Fri Sep 11, 2026 | Updated 09:28 PM IST

जलेबी का शेप नहीं बनता सही.. घोल हो जाता है पतला, तो काम आएंगे ये हैक्स

कई बार घर पर जलेबी बनाने का शौक चढ़ता है, लेकिन शेप वैसे नहीं बन पाती जिस तरह से बननी चाहिए। अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है, तो यह लेख आपकी मदद कर सकता है।
Updated:- 2025-05-26, 16:03 IST
image

भारत में जलेबी की मिठास का अपना ही एक जादू है। तली हुई गोल-गोल, सुनहरी-सी जलेबियां खुशी को दोगुना कर देती है। जलेबी मार्केट से खरीदकर खाना जितना आसान है उतना ही मुश्किल घर पर बनाना है। सही घोल से लेकर परफेक्ट शेप बनाना बहुत ही मुश्किल हो जाता है।

कई बार स्वाद तो ठीक रहता है, लेकिन दिखने में वो अच्छी नजर नहीं आती, उनका शेप खराब हो जाता है। इससे जलेबी का मजा आधा रह जाता है। ऐसे में जरा सोचिए आपने त्योहार पर या मेहमानों के लिए खास जलेबी बनाने की सोची, लेकिन घोल पतला होने की वजह से किचन में हड़कंप मच जाए।

एक-एक जलेबी बनाने में झंझट, ठीक से घोल ना निकलना, जलेबियों का अजीब फैल जाना… ऐसी परेशानियां अक्सर हर कोई सामना करता है। अगर आपके साथ ही ऐसा होता है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि कुछ छोटे-मोटे हैक्स हम आपके साथ साझा कर रहे हैं, इन्हें फॉलो किया जा सकता है। 

आटे का बेस्ट कॉम्बिनेशन अपनाएं

how to make perfect jalebi shape (2)

जलेबी का परफेक्ट शेप के लिए जरूरी है कि आप आटे का सही कॉम्बिनेशन ट्राई करें। इसमें आप मैदा और बेसन को सही मात्रा में लें। अगर आप 1 कप मैदा इस्तेमाल कर रहे हैं, तो इसमें 3 चम्मच बेसन डालें।

इसे जरूर पढ़ें- बाजार जैसी परफेक्ट डिलिशियस जलेबी बनाने के लिए अपनाएं यह ट्रिक्स

बेसन से घोल गाढ़ा होता है और शेप सेट रहता है। इसके साथ, आप पानी के बजाय दही का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। दही, छाछ और पानी से जलेबी का शेप बहुत ही अच्छा आएगा।  

धीरे-धीरे पानी मिलाएं

अगर मेहनत में गलती से घोल पतला हो गया, तो एक-एक चम्मच पानी या छाछ डालें और चम्मच से मिक्स करें। साथ ही, अचानक बहुत सारा पानी डालने से बचें क्योंकि इससे जलेबी का शेप बहुत ही बेकार आता है। अगर घोल पतला हो गया है, तो इसमें 1–2 टेबलस्पून मक्के का आटा डाल दें ताकि जलेबी का शेप का बिल्कुल न बढ़ें।  

जलेबी का शेप सही कैसे बनाएं?

  • घोल तैयार करने के बाद उसे 10–15 मिनट के लिए ठंडे फ्रिज में रखें। इससे जलेबी का शेप बहुत ही अच्छा आएगा, क्योंकि ठंडा घोल गाढ़ा हो जाता है, जिससे पाइपिंग आसान हो जाती है और शेप भी परफेक्ट बनता है।
  • खमीर की बजाय चुटकी भर चम्मच बेकिंग सोडा या एक छोटा-सा चुटकी ईनो डालें। इससे जलेबी अंदर से अच्छी तरह से फूल जाएगी और स्वाद भी बढ़ जाएगा।
  • जलेबी बनाने के लिए पारंपरिक कपड़े की जगह फ्लिप-टॉप बोतल का इस्तेमाल करें। इससे घोल सही मात्रा में निकलेगा और शेप भी परफेक्ट आएगा।
  • आप जलेबी की शेप के बजाय गोल-गोल आकार की जलेबी तैयार कर सकती है। इससे आपको काफी मदद होगी और कुछ ही देर में आपकी जलेबी तैयार हो जाएगी।

इसे जरूर पढ़ें- इस तरह घर पर मिनटों में बनती है जलेबी, जानिए आसान सी रेसिपी

इन बातों का रखें ध्यान

  • जलेबी को हमेशा मीडियम आंच पर पकाएं, क्योंकि ज्यादा गर्म तेल में जलेबी ऊपर से जल जाएगी और अंदर से कच्ची रह जाएगी।  
  • कड़ाही में लगभग 2 सेमी तेल डालकर रखें, इससे जलेबी ठीक से तलेगी और धीरे-धीरे फैलने का वक्त मिलेगा।
  • एक छोटा गोल बनाकर पैन में डालें। अगर शेप सेट रहा तो पूरा घोल बनाएं, अगर फैल गया, तो हैक्स 1–4 दोबारा आजमाएं।  

जलेबी बनाने के लिए आप इन टिप्स को फॉलो कर सकते हैं, इन टिप्स से यकीनन शेप अच्छा आएगा अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- (@freepik and shutterstock)     

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।