यहीं हम घर पर रागी की कुकीज बनाएं तो वो स्वादिष्ट भी होंगी और साथ ही साथ हेल्दी भी होंगी। रागी कुकीज सुनने में शायद आपको काफी फैन्सी लग रहा हो, लेकिन ऐसा है नहीं। ये घर पर बहुत ही आसानी से बनाई जा सकती हैं। तो चलिए जानते हैं रागी कुकीज की रेसिपी।
रागी कुकीज Recipe Card
इस रेसिपी में आप अपने हिसाब से मीठा इस्तेमाल कर सकते हैं। शक्कर नहीं भी इस्तेमाल करनी है तो गुड़ आदि का इस्तेमाल भी किया जा सकता है।
Ingredients
- 1 कप रागी का आटा
- 1/2 कप स्वीटनर (शक्कर गुड़ ब्राउन शुगर शक्कर का बुरा आदि)
- 1/2 चम्मच इलायची पाउडर
- 1/2 छोटा चम्मच सोंठ पाउडर
- 1 छोटा चम्मच बेकिंग पाउडर
- 1/2 कप तेल
- 1 अंडा फेंटा हुआ
- 1/2 चम्मच नमक
Step
- Step 1:
सबसे पहले रागी के आटे और इलायची पाउडर को मिलाकर ड्राई रोस्ट कर लें।
- Step 2:
अब इसमें फेंटा हुआ अंडा मिलाएं।
- Step 3:
इसके बाद सोंठ, स्वीटनर और नमक मिलाएं।
- Step 4:
अब इसमें तेल मिलाएं और 1-2 मिनट तक पकाएं।
- Step 5:
इसे गैस पर से उतारें और ठंडा कर लोई बनाकर जैसा मन चाहे वैसा शेप दें।
- Step 6:
एक बेकिंग ट्रे में बटर पेपर लगाकर इसे बेक करें।
- Step 7:
इसे सिर्फ 7-8 मिनट बेक करें और ठंडा करके सर्व करें।
- Step 8:
आपकी स्वादिष्ट और पौष्टिक रागी कुकीज तैयार हैं। इन्हें स्टोर करने के लिए हमेशा एयरटाइट कंटेनर का इस्तेमाल करें। अगर आपको ये रेसिपी अच्छी लगी हो तो इसे शेयर जरूर करें।
विधि-
- सबसे पहले आपको कुकी बेस तैयार करना है और इसके लिए सारी सूखी सामग्री को एक साथ रोस्ट करना होगा। कुकीज बनाने की सबसे पहली ट्रिक ये है कि अगर आप इन्हें खस्ता बनाना चाहती हैं तो हर इंग्रीडिएंट डालने के साथ ही इसे मिक्स करते चलें। यानी आपको जितने इंग्रीडिएंट्स डालने हैं उतनी ही बार इसे मिक्स भी करना है।
- आप सबसे पहले एक पैन में रागी का आटा और इलायची पाउडर को थोड़ा सा रोस्ट करें। इस स्टेप में इसमें घी या मक्खन आदि कुछ न डालें।
- इसका रंग जब तक थोड़ा बदल नहीं जाता तब तक इसे ड्राई रोस्ट ही करें और लगातार चलाते रहें, इसके बाद इसमें 1 फेंटा हुआ अंडा डालें।
- इसे अच्छे से चलाएं, आप चाहें तो अंडे वाली स्टेप हटा भी सकते हैं और उसकी जगह मोअन डाल सकते हैं। पर इसे डालना तब है जब पैन का हमारा मिक्सचर ड्राई रोस्ट हो जाए।
- इसे अच्छे से मिलाकर फिर इसमें सोंठ और थोड़ा सा नमक डालना है। अब आपने जो भी स्वीटनर लिया हो (गुड़, शक्कर, शुगरफ्री, ब्राउन शुगर) उसे मिलाएं। इस स्टेप में हमें इसमें तेल मिक्स करना है। ये मिक्सचर तेल डालने के 2-3 मिनट के अंदर गाढ़ा और डार्क रंग का हो जाएगा तब गैस बंद कर दें।
- अब इसकी छोटी-छोटी लोई बनाकर उसे कुकीज का आकार दें। आपके पास अगर कुकी कटर है तो आप उसका इस्तेमाल कर कोई भी शेप इसे दे सकते हैं।
- अब एक बेकिंग ट्रे में बटर पेपर डालकर कुकीज को उसमें रखें और फिर 7-8 मिनट तक पकाएं। अगर आप तंदूर ओवन का इस्तेमाल कर रही हैं तो उसे 15-20 मिनट लगेंगे। ध्यान रहे कि इस स्टेप में घी या तेल बिल्कुल न डालें।
- बस आपकी रागी कुकीज तैयार हैं और इन्हें कई दिनों तक स्टोर किया जा सकता है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।