दलिया बर्फी खाने में लगती है बहुत स्वादिष्ट, घर पर आसानी से ऐसे बनाएं

खाने में बहुत स्वाद लगने वाली दलिया बर्फी को घर पर आसानी से बनाया जा सकता है। आइए जानते हैं कैसे।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2022-10-27, 11:02 IST
make porridge barfi

बात जब मीठे की हो तो लोग सबसे पहले बर्फी को याद करते हैं। काजू, खोए और नारियल आदि से बनी कई बर्फी आपने खायी भी होंगी। हालांकि हम आज आपको एक बिल्कुल अलग बर्फी के बारे में बताने वाले हैं।

क्या आपने कभी दलिया से बनी बर्फी के बारे में सुना है? जी हां, खाने में बहुत स्वाद लगने वाली दलिया की बर्फी को बिना ज्यादा खर्च किए घर पर आसानी से बनाया जा सकता है। चलिए जानते हैं इस बर्फी को बनाने के स्टेप्स।

सामग्री

  • दलिया
  • दूध
  • घी
  • चीनी
  • ड्राई फ्रूट्स
  • छोटी इलायची

how to make porridge barfi at home

इसे भी पढ़ेंः बची हुई बर्फी से बनाएं टेस्टी मलाई कुल्फी, जानें आसान रेसिपी

कैसे बनाएं दलिया बर्फी

  • दलिया बर्फी को घर पर बनाना बहुत आसान है। सबसे पहले कढ़ाई में घी डालें और गर्म होना का इंतजार करें। अब घी में आधा कप दलिया डालें और पकाएं। ध्यान रहे कि आपको दलिया के ब्राउन होने तक का इंतजार करना है।
  • जब दलिया ब्राउन हो जाए तो कढ़ाई में थोड़ा सा दूध और छोटी इलायची डालें। अब आपको दोनों चीजों को तब तक पकाना है जब तक वो एक साथ मिल ना जाए। अगर आप लंबे समय तक गैस के पास खड़ा नहीं हो सकते तो आप कुकर में दलिया और दूध डालकर सीटी भी लगवा सकते हैं।
  • जब बर्फी का पेस्ट कढ़ाई से हल्का-हल्का चिपकने लग जाए तब समझ जाएं की बर्फी पक चुकी है। अब इसमें चीनी मिलाएं और बारीक कटा हुए ड्राई फ्रूट डालें। इसके बाद किसी किनारी वाली प्लेट में इस पेस्ट को फैला दें। मोटाई उतनी रखें जितनी मोटी बर्फी आप रखना चाहते हैं। बस कुछ घंटे में आपकी बर्फी सेट हो जाएगी उसे बराबर टुकड़ों में काटे और आनंद लें।

कुछ खास टिप्स

इस बर्फी को बनाने के लिए हमेशा पिसी हुई चीनी का इस्तेमाल करें। ऐसा ना करने पर बर्फी का टेक्सचर और स्वाद दोनों प्रभावित हो सकते हैं। बर्फी को स्वादिष्ट बनाने के लिए आप इसे गुलाब के पत्तों से गार्निश कर सकते हैं। इससे टेस्ट भी काफी अलग और बढ़िया आता है। साथ ही बर्फी को ज्यादा पतला ना रखें। ऐसा करने से बर्फी टूट जाती है।

इसे भी पढ़ेंःघर पर इस तरह बनाएं टेस्‍टी दूध-खोए की बर्फी

इस रेसिपी से बर्फी बनाकर आप घर के हर छोटे-बड़े सदस्य को खुश कर सकते हैं। अगर आप इसके अलावा कुछ सीखना चाहते हैं तो इस आर्टिकल के कमेंट सेक्शन में सवाल जरूर करें।

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Photo Credit: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।