Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:23 PM IST

घर पर परफेक्ट लुची बनाने के लिए अपनाएं यह आसान टिप्स

आज हम आपको बताएंगे कि लुची का आटा गूंथते वक्त आपको किन बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए।  
Updated:- 2021-10-07, 11:22 IST
soft luchi tips

भारत के पारंपरिक व्यंजनों की बात आती है तो मुंह में पानी आ ही जाता है। इस त्योहारी मौसम में आप घर पर बंगाल की फेमस लुची बना सकती हैं। इसे भारत में अलग-अलग नामों से जाना जाता है। आगरा मथुरा के आसपास इलाकों में इसे लुचई नाम से पुकारा जाता है। जबकि बंगाल में यह लुची के नाम से जानी जाती है। वहां इसे आलू या सूखी सब्जियों के साथ सर्व किया जाता है।

आप भी इसे घर पर आसानी से बना सकती हैं। लेकिन कई महिलाओं की यह शिकायत होती है कि लुची का आटा वह कितनी भी अच्छी तरह से गूंथ ले, लेकिन लुची कभी नरम नहीं बनती। अगर लुची नर्म नहीं होगी तो खाने में मजा नहीं आएगा। इसलिए जरूरी है लुची का आटा सही तरह से गूंथा जाए। तो चलिए, आज हम आपको बताएंगे कि लुची का आटा गूंथते वक्त आपको किन बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए।

आटे थोड़ा सख्त हो

luchi making tips in hindi

अगर आप चाहती हैं कि आपकी लुची फूले हुए बने, तो आप इस हैक का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए आप आटा गूंथते समय इस बात का खास ध्यान रखें कि लुची का आटा थोड़ा-सा सख्त हो। अगर आटा पतला होगा तो लुची पूरी तरह से नहीं फूलती हैं। (आटे में मिलावट की पहचान करने के लिए अपनाएं ये टिप्स)

हल्के गर्म पानी से गूंथे आटा

हल्के गर्म पानी से गूंथा हुआ आटा अधिक मुलायम होता है और लुची भी सॉफ्ट बनती हैं क्योंकि आटा जितना अधिक सॉफ्ट होगा लुची भी अधिक फूली हुई बनेगी। इसके लिए, सबसे पहले आप एक बर्तन में पानी को गुनगुना गर्म कर लें, फिर एक बाउल में सूजी का आटा लें और थोड़ी-थोड़ी मात्रा में पानी मिलाकर अच्छे से गूंथ लें।

आटे को करने दें रेस्ट

luchi cooking tips

आमतौर पर जब हम लुची बनाते हैं तो आटे पर उतना ध्यान नहीं देते हैं। लुची को बेलने और स्टफ करने से पहले कोशिश करें कि आप सूजी के आटे को कुछ देर तक रेस्ट करने के लिए छोड़ दें। साथ ही, आटा गूंथते समय उसमें थोडा़-सा तेल, घी या मक्खन भी डालें। इस तरह आपको एक नॉन-स्टिकी आटा मिल जाएगा और आपकी लुची भी एकदम परफेक्ट बनेंगी।

इसे जरुर पढ़ें-इंडियन कुकिंग हैक्स: संडे को अपनी फैमिली के लिए बनाएं क्रिस्‍पी और फूली हुई पूरियां

आटे को गीले कपड़े से ढकें

आटा गूंदने के बाद जब आप उसकी लोइयां बना रही हैं, तो उसे भी कुछ देर गीले कपड़े से ढक दें और फिर उसे तलें। यह टिप्स अपनाने के बाद आपकी लुची एकदम सॉफ्ट बनेगी।

लुची बनेंगी क्रिस्पी

luchi aaata making tips

अगर आप चाहती हैं कि लुची क्रिस्पी बनें, तो इस हैक का इस्तेमाल करें। इसके लिए आप आटा गूंथते समय उसमें थोड़ा-सा आटा मिला दें। ऐसा करने से लुची अधिक कुरकुरी बन सकती हैं। क्योंकि खाली सूजी का इस्तेमाल करने से आपकी लुची सख्त बनेगी।

इसे जरुर पढ़ें-स्वाद का जबरदस्त तड़का है बंगाल की 'लुची आलूर दम'

इस तरह आप लुची का आटा एकदम परफेक्ट गूंथ सकती हैं। अगर आपको लेख अच्छा लगा हो, तो उसे लाइक और शेयर ज़रूर करें। साथ ही, जुड़े रहे हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- (@Freepik and youtube, google)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।