Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:39 AM IST

झटपट तैयार करें मसाला प्याज रोटी, जानें बनाने का तरीका

अगर आप सादी रोटी खाकर बोर हो गई हैं, तो यह रेसिपी आपको जरूर ट्राई करनी चाहिए क्योंकि आज हम आपके लिए रेसिपी ऑफ द डे में प्याज से बनी रोटी की आसान विधि लेकर आए हैं।
Updated:- 2023-02-17, 12:18 IST
how to make masala onion roti

भारतीय खाने में रोटी की वैल्यू क्या है ये तो हम सभी जानते ही हैं। कई लोगों का तो रोटी खाए बिना काम ही नहीं चलता है। हालांकि, चावल भी सब्जी के साथ सर्व किए जाते हैं और कई बार हम पराठे या फिर नान भी खाना पसंद करते हैं। मगर रोटी हर सब्जी, हर डिश के साथ अच्छी लगती है।

हालांकि, हम सभी लोग गेहूं के आटे की सादी रोटी ज्यादा बनाना पसंद करते हैं। मगर, अगर आपसे कहा जाए कि रोटी को भी कई तरह से बनाया जा सकता है? जी हां, आप मीठी, नमकीन रोटी बना सकती हैं, लेकिन आज हम आपके लिए मसाला प्याज रोटी बनाने का आसान तरीका लेकर आए हैं, जिसे आप बनाकर सर्व कर सकते हैं।

मसाला प्याज रोटी Recipe Card

इन आसान स्टेप्स से घर पर यूं तैयार मसाला प्याज रोटी।

Vegetarian Recipe
Total Time: 15 min
Prep Time: 5 min
Cook Time: 10 min
Servings: 4
Level: Medium
Course: Main Course
Calories: 175
Cuisine: Indian
Author: Shadma Muskan

Ingredients

  • 1 कप आटा
  • 1 कप बेसन
  • 1 प्याज (कटी हुई)
  • 2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1 चम्मच जीरा पाउडर
  • स्वादानुसार नमक
  • आवश्यकतानुसार- पानी

Step

  1. Step 1:

    मसाला रोटी बनाने के लिए सबसे पहले प्याज को छीलकर, धोकर कद्दूकस से कस लें। आप चाहें तो प्याज को बारीक काट भी सकती हैं।

  2. Step 2:

    अब एक बड़े बर्तन में गेहूं का आटा, सभी सामग्री पानी डालें और हाथों की मदद से गूंथना शुरू कर दें।

  3. Step 3:

    आपको आटा और पानी अच्छी तरह से मिक्स करके डो तैयार करना है।

  4. Step 4:

    अब आटे को कुछ देर के लिए रख दें और इसकी लोइयां बना लें। साथ ही, गैस पर तवा गर्म करने के लिए रख दें।

  5. Step 5:

    जब तवा गर्म हो जाए तो रोटी को तवे पर रखकर दोनों तरफ से सेक लें।

  6. Step 6:

    बस आपकी मलासा प्याज रोटी तैयार है, जिसे आप किसी भी सब्जी के साथ सर्व कर सकती हैं।

बनाने का तरीका

Onion roti recipe

  • मसाला रोटी बनाने के लिए सबसे पहले प्याज को छीलकर, धोकर कद्दूकस से कस लें। आप चाहें तो प्याज को बारीक काट भी सकती हैं।
  • अब एक बड़े बर्तन में गेहूं का आटा, बेसन, नमक, लाल मिर्च, जीरा पाउडर डालकर मिक्स कर लें। धीरे-धीरे इसमें पानी डालें और हाथों की मदद से गूंथना शुरु कर दें।

इसे ज़रूर पढ़ें- बची हुई रोटी से तैयार करें ये स्वादिष्ट स्नैक्स, लोग पूछेंगे कहां से मंगाया

  • आपको आटा और पानी अच्छी तरह से मिक्स करके डो तैयार करना है और साथ-साथ उसमें एक चम्मच बेकिंग पाउडर भी डाल दें।
  • अब आटे को कुछ देर के लिए रख दें और इसकी लोइयां बना लें। साथ ही, गैस पर तवा गर्म करने के लिए रख दें।
  • जब तवा गर्म हो जाए तो रोटी को तवे पर रखकर दोनों तरफ से सेक लें। आप चाहें तो घी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

इसे ज़रूर पढ़ें- फ्रिज में रखे हुए आटे से भी बनेगी फूली-फूली और सॉफ्ट रोटी, जानें हैक्स

Image Credit- (@Freepik)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।