
डिनर का स्वाद बढ़ा देंगी ये 9 ग्रेवी, रोटी के साथ जरूर करें ट्राई
रोजाना नया बनाने की टेंशन हम सभी को रहती है। हम पूरे दिन बस यही सोचते रहते हैं कि रोटी या चावल के साथ ऐसा क्या बनाया जाए, जिसके साथ हम एक नहीं बल्कि दो रोटी खाएं। रोज-रोज एक ही तरह की सब्जी खाकर न सिर्फ हम बोर हो जाते हैं बल्कि बाहर के खाने की चाहत भी बढ़ जाती है। हालांकि, सब्जी तो बदलती रहती हैं लेकिन इसका रंग नहीं कभी नहीं बदलता.....वहीं बोरिंग लाल रंग। मगर क्या आपको पता है कि सब्जी का स्वाद बढ़ाने के लिए ग्रेवी को बदला जा सकता है। जी हां, भारतीय सब्जी में ग्रेवी कई तरीके से बनाई जाती है जैसे- सफेद, लाल, हरियाली और प्याज की ग्रेवी आदि। कई ऐसे पकवान भी होते हैं जो ग्रेवी से तैयार किए जा सकते हैं। इसलिए हम आपके साथ 9 डिशेज के नाम हम आपके साथ साझा कर रहे हैं, जिसे रोटी के साथ सर्व किया जा सकता है।

ग्रेवी राजमा मसाला

राजमा-चावल किसे पसंद नहीं है भला। मेरे तो नाम सुतने ही मुंह में पानी आने लगता है। मगर आप कुछ नया ट्राई करना चाहती हैं, तो रोटी के साथ ग्रेवी मसाला राजमा तैयार कर सकती हैं। इसके लिए आपको प्याज और दही की ग्रेवी तैयार करनी होगी। आप चाहें तो टमाटर का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। आप इसे चावल के साथ भी परोस सकती हैं।
इसे ज़रूर पढ़ें- क्या आपको इन 4 तरह की राजमा के बारे में पता है?
मसाला ग्रेवी फिश

अगर आप नॉन वेज खाने के शौकीन है, तो यकीनन आपको मलासा ग्रेवी फिश ट्राई करनी चाहिए। यह डिश बंगाल में बहुत फेमस है, जिसे चावलों के साथ सर्व किया जाता है। बता दें कि इसे टमाटर को पीसकर बनाया जाता है और मसालों का तड़का लगाया जाता है। आप भी रोटी के साथ मसाला ग्रेवी फिश को सर्व कर सकती हैं।
ग्रेवी मसाला दाल फ्राई

आपने नॉर्मल दाल तो खाई होगी, लेकिन मलासा दाल फ्राई (3 अलग-अलग तरीके से बानएं रोज़ की नॉर्मल दाल) ट्राई की है। अगर नहीं, तो आपको इस रेसिपी को जरूर ट्राई करना चाहिए क्योंकि इसे प्याज और टमाटर डालकर बनाया जाता है। इसके लिए सबसे पहले दाल बना लें और फिर बाद में प्याज-टमाटर को फ्राई करके ग्रेवी तैयार कर लें। बस हो गई आपकी दाल फ्राई मसाला फ्राई।
व्हाइट चिकन का कोरमा

मीट हर कोई नहीं खा सकता इसलिए आप चिकन का सफेद कोरमा अपनी थाली में शामिल कर सकती हैं, जिसे आपका हर कोई शौक से खा सकता है। हालांकि, आपको चिकन कोरमा में कई तरह की वैरायटी मिल जाएंगी, जिसे आप अपने बजट या पसंद के हिसाब से बना सकती हैं। मगर एक बार व्हाइट चिकन का कोरमा जरूर ट्राई करें।
पनीर मखनी

गरमा गरम बटर नान के साथ पनीर मखनी की सब्जी यकीनन आपके डिनर को स्पेशल बना सकती है। यह सभी की पसंदीदा सब्जी है और ऐसी सब्जी है जिसके साथ लोग पेट भर जाने के बाद भी एक रोटी एक्स्ट्रा खा लेते हैं। अगर आप खाने में स्वाद का तड़का लगाना चाहती हैं, तो पनीर की सब्जी और नान का कॉम्बिनेशन जरूर शामिल करें।
व्हाइट शाही पनीर

व्हाइट ग्रेवी वाला पनीर बहुत ही स्वादिष्ट होता है, जिसे मलाई या दही से बनाया जाता है। वैसे तो शाही पनीर (शाही पनीर बनाते समय काम आएंगे ये टिप्स) डिश मुगलों के जमाने की है, लेकिन समय के साथ-साथ इसे बनाने में कई तरह के एक्सपेरिमेंट किए जाने लगे हैं। आप भी इसे रोटी के साथ सर्व कर सकते हैं।
मलाई मखाना

मखाना एक ऐसा इंग्रीटिएड्ट है जिसे कई तरह से इस्तेमाल किया जा सकता है। स्नैक्स के लिए तो मखाना एक बहुत ही अच्छा ऑप्शन है क्योंकि यह स्वादिष्ट होने के साथ-साथ हेल्दी भी होता है। अगर आप चाहें को इससे मलाई मखाना तैयार कर सकती हैं, जिसका स्वाद काफी स्वादिष्ट होता है। इस डिश को तैयार करने में आपको मलाई और मखाने की जरूरत पड़ेगी।
इसे ज़रूर पढ़ें- सर्दियों में मखाने से तैयार करें ये लजीज व्यंजन, स्वाद के साथ-साथ मिलेगा भरपूर पोषण
अंडा करी

आप हफ्ते में एक बार अंडा करी(अंडा करी बनाने का तरीका जानें) को भी अपनी थाली में शामिल कर सकती हैं। इसे बनाने के लिए आपको बस टमाटर, प्याज, दही और मसाले की जरूरत पड़ेगी। पहले हमें अंडे उबालने होंगे और फिर ग्रेवी बनाकर सर्व करना होगा। आप चाहें तो इसे चावल के साथ भी सर्व कर सकती हैं।
मलाई कोफ्ता

खाने की अलग तरह की वैरायटी ट्राई करना भला किसे पसंद नहीं होता है। आपको वेज से लेकर नॉन वेज में कई तरह की डिश मिल जाएंगी, लेकिन अगर आप सस्ता और अच्छा व्यंजन तलाश रहे हैं, तो यकीनन मलाई कोफ्ता बेस्ट रहेगा। बता दें कि यह न सिर्फ खाने अच्छा लगेगा बल्कि सबको पसंद भी आएगा।
अगर आपको कोई और रेसिपी मालूम है तो हमारे साथ कमेंट बॉक्स में कमेंट कर जरूर शेयर करें। यह आर्टिकल अच्छा लगा तो इसे लाइक और शेयर करना न भूलें। ऐसे ही रेसिपीज पढ़ने के लिए विजिट करें हरजिंदगी।
Image Credit- (@Freepik)