घर पर करीबी दोस्त और मेहमान आने वाले हैं तो पनीर 65 खिलाएं

पनीर की सब्जी लगभग हर कोई पसंद करता है। सिंपल पनीर, शाही पनीर, बटर पनीर और पनीर मसाला जैसी कई पनीर की डिशेस घर पर बना के लगभग हर कोई वीक में एक-दो बार ज़रूर खाता है लेकिन, क्या आपने कभी 'पनीर 65' चखा है। अगर नहीं, तो जब अगली बार आप पनीर की एक अलग रेसिपी घर पर बनाना चाहें तो पनीर 65 एक बार ज़रूर ट्राई करें। आपको बता दें कि पनीर 65 साउथ इंडिया की एक फेमस डिश है, जिसे मुख्य तौर पर नाश्ते में सर्व किया जाता है। दक्षिण भारत में आपको लगभग हर होटल और रेस्त्रां में ये डिश आसानी से मिल जाएगी जिसे घरेलू मसाले से तैयार किया जाता है। अगर आप मसालेदार और चटपटा खाने के शौकीन हैं तो आपके के लिए यह डिश लाजवाब ऑप्शन है। यकीनन ये तय है कि जब आप इसे एक बार चख लेंगे तो इसे घर पर आप बार-बार बनाना चाहेंगी। घर पर करीबी दोस्त और मेहमान आने वाले हैं तो इस टेस्टी डिश को बना के उनके सामने भी सर्व कर सकती हैं। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की आसान रेसिपी के बारे में।
पनीर 65 Recipe Card
इस आसान विधि की सहायता से घर पर बनाएं स्वादिष्ट साउथ इंडियन डिश, पनीर 65।
Ingredients
- पनीर- 300 ग्राम
- अदरक पेस्ट-1 चम्मच
- लहसुन पेस्ट-1 चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर-1 चम्मच
- नमक-स्वादानुसार
- तेल-1 कप
- मैदा-1/2 कप
- नींबू रस- 1 चम्मच
- दही-2 चम्मच
- हल्दी-1/2 चम्मच
- काली मिर्च पाउडर-1/2 चम्मच
- कॉर्नफ्लोर- 2 चम्मच
- गरम मसाला पाउडर-1/2 चम्मच
- टोमैटो सॉस- 2 चम्मच
- धनिया पत्ता- गार्निश के लिए
Step
- Step 1:
सबसे पहले आप पनीर को पीसेज में काट के एक बर्तन में रख लीजिए।
- Step 2:
अब एक बर्तन में लहसुन-अदरक पेस्ट, नमक, लाल-काली मिर्च पाउडर और गरम मसाले को डालकर अच्छे से मिक्स कर लीजिए।
- Step 3:
इसके बाद पनीर के पीस को इसमें डालें और अच्छी तरह से मिला दीजिए। इसे लगभग 10 से 12 मिनट मैरिनेट होने के लिए ऐसे ही छोड़ दीजिए।
- Step 4:
अब अन्य बर्तन में दही, कॉर्नफ्लोर और हल्के टोमैटो सॉस को मिला लीजिए और इसमें मैरिनेट किए हुए पनीर को डालकर अच्छे से मिक्स कर लीजिए।
- Step 5:
अब एक पैन में तेल गरम करें और इसे ब्राउन होने तक अच्छे से फ्राई कर लीजिए।
- Step 6:
इसके बाद सर्विंग प्लेट में इसे रखें और इसके ऊपर से नींबू रस डालें और धनिया पत्ता से गार्निश कर के सर्व कीजिए।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।