घर पर बनाएं पनीर टिक्का मसाला, जानें रेसिपी

टिक्का सुनते ही ग्रिल दिमाग में आता है क्योंकि इन्हें तंदूर में ग्रिल किया जाता है। पनीर टिक्का नॉर्थ इंडियन डिश है जिसे बहुत पसंद किया जाता है। हर फंक्शन में इसकी मौजदूगी बेहद जरूरी है। चिकन टिक्का का इसे वेज वर्जन माना जाता है। आपको भी पता होगा कि इसे प्याज और शिमला मिर्च जैसी सब्जी के साथ पहले तीखे और चटपटे मसाले में मैरिनेट किया जाता है और फिर तंदूर में ग्रिल किया जाता है।
हम भारतीयों को तंदूरी डिशेज बेहद पसंद आती हैं, इसलिए यह भी हमारी फेवरेट डिशेज में से एक है। अब आपने ड्राई पनीर टिक्का तो खाया होगा, लेकिन हमें यकीन है कि आपमें से कई लोग इसे ग्रेवी में नहीं खाते होंगे। आज हम आपको ग्रेवी के साथ इसकी रेसिपी बताने जा रहे हैं। बस इसे बनाने से पहले इतना जान लें कि यह रेसिपी तभी अच्छी बनेगी जब आप इसे संयम से बनाएंगे।
पनीर टिक्का मसाला Recipe Card
मानसून में कुछ मजेदार, तीखा और चटपटा खाने का मन हो तो पनीर टिक्का रेसिपी बनाना सीख लें।
Ingredients
- 2 चम्मच क्रीम
- 1 कप हंग कर्ड
- 1 छोटा चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट
- 1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 1/2 छोटा चम्मच गरम मसाला
- 1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
- 1 चम्मच कसूरी मेथी
- 3-4 चम्मच तेल
- नमक स्वादानुसार
- 1 चम्मच नींबू का रस
- आधा कप शिमला मिर्च क्यूब में कटी हुई
- 300 ग्राम पनीर क्यूब में कटा हुआ
- 2 छोटा प्याज क्यूब में कटा हुआ
- 2 बड़े टमाटर कटे हुए
- 1/2 कप काजू
- 1/2 छोटा चम्मच चीनी
- 2 तेजपत्ता
- 3-4 लौंग और काली मिर्च
- 1 बड़ी इलायची
- 1/2 इंच दालचीनी का टुकड़ा
- धनिया पत्ती बारीक कटा
Step
- Step 1:
सबसे पहले एक मिक्सिंग बाउल में दही, अदरक, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, हल्दी, कसूरी मेथी, तेल, नमक और नींबू का रस डालकर मिक्स कर लें।
- Step 2:
इसमें पनीर, शिमला मिर्च और थोड़ा सा प्याज डालकर अच्छी तरह से मिलाएं और फिर इसे फ्रिज में रख दें।
- Step 3:
अब एक पैन में तेल गर्म करें और प्याज डालकर भून लें। फिर टमाटर, काजू, चीनी और चुटकी भर नमक डालकर पकाएं। इसमें हल्दी, गरम मसाला, लाल मिर्च डालकर कुछ मिनट पकाएं और फिर गैस बंदकर इसे ठंडा करें और ब्लेंड कर लें।
- Step 4:
इसी पैन में तेल गर्म करके तेजपत्ता, बड़ी इलायची, दालचीनी का टुकड़ा, लौंग और काली मिर्च डालें। इसके बाद इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर सॉते करें। ब्लेंड की हुई ग्रेवी डालकर 5-7 मिनट पका लें।
- Step 5:
इसमें पानी डालकर 5-7 मिनट पकाएं। जब यह थोड़ा गाढ़ी होने लगे तो इसमें कसूरी मेथी डालकर 1-2 मिनट फिर पकाएं।
- Step 6:
