Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:32 AM IST

गरमा-गरम चावल के साथ सर्व करें 'मुरादाबादी दाल' , स्वाद ऐसा कि उंगलियां चाटते रह जाएंगे सास-ससुर

तड़के वाली दाल और गरमा-गरम चावल मिल जाएं, तो दिल खुश हो जाता है। यह हर भारतीय का पसंदीदा खाना है, लेकिन कई बार एक जैसी दाल खा-खाकर मन भर जाता है। ऐसे में समझ नहीं आता कि दाल में ऐसा क्या ट्विस्ट लाया जाए, जो वह हर किसी को पसंद आए। अगर आप भी कुछ ऐसा ही सोच रहे हैं, तो एक बार मुरादाबादी दाल जरूर बनाएं।
Updated:- 2026-06-01, 11:10 IST
image

Moradabadi Dal Recipe: जब समय कम हो और समझ न आए कि खाने में ऐसा क्या बनाया जाए जो जल्दी तैयार हो जाए, तो दिमाग में सबसे पहले दाल-चावल का ही नाम आता है। यह न केवल झटपट बन जाता है, बल्कि इसका गरमा-गरम स्वाद दिल को भी खुश कर देता है। आमतौर पर हर घर में रोजाना या हर दूसरे दिन एक समय दाल-चावल जरूर बनता है, लेकिन रोज-रोज एक जैसी दाल खा-खाकर मन भर जाता है। ऐसे में लोग अलग-अलग राज्यों (States) की खास दाल रेसिपी ट्राई करना पसंद करते हैं। अगर आप भी रोज़ की दाल से बोर हो चुकी हैं और कुछ नया ट्राई करना चाहती हैं, तो एक बार मुरादाबादी दाल जरूर बनाएं। नीचे पढ़ें इसे बनाने की बेहद आसान रेसिपी

मुरादाबादी दाल रेसिपी Recipe Card

मुरादाबादी दाल बनाने की रेसिपी

Vegetarian Recipe
Total Time: 20 min
Prep Time: 10 min
Cook Time: 10 min
Servings: 3
Level: Medium
Course: Main Course
Calories: 250
Cuisine: Indian
Author: Priyanka Yadav

Ingredients

  • 1 कटोरी- मूंग दाल
  • 1 बारीक- कटी प्याज
  • 1-2 बारीक- कटी हरी मिर्ची
  • 1 बारीक- कटा टमाटर (ऑप्शनल)
  • 1/2 छोटी चम्मच- कश्मीरी रेड चिल्ली पाउडर
  • 1/2 छोटी चम्मच- हल्दी
  • 1 छोटी चम्मच- धनिया पाउडर
  • 1 छोटी चम्मच- चाट मसाला
  • 1/2 छोटी चम्मच- भुना जीरा पाउडर
  • 1-2 बडी चम्मच- हरी चटनी
  • 1-2 बडी चम्मच- इमली की चटनी
  • 1-2 बडी चम्मच- मक्खन
  • 1 छोटी चम्मच- देसी घी
  • 1-2- सूखी लाल मिर्च
  • नमक स्वादनुसार
  • 3-4- पापडी

Step

  1. Step 1:

    मुरादाबादी दाल बनाने के लिए एक कड़ाही में पानी, नमक, अदरक, हरी मिर्च, मूंग दाल और तेज पत्ता डालकर मिलाएं।

  2. Step 2:

    इसके बाद गैस की फ्लेम को मीडियम पर करके 20-25 मिनट तक या पूरी तरह पकने तक उबालें।

  3. Step 3:

    इसके बाद प्याज, हरी मिर्च और नींबू को काटकर एक साथ रखें।

  4. Step 4:

    अब पकी हुई दाल को एक कटोरे में डालें और एक-एक करके कटी हुई चीजों को डालें।

  5. Step 5:

    फिर एक तड़का पैन में घी गरम कर इसमें सूखी लाल मिर्च डालकर गोल्डन ब्राउन होने तक भूनें।

  6. Step 6:

    अब इसे निकालकर दाल पर डालें और गरमागरम परोसें।

मुरादाबादी दाल बनाने का तरीका

Moradabadi Dal recipe

  • सबसे पहले मूंग दाल को धोकर 1 या 2 घंटे के लिए भिगो कर रखें।
  • अब दाल में 3-4 कटोरी पानी, थोड़ी सी हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, धनिया और नमक डालें।
  • गैस को मीडियम फ्लेम पर करके दाल को पकने के लिए रख दें।
  • दूसरी तरफ प्याज, हरी मिर्च और नींबू काटकर कटोर में रखें।
  • दाल पकने के बाद इसे उतारें और गैस पर कड़ाही रखें।
  • अब इसमें बटर या सरसों का तेल डालकर गर्म करें।
  • गर्म होने के बाद इसमें लाल मिर्च और जीरा डालकर भूनें।
  • तड़का तैयार होने के बाद इसे दाल में डालें।
  • फिर इसके ऊपर कटी हुई सामग्री जैसे प्याज, नींबू, हरी मिर्च और पापड़ी डालें।
  • अब इसे गरमा-गरम चावल के साथ सर्व करें।

इसे भी पढ़ें- Papda Roti Recipe: बच्चों के टिफिन के लिए बनाएं 'नरम पपड़ा रोटी', मिनटों में हो जाएगी तैयार

मुरादाबादी दाल का स्वाद बढ़ाने के टिप्स

  • मुरादाबादी दाल को कभी भी पहले से पूरी तरह तैयार करके न रखें।
  • दाल को सादा उबालकर रख लें और जब खाने बैठें, तब सारे मसाले मिलाएं।
  • दाल उबलने के बाद उसे मथानी से अच्छी तरह मैश करें।
  • सर्व करते समय ऊपर से गरम देसी घी डालें।
  • चाट जैसा क्रंच देने के लिए दाल के ऊपर क्रश की हुई पापड़ी डालें।

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

 Image Credit- Shutterstock

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।