Sat Sep 12, 2026 | Updated 05:48 AM IST

इन आसान तरीकों से बनाएं मिक्स वेज को और भी ज्यादा स्वादिष्ट

<span style="font-size: 10px;">अगर आप अपनी मिक्स वेज सब्जी का स्वाद बढ़ाने चाहती हैं, तो आज हम आपको बताने वाले हैं कुछ ऐसे तरीकों के बारे में जिनकी मदद से आप सब्जी का स्वाद बढ़ा सकती हैं।</span>
Updated:- 2022-10-18, 11:26 IST
tasty mix veg

अक्सर त्योहारों में मिक्स वेज बनाया जाता है, तो क्यों न इस सब्जी को टेस्टी बनाया जाए। इसमें आलू, गोभी, शिमला मिर्च, बीन्स और गाजर सहित अन्य सब्जियां भी मिली होती हैं। वैसे तो यह सब्जी अच्छी होती है लेकिन कभी कभार बच्चे और बड़े इसे खाना पसंद नहीं करते हैं।

अब ऐसा क्या किया जाए कि त्योहारों में मिक्स वेज खाने वाला हर व्यक्ति अपनी उंगलियों को चाटता रह जाए। आपकी इसी समस्या समाधान आज हम आपको इस लेख में बताने वाले हैं। आइए जानते हैं इन तरीकों के बारे में।

सॉस

sauce

रोजाना एक से स्वाद की सब्जी खा खा कर मन नीरस हो जाता है। इसलिए स्वाद में बदलाव लाने के लिए हमें अलग अलग तरीकों का इस्तेमाल करना चाहिए। जब भी आपमिक्स वेज सब्जी(ऐसे बनाएं मिक्स वेज पानी अचार) बनाएं तो उसमें एक से दो चम्मच सॉस मिल दें। बच्चों को सॉस बहुत पसंद होता है और सब्जी में सॉस डालने से उसका टेस्ट आलू रोल जैसा आएगा और बच्चे बड़े मजे से खाएंगे।

इसे जरूर पढ़ें-रोज बनाई जाने वाली आलू-बीन्स की सब्जी को इन 2 तरीकों से बनाएं और भी ज्यादा मजेदार

तिल

til

सब्जी अगर दिखने में अच्छी हो तो न खाने वाला भी खाने को तैयार हो जाता है। किसी भी सब्जी को अगर अच्छा दिखाना हो तो आप सफेद तिल का इस्तेमाल करें। आप चाहें तो काले तिल का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। आप सब्जी बनाते समय शुरू में ही तेल में तिल डालकर उन्हें भून सकती हैं, वरना सब्जी बना के आखिर में भी डाल सकती हैं।

दही

use curd

अगर किसी भी सुखी सभी का स्वाद बढ़ाना हो तो उसके लिए सबसे अच्छा तरीका है दही का इस्तेमाल करना। मिक्स वेज में दही मिलाने से उसका स्वाद तो बढ़ेगा ही साथ ही जिन्हें सूखी सब्जी खाना पसंद नहीं है वह भी खाना चाहेंगे। तो अगली बार आप जब भी मिक्स वेज बनाएं तो उसमें दही जरूर डालें।

मैगी मसाला

use meggi masala

सभी मसलों को पीछे छोड़ने वाला मसाला है मैगी मसाला। यह किसी भी सब्जी के स्वाद को मिनटों में बदल सकता है। बच्चों के साथ-साथ बड़ों को भी मैगी मसाले(ऐसे करें मैगी मसाला का इस्तेमाल) का स्वाद बहुत अच्छा लगता है।

आप इस मसाले को सब्जी बनाने के शुरुआत में बाकी मसालों के साथ पका सकती हैं। दूसरा तरीका है कि जब आपकी सब्जी बन जाते तो उसमें ऊपर से मैगी मसाला अच्छे से फैला कर डाल दें और 10 मिंट के लिए सब्जी को ढक्कन लगा दें। 10 मिनट बाद सब्जी खा लें।

इसे जरूर पढ़ें-Diwali Wishes 2022: अपने प्रियजनों को प्यार से कहें दिवाली मुबारक, भेजिए ये शुभकामनाएं और संदेश

हम इसी तरह नए-नए लेख आपके लिए लाते रहेंगे। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image credit- freepik, shutterstock

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।