सर्दियों में ट्राई करिए कॉर्न मेथी मसाला, सबको पसंद आएगी डिश

सर्दियों में अक्सर ये समझ नहीं आता कि मेथी से तरह-तरह की डिशेस कैसे बनाएं। दरअसल, सबसे बड़ी दिक्कत इस बात की होती है कि घर में हर सदस्य की खाने को लेकर अलग-अलग फरमाईश होती है। ऐसी स्थिति में किसी को मेथी पसंद है तो किसी को कॉर्न। इस वजह से महिलाओं की परेशानी काफी बढ़ जाती है और उन्हें समझ नहीं आता कि किसके लिए क्या बनाया जाए। अगर आप भी इसी दुविधा में हैं तो घर पर सबके लिए एक बार कॉर्न मेथी मसाला जरूर बनाइए। ये डिश बच्चों से लेकर बड़ों तक को पसंद आएगी और इससे आपका काम भी आसान हो जाएगा।
कॉर्न मेथी मसाला Recipe Card
कॉर्न मेथी की सब्जी बनाने में महज आधे घंटे का समय लगता है।
Ingredients
- कॉर्न- एक कप
- मेथी के पत्ते- एक गुच्छा
- अदरक- एक इंच का टुकड़ा
- हरी मिर्च- एक
- टमाटर- दो मीडियम साइज़
- तेल- एक चम्मच
- जीरा- एक चम्मच
- नमक- स्वादानुसार
- धनिया पाउडर- एक चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर- एक चम्मच
- अमचुर पाउडर- डेढ़ चम्मच
Step
- Step 1:
एक बर्तन में पानी गर्म कर उसमें कॉर्न को पांच मिनट के लिए उबालें।
- Step 2:
हरी मिर्च और अदरक का मिक्सी में एक चम्मच पानी डालकर पेस्ट बना लीजिए।
- Step 3:
टमाटर का भी आपको पेस्ट बनाना है तो इसमें भी मिक्सी में पीस लीजिए।
- Step 4:
एक पैन में तेल को गर्म कर उसमें जीरा और हरी मिर्च-अदरक का पेस्ट डालिए और उसे एक मिनट तक पकाइए।
- Step 5:
अब टमाटर का पेस्ट डालकर इसमें नमक डालिए।
- Step 6:
नमक डालने के बाद धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और अमचुर पाउडर डालकर इसे अच्छे से मिक्स कर लीजिए।
- Step 7:
अब कॉर्न और मेथी के पत्ते डालकर इसे मिक्स करिए।
- Step 8:
इस दौरान इसमें तीन से चार चम्मच पानी डालिए और इसे अच्छे से मिला लीजिए।
- Step 9:
आपकी कॉर्न मेथी मसाला तैयार है।
बनाने का तरीका
- एक नॉन-स्टिक पैन में 3 कप पानी को गर्म करें और इसमें कॉर्न को डाल दीजिए। आपको पांच मिनट तक कॉर्न को उबालना है। फिर पानी हटा दीजिए और उबले हुए कॉर्न को साइड में रख लीजिए।
- अदरक और हरी मिर्च को मिक्सी में एक चम्मच पानी के साथ पीस लीजिए और इसे भी एक बाउल में निकाल लीजिए।
- अब टमाटर को रफ़ काट लीजिए और मिक्सी में डालकर इसका भी पेस्ट बना लीजिए।
- अब पैन को गर्म कर उसमें तेल डालिए। जब तेल गर्म हो जाए तो उसमें जीरा और हरी मिर्च-अदरक का पेस्ट डालिए। एक मिनट तक इसे पकाइए।
- अब इसमें टमाटर का पेस्ट और थोड़ा सा नमक डाल दीजिए और इसे पांच मिनट तक मीडियम फ्लेम में पकाइए। अब इसमें धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और अमचुर पाउडर डालकर इसे अच्छे से मिक्स कर लीजिए।
- अब यहां पर आपको कॉर्न और मेथी के पत्ते डालने और और इन्हें अच्छे से मिक्स करना है। इस दौरान इसमें तीन से चार चम्मच पानी डालिए और इसमें अच्छे से मिला लीजिए।
- आपकी सब्जी तैयार है। अब आप इसे एक बाउल में गर्मागर्म सर्व करिए।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।