स्वाद का खजाना है खट्टा मूंग, गुजराती स्टाइल में करें तैयार

गुजराती खाने की अलग ही बात ही होती है। गुजरात के खान-पान में मिठास, खट्टापन और मसालों का मिश्रण होता है, जो इसे खास बनाता है। आपने यकीनन ढोकला, पापड़ी, फाफड़ा या खांडवी खाई होगी, लेकिन आज हम आपको बताएंगे खट्टी दाल की रेसिपी बताएंगे। बता दें कि खट्टी मूंग दाल एक पारंपरिक और हल्की भारतीय डिश है, जो अपने अनोखे खट्टे स्वाद के लिए जानी जाती है।
यह दाल इमली और मसालों से बनाई जाती है, जिससे लाइट खाने के तौर पर खाया जाता है। वैसे भी मूंग दाल अपने हल्केपन और पौष्टिकता के लिए मशहूर है और इसमें इमली का खट्टापन एक अलग ही स्वाद का अनुभव देता है। यह दाल रोटी या चावल के साथ खाने में जितनी स्वादिष्ट लगती है, उतनी ही सेहत के लिए भी लाभकारी है।
खट्टी मूंग दाल। Recipe Card
इन टिप्स की मदद से तैयार करें खट्टी मूंग दाल।
Ingredients
- मूंग दाल- 1 कप
- इमली का गूदा- 2 चम्मच
- हल्दी पाउडर- आधा चम्मच
- हरी मिर्च- 2
- कटा हुआ अदरक- आधा इंच
- जीरा- 1 चम्मच
- हींग- 1 चुटकी
- करी पत्ता- 10
- लाल मिर्च पाउडर- आधा चम्मच
- धनिया पत्ती- 2 चम्मच
- तेल या घी- 2 चम्मच
- नमक - स्वादानुसार
Step
- Step 1:
सबसे पहले मूंग दाल को अच्छी तरह से धो लें और 10-15 मिनट के लिए पानी में भिगो दें।
- Step 2:
इसके बाद दाल को प्रेशर कुकर में 2-3 सीटी आने तक पका लें।
- Step 3:
एक पैन में तेल या घी गरम करें। उसमें तड़के का सभी सामान डाल दें।
- Step 4:
तड़के को पकी हुई दाल में डालें और अच्छी तरह से मिलाएं और मसाले डालें।
- Step 5:
आपकी खट्टी मूंग दाल तैयार है। इसे गरम-गरम चावल या रोटी के साथ सर्व करें। आखिर में ऊपर से कटी हुई धनिया पत्ती डालकर सजाएं।
खट्टी मूंग की विधि

- सबसे पहले मूंग दाल को अच्छी तरह से धो लें और 10-15 मिनट के लिए पानी में भिगो दें। इसके बाद दाल को प्रेशर कुकर में 2-3 सीटी आने तक पका लें। दाल में 2 कप पानी, हल्दी और थोड़ा नमक डालकर पकाएं ताकि वह मुलायम हो जाए।
इसे जरूर पढ़ें- क्या आप जानते हैं कच्ची दाल से जुड़े ये आसान फूड हैक्स
- दाल पकने के बाद, उसे हल्का मथ लें, ताकि वह अच्छी तरह से मिश्रित हो जाए। इमली के गूदे को 1/4 कप गर्म पानी में 10-15 मिनट के लिए भिगो दें। इसके बाद इसे अच्छी तरह से मसलकर उसका रस निकाल लें और बीजों को हटा दें।
- एक पैन में तेल या घी गरम करें। उसमें जीरा डालें और उसे तड़कने दें। फिर करी पत्ते, हींग और कटी हुई हरी मिर्च डालें। कुछ सेकंड बाद अदरक डालकर हल्का भूनें। अब इसमें लाल मिर्च पाउडर डालें और जल्दी से मिलाकर गैस बंद कर दें, ताकि मिर्च जले नहीं।
- तड़के को पकी हुई दाल में डालें और अच्छी तरह से मिलाएं। अब इसमें इमली का गूदा डालकर और नमक डालकर 5-7 मिनट तक उबालें ताकि दाल में खट्टापन अच्छी तरह से घुल जाए।
इसे जरूर पढ़ें- दाल की मदद से बनाए जा सकते हैं ये स्नैक्स
- आपकी खट्टी मूंग दाल तैयार है। इसे गरम-गरम चावल या रोटी के साथ सर्व करें। आखिर में ऊपर से कटी हुई धनिया पत्ती डालकर सजाएं। आप इमली की जगह अगर चाहें तो अमचूर पाउडर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
Image Credit- (@Freepik and Shutterstock)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।