मैगी बनाते समय इन बातों का रखें ध्यान

यह कहना गलत नहीं होगा कि मैगी सिर्फ फास्ट फूड ही नहीं एक इमोशन भी है। इसलिए किचन में कुछ हो या ना हो मैगी तो जरूर मिलेगी। मैगी की खास बात है कि यह बच्चों से लेकर बड़ों तक सबकी फेवरेट है। इसलिए मैगी का नाम लेते ही चेहरे पर मुस्कान आ जाती है। हालांकि, यह कहा जा सकता है कि मैगी बनाना भी एक आर्ट है क्योंकि सभी लोगों को टेस्टी मैगी बनानी नहीं आती है। इसके पीछे कई कारण है। अक्सर लोग कुछ छोटी-छोटी गलतियां कर देते हैं, जिसके कारण मैगी का स्वाद खराब हो जाता है। आज इस आर्टिकल में हम आपको उन टिप्स के बारे में बताएंगे जिन्हें आपको मैगी बनाते वक्त फॉलो करना चाहिए।
तेल का जरूर करें इस्तेमाल
कई लोगों को सिंपल मैगी खाने का बेहद शौक होता है। यह कम समय में भी बन जाती है, साथ ही स्वाद भी खूब आता है। लेकिन ज्यादातर महिलाओं की यह समस्या होती है कि जब भी मैगी बनाती हैं तो वह चिपक जाती है। इसके कारण ना केवल मैगी का स्वाद खराब हो जाता है बल्कि कम भी पड़ जाती है।
कई बार जब मैगी में ज्यादा पानी पड़ जाता है तो इसे सुखाने के चक्कर में भी यह चिपकने लगती है। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो आपके यह ट्रिक बेहद काम आएगी। मैगी बर्तन पर चिपके नहीं, इसके लिए आपको तेल का उपयोग करना चाहिए। जब भी आप मैगी को उबाल रही हों तो इसमें थोड़ा सा तेल डाल दें और फिर देखें कमाल। तेल के इस्तेमाल से मैगी चिपकेगी भी नहीं और आपको स्टिकी भी नहीं लगेगी।
प्याज-टमाटर का कम करें उपयोग
इसे भी पढ़ें:पुरानी रेसिपी से हो गई हैं बोर, तो ट्राई करें ये 5 चटपटी और झटपट बनने वाली मैगी रेसिपी
फ्राइड मैगी बनाने का सही तरीका
क्या आपको फ्राइड मैगी पसंद है? लेकिन आप भी सब्जियों को छौंककर पानी डालकर मैगी उबाल देती हैं और बन जाती आपकी फ्राइड मैगी? लेकिन आपको बता दें कि ऐसा नहीं करना चाहिए। फ्राइड मैगी के लिए सबसे पहले अलग से मैगी को मसाले के साथ उबाला जाता है। इसके बाद सब्जी डालकर मैगी को कुछ देर तक फ्राई किया जाता है। इसे कहा जाता है फ्राइड मैगी। इसलिए अगली बार जब भी ऐसी मैगी बनाएं तो शानदार स्वाद के लिए यह तरीका जरूर फॉलो करें। (रेमन नूडल्स बनाने का तरीका)
इसे भी पढ़ें:5 मिनट में बनने वाली 'हक्का मैगी' की आसान रेसिपी सीखें
इन चीजों से बढ़ाएं मैगी का स्वाद
- अगर आप फ्राइड मैगी बना रही हैं तो इसमें सॉस और नींबू का रस डालने से स्वाद दोगुना हो जाता है।
- आप चाहें तो मैगी में जीरा भी डाल सकती हैं, लेकिन इसे अच्छे से भून लें।
- सिंपल मैगी को टेस्टी बनाने के लिए आप काली मिर्च का उपयोग कर सकती हैं।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़ें रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।