एक अन्य पैन में मैरिनेटेड पनीर, शिमला मिर्च और प्याज डालकर दोनों तरफ से ग्रिल करें।
- Step 7:
जिस पैन में ग्रैवी पका रहे हैं उसमें यह ग्रिल्ड पनीर टिक्का डाल दें और मिक्स करें। आखिर में क्रीम और धनिया पत्ती डालकर इसे पराठे के साथ सर्व करें।
आज रेसिपी ऑफ द डे में चलिए फिर आपको पनीर टिक्का मसाला बनाना बताएं। इसे बनाने में आपको कितना वक्त लगेगा और क्या सामग्री लगेंगी, वो भी जान लें।
इसे भी पढ़ें : घर पर ट्राई करें झटपट पनीर से बनने वाली ये स्वादिष्ट रेसिपीज
बनाने का तरीका-

- आप अपने पसंद के आकार में पनीर के टुकड़े काटकर रख लें। अगर आप चाहती हैं कि पनीर सॉफ्ट रहे तो उसे नमक के गर्म पानी में कुछ देर भिगोकर रखना सही रहता है।
- इसके बाद एक मिक्सिंग बाउल में दही, अदरक, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, हल्दी, कसूरी मेथी, तेल, नमक और नींबू का रस डालकर मिक्स कर लें। बस इतना ध्यान रखें कि दही गाढ़ी होनी चाहिए। इसे गाढ़े मैरिनेशन मं तैयार करें।
- अब पनीर के टुकड़ों को इस मैरिनेशन में डालें और उन्हें अच्छी तरह से हाथों से मिला लें। पनीर में यह मैरिनेशन सही ढंग से चिपकनी चाहिए।
- इस मैरिनेश में आप प्याज और शिमला मिर्च के क्यूब्स भी डालकर सारी चीजों को मिला लें। इसके बाद इस मैरिनशन को फ्रिज में रखें।
इसे भी पढ़ें : घर पर करीबी दोस्त और मेहमान आने वाले हैं तो पनीर 65 खिलाएं
- अब मसाला ग्रेवी बनाने के लिए एक पैन में तेल डालें और उसमें प्याज डालकर उन्हें सुनहरा होने तक पकाएं। इसके बाद इसमें टमाटर, काजू, चीनी और चुटकी भर नमक डालकर कुछ देर ढककर पका लें।
- जब टमाटर थोड़े से गल जाएं तो आप इसमें हल्दी, गरम मसाला, लाल मिर्च डालकर 5-6 मिनट के लिए सॉते करते हुए चलाएं। मसाला तेल छोड़ने लगें तो समझें आपकी मसाला ग्रेवी तैयार है। गैस बंद करके इसे ठंडा होने दें।
- अब इसे ब्लेंडर जारे में डालकर पीस लें और एक छन्नी से छानकर ग्रेवी को अलग निकाल लें। अब एक पैन में फिर तेल गर्म करें और उसमें तेजपत्ता, 1 बड़ी इलायची, दालचीनी का टुकड़ा, 3-4 लौंग और काली मिर्च डालें। जब यह तड़कने लगे तो इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर सॉते कर लें। इसके बाद यह ग्रेवी डालकर पका लें।
- इसमें पानी डालकर 5-7 मिनट पकाएं। जब यह थोड़ा गाढ़ी होने लगे तो इसमें कसूरी मेथी डालकर 1-2 मिनट फिर पकाएं।
- अब एक दूसरे पैन में तेल गर्म करें और फ्रिज से मैरिनेटेड पनीर को निकालकर दोनों तरफ से सेंक लें। इसमें प्याज और शिमला मिर्च को भी दोनों तरफ से सेक लें। जब पनीर ग्रिल हो जाए तो ग्रेवी में पनीर टिक्का डालकर कुछ देर चलाएं। इसमें क्रीम और धनिया पत्ता डालकर पराठे, नान या चावल के साथ सर्व करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।