Sat Sep 12, 2026 | Updated 05:05 AM IST

घर पर इस तरह आसानी से बनाएं गुलाब की फिरनी

अगर आप घर पर टेस्टी डेजर्ट बनाना चाहती हैं तो आज ही बनाएं गुलाब की फिरनी। जानें यह आसान रेसिपी बनाने का तरीका।
Updated:- 2020-03-17, 11:07 IST
how to make gulab phirni at home main

घर पर टेस्टी डेजर्ट हों तो मन अच्छा हो जाता है। घर में आए मेहमानों को गुलाब की फिरनी पेश की जा सकती है। वहीं बच्चों को भी यह डिश बेहद स्वाद लगती है। त्योहार के मौके पर विशेष रूप से यह डिश पसंद की जाती है। गुलाब फिरनी एक ऐसा डेजर्ट है, जिसे दूध, चीनी, गुलकंद का इस्तेमाल कर बनाया जाता है। अगर आप खीर में नया ट्विस्ट चाहती हैं तो गुलाब फिरनी बना सकती हैं। गुलाब के फ्लेवर से यह डिश बहुत टेस्टी बन जाती है।   

Gulab Phirni Recipe Card

अगर आपको रोज फ्लेवर वाले डेजर्ट्स पसंद हैं तो घर पर बनाएं गुलाब फिरनी और पूरे परिवार के साथ इसका मजा उठाएं।

Vegetarian Recipe
Total Time: 60 min
Prep Time: 15 min
Cook Time: 55 min
Servings: 2
Level: High
Course: Desserts
Calories: 350
Cuisine: Indian
Author: Saudamini Pandey

Ingredients

  • फुल क्रीम दूध 2 लीटर
  • 1/2 कप चावल पानी में भीगा हुआ
  • 1-1/2 कप कंडेन्स्ड मिल्क
  • 4 बड़े चम्मच गुलाब के पत्ते
  • 2 बड़े चम्मच गुलकंद
  • 2 बड़े चम्मच शक्कर
  • 2 बड़े चम्मच गुलाब का पानी या रूह आफ्जा
  • 1/2 छोटा चम्मच इलाइची पाउडर
  • 1/2 छोटा चम्मच सौंफ पाउडर
  • गार्निशिंग के लिए 12 पिस्ते कटे हुए
  • 10 बादाम कटे हुए
  • 10 काजू कटे हुए
  • गुलाब के सूखे पत्ते थोड़े से

Step

  1. Step 1:

    गुलाब फिरनी बनाने के लिए सबसे पहले भिगाए हुए चावलों को धो लें। इसके बाद उन्हें पानी से अलग कर लें। अब चावल को दरदरा पीस लें।

  2. Step 2:

    पिसे हुए चावल में 1/4 कप पानी डालें और इसे अलग रख दें।

  3. Step 3:

    अब एक भगौने में दूध उबलने रख दें। दूध में उबाल आने के बाद गैस धीमी कर दें और उसमें पिसा हुआ चावल मिला लें।

  4. Step 4:

    अब दूध के गाढ़ा होने तक उसे चलाते रहें। साथ ही इस बात पर भी ध्यान दें कि चावल भी पक जाएं।

  5. Step 5:

    चावल पक जाने के बाद इसमें अन्य सामग्री मिलाएं और 5 मिनट के लिए पकने दें। इसके बाद गैस बंद कर दें और फिरनी को ठंडा होने के लिए रख दे। अब इसमें ड्राई फ्रूट्स और गुलाब की पत्तियां डालें और सर्व करें।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।