सिर्फ 10 मिनट में तैयार करें ओट्स भेलपूरी, नोट करें आसान रेसिपी

हेल्थ कॉन्शियस लोग अपनी डाइट में ओट्स जरूर शामिल करते हैं। नाश्ते से लेकर खाने में ओट्स खाते ही खाते हैं। ऐसा माना जाता है कि यह वजन को मेंटेन करने में मदद करते हैं। इतना ही नही, ओट्स में साल्यूबल फाइबर से लेकर प्रोटीन, फाइबर, विटामिन ई और फैटी एसिड आदि होते हैं। यह तमाम चीजें हेल्थ के लिए फायदेमंद होती हैं।
हालांकि, कुछ लोग ऐसे होते हैं जिन्हें हर बार ओट्स का स्वाद पसंद नहीं आता। ऐसे में जरूरत होती है कुछ नया ट्राई करने की.. अगर आपके साथ भी ऐसा ही होता है, तो इस बार ट्राई करें ओट्स की भेलपूरी। इसका स्वाद ऐसा है कि आप बार बार खाना पसंद करेंगे।
ओट्स की भेलपूरी Recipe Card
इन टिप्स की मदद से तैयार करें ओट्स की भेल।
Ingredients
- ओट्स पोहा- आधा कप
- ऑलिव ऑयल- 1 चम्मच
- प्याज- 1 कटा हुआ
- खीरा- आधा
- टमाटर- 1 (कटा हुआ)
- आलू- 1 (उबला हुआ और बारीक कटा हुआ)
- मूंगफली- आधा कप
- बूंदी- 4 चम्मच
- सेवपूरी- 3
- अनार दाने- 1 चम्मच
- चाट मसाला- 1 चम्मच
- काला नमक- आधा चम्मच
- भुना हुआ जीरा- 1 छोटा चम्मच
- मीठी चटनी- 1 चम्मच
- हरी चटनी- 1 चम्मच
Step
- Step 1:
सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार करके रखें।
- Step 2:
फिर एक-एक करके सभी सामान जैसे प्याज, टमाटर और आलू आदि को काट कर रख लें।
- Step 3:
फिर एक कड़ाही में तेल गर्म करें और ओट्स को डालकर हल्का ब्राउन कर लें।
- Step 4:
अगर आप चाहें तो बाकी सामान को भी डाल सकते हैं।
- Step 5:
जब हल्की खुशबु आने लगे तो एक बड़े बाउल में निकालकर रख लें।
- Step 6:
इसमें सभी सामान को डालें और ओट्स को भी डाल दें।
- Step 7:
बस आपकी ओट्स की भेलपूरी बनकर तैयार है, जिसे सर्व किया जा सकता है।
ओट्स भेलपुरी की विधि

- सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार करके रखें। फिर एक-एक करके सभी सामान जैसे प्याज, टमाटर और आलू आदि को काट कर रख लें। साथ ही, आलू को उबालकर काट लें।
इसे जरूर पढ़ें- घर पर बनाएं 3 तरह की स्वादिष्ट और चटपटी भेल
- फिर एक कड़ाही में तेल गर्म करें और ओट्स को डालकर हल्का ब्राउन कर लें। अगर आप चाहें तो बाकी सामान को भी डाल सकते हैं।
- जब हल्की खुशबु आने लगे तो एक बड़े बाउल में निकालकर रख लें। इसमें सभी सामान को डालें और ओट्स को भी डाल दें।
इसे जरूर पढ़ें- बंबई की फेमस चाइनीज भेल का घर पर लें मजा, ये रही रेसिपी
- अब सभी सामग्रियों को मिलाएं ऊपर से नींबू का रस डालकर अच्छी तरह से मिलाएं। बस आपको ओट्स की भेलपूरी बनकर तैयार है, जिसे सर्व किया जा सकता है।
Image Credit- (@Shutterstock and freepik)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।