Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:42 PM IST

अदरक का टेस्‍टी अचार घर में 10 मिनट में बनाएं, आसान रेसिपी जानिए

अगर आम, नींबू का अचार खा-खाकर बोर हो गए हैं और हटकर कुछ मजेदार अचार बनाना चाहते हैं तो अदरक का अचार बनाइए।
Updated:- 2020-04-04, 11:35 IST
adrak ka achar main

अचार के बिना लोगों को अपना खाना अधूरा लगता है। टेस्‍टी अचार मिल जाए तो वह मजे से अपने खाने को खाते हैं। अभी तक आपने आम, नींबू, गाजर और मिर्च का अचार तो खूब खाया होगा। लेकिन अगर इनसे हटकर कुछ मजेदार अचार बनाना चाहते हैं तो अदरक का अचार बनाइए। इस अचार की सबसे अच्‍छी बात यह है कि इसे बनाना तो आसान है ही, साथ यह मात्र 2 दिन में बनकर तैयार हो जाता है और खाने के स्वाद के साथ ही यह आपका हाजमा भी दुरुस्त रखता है। यानि स्‍वाद के साथ सेहत भी अच्‍छी रहेगी। आइए इसकी आसान रेसिपी के बारे में जानें। 

अदरक का अचार Recipe Card

कुछ चटपटा खाने का मन हैं तो अदरक का अचार ट्राई करें

Vegetarian Recipe
Total Time: 10 min
Prep Time: 5 min
Cook Time: 5 min
Servings: 5
Level: Low
Course: Others
Calories: 80
Cuisine: Indian
Author: Pooja Sinha

Ingredients

  • अदरक-250 ग्राम
  • हरी मिर्च-100 ग्राम
  • नींबू का रस-3
  • हींग-1/2 छोटा चम्‍मच
  • नमक-स्वादानुसार
  • लाल मिर्च पाउडर- 1 छोटा चम्‍मच
  • सौंफ-1 छोटा चम्‍मच
  • राई- 1 छोटा चम्‍मच- सरसों का तेल- 2 छोटा चम्‍मच

Step

  1. Step 1:

    अदरक का अचार बनाने के लिए सबसे पहले अदरक को अच्‍छी तरह से धोकर, इसे लंबे-लंबे टुकड़ों में काट लें।

  2. Step 2:

    इन टुकड़ों को एक कपड़े पर फैलाकर कुछ देर के लिए सूखने के लिए रख दें, ताकि काटने के बाद इसमें आने वाली नमी दूर हो जाए।

  3. Step 3:

    फिर हरी मिर्च को भी अच्‍छी तरह से धोकर साफ कर लें और बीच से फाड़ लें।

  4. Step 4:

    इसके बाद एक थाली में ऊपर बताए सारे मसाले डालकर मिला लें।

  5. Step 5:

    फिर इसी थाली में अदरक के टुकड़े और मिर्च डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें।

  6. Step 6:

    इसके बाद इसमें नींबू का रस और तेल डालकर अच्छी तरह मिला लें। लेकिन तेल को मिक्‍स करने से पहले अच्‍छी तरह से मिला लें।

  7. Step 7:

    इस अचार को सूखी कांच की बर्नी में रखें। लेकिन बर्नी को भी अच्‍छे से धोकर कुछ देर के लिए धूप रखें ताकि इसके अंदर की नमी भी दूर हो जाए। नहीं तो आपका अचार खराब हो सकता है।

  8. Step 8:

    बर्नी को 2 दिन के लिए तक धूप में रखें। आपका अदरक का टेस्‍टी और हेल्‍दी अचार तैयार है।

  9. Step 9:

    इसे आप 3 महीने तक इस्तेमाल कर सकते हैं। तो देर किस बात कि अगर आपको भी यह अचार पसंद आया तो आज ही इसे ट्राई करें।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।