How To Make Perfect Lassi: बिना चीनी कैसे बनाएं परफेक्ट मलाईदार लस्सी? यह ट्रिक दिखाएगी कमाल

Homemade Lassi Recipe: गर्मी में कुछ लोग बाजार में मिलने वाली ड्रिंक्स खरीदतक फ्रिज में स्टोर करते हैं, तो वहीं कुछ लोग घर पर कुछ चीजों को बनाकर खाते और पीते हैं। हालांकि गर्मी में लस्सी का क्रेज ही बढ़ जाता है। ठंडी-ठंडी मलाईदार लस्सी अगर घर आते ही मिल जाए, तो सुकून मिल जाता है। आमतौर पर लस्सी में चीनी का भरपूर इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन क्या आप जानती हैं कि बिना चीनी के भी एकदम हलवाई जैसी गाढ़ी लस्सी घर पर तैयार की जा सकती है?
परफेक्ट लस्सी बनाने का असली राज सही दही के चुनाव और उसे फेंटने के तरीके में छिपा है, जिससे वह एकदम मलाईदार बनती है। आज के इस लेख में हम आपको एक ऐसी ट्रिक के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे एकदम परफेक्ट लस्सी बना सकती हैं।
लस्सी के लिए घर पर कैसे जमाएं दही?

अगर दही पानी जैसा पतला या खट्टा होगा, तो लस्सी का स्वाद कभी भी बाजार जैसा नहीं आएगा। परफेक्ट दही के लिए आपको दूध के चुनाव से लेकर उसे जमाने के तापमान तक का ध्यान रखना पड़ता है। सबसे पहले फुल क्रीम दूध को अच्छी तरह उबालें और 5 मिनट तक धीमी आंच पर पकने दें।
अब दूध को गुनगुना होने दें। मिट्टी या स्टील के बर्तन में दूध डालें। अब एक चम्मच ताजा दही लें और उसे दूध के किनारों से डालकर हल्का सा मिला दें।
बर्तन को ढक कर 5-6 घंटे के लिए किसी गरम जगह पर रख दें। दही जमने के बाद उसे 2 घंटे फ्रिज में जरूर रखें, इससे दही एकदम गाढ़ा और चक्का जमेगा।
इसे भी पढ़ें- Sattu Ki Lassi: चिलचिलाती गर्मी में पेट रहेगा ठंडा, नोट कर लें सत्तू लस्सी की ये आसान रेसिपी
बिना चीनी के कैसे बनाएं लस्सी?

- परफेक्ट लस्सी बनाने के लिए सबसे जरूरी है गाढ़ा और ताजा दही। कोशिश करें कि लस्सी के लिए घर का जमा हुआ फुल क्रीम दूध का दही इस्तेमाल करें।
- लस्सी बनाने से कम से कम 2-3 घंटे पहले दही को फ्रिज में रख दें ताकि वह अच्छी तरह ठंडा हो जाए।
- चीनी की जगह आप शहद, गुड़ का पाउडर, या खजूर का इस्तेमाल कर सकती हैं।
- अगर आप खजूर का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो उन्हें थोड़े से गर्म दूध में भिगोकर पेस्ट बना लें।
- इसके अलावा, लस्सी में थोड़ा सा इलायची पाउडर और केसर डालने से खुशबू और स्वाद दोनों कई गुना बढ़ जाते हैं।
- इसके बाद मलाईदार स्वाद के लिए लकड़ी की मथानी का उपयोग करें।
- दही और अपने चुने हुए स्वीटनर को गहरे बर्तन में डालें और हाथ से मथें। इससे लस्सी में झाग बनेगा और उसका गाढ़ापन बना रहेगा।
- जब लस्सी पूरी तरह तैयार हो जाए, तो इसे मिट्टी के कुल्हड़ या कांच के बड़े गिलास में निकालें।
- अब ऊपर से एक बड़ा चम्मच ताजी मलाई डालें। डेकोरेशन के लिए बारीक कटे हुए बादाम, पिस्ता और केसर के कुछ धागे छिड़कें।
- अगर आपको ज्यादा ठंडी लस्सी पसंद है, तो गिलास के नीचे एक-दो बर्फ के टुकड़े डाल सकती हैं।
इसे भी पढ़ें-सिर्फ नींबू पानी नहीं, इस बार ट्राई करें पुदीने वाली स्पेशल शिकंजी; जानें बनाने के 2 अलग अंदाज
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।