Sat Sep 12, 2026 | Updated 05:04 AM IST

सिर्फ 10 मिनट में तैयार करें पुदीने का रायता, जानें आसान रेसिपी

अगर आप अपनी खाने की थाली का स्वाद बढ़ाना चाहती हैं, तो आप पुदीने का रायता बनाकर सर्व कर सकती हैं।&nbsp;&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2022-10-29, 07:00 IST
how to make mint raita recipe at home

खाने की थाली को जायकेदार बनाने के बहुत सारे ऑप्शन हमारे पास मौजूद हैं जैसे- आप थाली में अचार, चटनी या फिर रायता सर्व कर सकती हैं। मगर रायता एक ऐसा व्यंजन है, जिसे लगभग हर फूड के साथ सर्व किया जाता है। यह बेस्वाद खाने को भी चटपटा बना देता है। मजे की बात तो यह है कि रायता खाने में जितना स्वादिष्ट होता है, बनाने में भी उतना ही आसान है।

हालांकि, रायता आप कई तरह से तैयार कर सकती हैं, लेकिन आज हम आपको पुदीने का रायता बनाने की आसान विधि के बारे में बता रहे हैं, जिसे आप पराठे, समोसे, पकौड़े आदि के साथ सर्व कर सकती हैं। तो देर किस बात की आइए जानते हैं पुदीने का रायता बनाने की आसान रेसिपी।

पुदीने का रायता Recipe Card

इन आसान स्टेप्स से बनाएं पुदीने का रायता।

Vegetarian Recipe
Total Time: 10 min
Prep Time: 5 min
Cook Time: 5 min
Servings: 4
Level: Medium
Course: Others
Calories: 200
Cuisine: Indian
Author: Shadma Muskan

Ingredients

  • पुदीने के पत्ते- 100 ग्राम
  • दही- 2 कप
  • भुनी हुई सरसों का पाउडर- आधा चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार
  • चीनी- आधा छोटा चम्मच
  • हरा धनिया- आवश्यकतानुसार
  • हरी मिर्च- 2 (कटी हुई)

Step

  1. Step 1:

    पुदीने का रायता बनाने के लिए सबसे पहले पत्तों को काट कर रख दें।

  2. Step 2:

    अब दूसरे बाउल में दही और सभी सामग्रियों डाल दें और अच्छी तरह से मिला लें।

  3. Step 3:

    अब रायते में पुदीने के टुकड़े डाल दें और ऊपर से हरा धनिया डाल दें।

  4. Step 4:

    रायते को थोड़ी देर के लिए फ्रिज में रख दें और फिर इसके बाद ठंडा-ठंडा सर्व करें।

बनाने का तरीका

How to make mint raita

  • पुदीने का रायता बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में पुदीने के पत्ते निकालें और काटकर रख लें।

इसे ज़रूर पढ़ें- 15 मिनट में बनाएं 3 तरह का रायता, जानें आसान रेसिपी

  • अब दूसरे बाउल में दही को निकाल लें और फिर इसमें सभी सामग्री सरसों पाउडर, हरी मिर्च और साथ में नमक डालकर अच्छी तरह से मिला लें।
  • फिर दही में कटे हुए पुदीने के पत्तों के टुकड़े डाल दें और मिक्स कर लें। आप चाहें तो पुदीने के पत्ते और हरी मिर्च का मिश्रण बनाकर डाल सकती हैं।

इसे ज़रूर पढ़ें- घर पर आसान तरीके से बनाएं टेस्‍टी पुदीना कचौरी, जानें रेसिपी

  • अब रायते के ऊपर हरा धनिया डालें और फ्रिज में ठंडा करने के लिए रख दें। यकीनन आप पुदीने का रायता टेस्ट करने के बाद आप अन्य रायता भूल जाएंगी।

Image Credit- (@Freepik)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।