नींबू-अदरक का अचार घर पर बनाकर खाने का स्वाद बढ़ा सकती हैं आप

इस मौसम में अचार बहुत ही अच्छा लगता है, क्योंकि इसका स्वाद दोगुना बढ़ जाता है। वैसे ही अचार का सुनते ही कई लोगों के मुंह में पानी आने लगता है। खाना कितना भी बेस्वाद बना हो, लेकिन सिर्फ 1 चम्मच अचार से आपके खाने का स्वाद दोगुना बढ़ जाता है।
यहां बात सिर्फ मूली, गाजर या आलू के अचार की नहीं है, बल्कि भारत में मिलने वाले सभी अचार के बारे में है। आजकल तरह-तरह के अचार भारत में खाए जाने लगे हैं। उनमें से एक की रेसिपी हम आपके साथ साझा करने वाले हैं और वो है अदरक, नींबू का अचार। इसे आप कुछ ही देर में तैयार कर सकते हैं।
नींबू-अदरक का अचार Recipe Card
इन टिप्स की मदद से तैयार करें नींबू-अदरक का अचार।
Ingredients
- नींबू-8
- हरी मिर्च- 100 ग्राम
- अदरक- 50 ग्राम
- अचार का मसाला- 2 चम्मच
- अजवाइन-1 चम्मच
- कलौंजी-1 चम्मच
- हल्दी पाउडर-1 चम्मच
- कश्मीरी मिर्च-1 चम्मच
- हींग- आधा छोटा चम्मच
- नमक- 2 बड़े चम्मच
- काला नमक- 1 चम्मच
- नींबू का रस- 2 चम्मच
Step
- Step 1:
सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को इकट्ठा करें। फिर नींबू,अदरक और मिर्च को अच्छी तरह से धोकर सुखा लें।
- Step 2:
अब अदरक के छिलके उतारें। साथ ही, हरी मिर्च, अदरक और नींबू को अपने हिसाब से काट लें।
- Step 3:
अब एक कांच के बर्तन में कटे हुए नींबू, मिर्च और अदरक को डालें।
- Step 4:
फिर उसमें सभी मसालों को डालकर चलाएं। बस आपका खट्टा,चटपटा नींबू, अदरक और मिर्च का अचार तैयार है।
नींबू अदरक का अचार की विधि

- सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को इकट्ठा करें। फिर नींबू, अदरक और मिर्च को अच्छी तरह से धोकर सुखा लें।
इसे जरूर पढ़ें- अदरक का टेस्टी अचार घर में 10 मिनट में बनाएं, आसान रेसिपी जानिए
- अब अदरक के छिलके उतारें। साथ ही, हरी मिर्च,अदरक,नींबू को अपने हिसाब से काट लें। अब एक कांच के बर्तन में कटे हुए नींबू,मिर्च या अदरक को डालें।
- फिर उसमें सभी मसालों को डालकर चलाएं। बस आपका खट्टा,चटपटा नींबू, अदरक और मिर्च का अचार तैयार है।
- इसे सर्व करने से पहले नमक, नींबू का रस डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें। फिर इसे दो से तीन दिनों तक धूप में रख दें।
इसे जरूर पढ़ें- सालभर चलेगा लहसुन का अचार, शेफ कुणाल से जानें बनाने का सही तरीका
- बस आपका काम हो गया, जिसे तैयार करने के लिए चावल या रोटी के साथ सर्व किया जा सकता है।
Image Credit- (@Freepik and shutterstock)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।