मैंगो और चिया सीड्स मिलाकर बनाएं हेल्दी ड्रिंक, यह रही आसान रेसिपी

गर्मियों में हर रोज कुछ नया पीने का मन करता है। इसलिए हम ठंडा और हेल्दी बनाना पसंद करते हैं। ऐसे में आम का शेक तैयार कर सकते हैं, जिसमें चिया सीड्स डालकर स्वाद बढ़ा सकते हैं। बता दें चिया सीड्स का यह हेल्दी कॉम्बिनेशन बहुत ही पसंद किया जा रहा है। वैसे तो आप आम से बहुत सारी चीजें तैयार कर सकते हैं, लेकिन इस बार नॉर्मल डिश को ही स्वादिष्ट बनाने का मन करता है।
ऐसे में आप मैंगो-चिया सीड्स ड्रिंक्स को अपने ब्रेकफास्ट में शामिल कर सकते हैं। इसमें आपको कई चीनी या बाहर का कुछ केमिकल डालने की जरूरत नहीं है। आप किचन में रखे सामान से की हेल्दी और स्वादिष्ट शेक तैयार कर सकते हैं। बस आपको हमारे बताई गई रेसिपी को फॉलो करना होगा।
मैंगो और चिया सीड्स शेक Recipe Card
इन टिप्स की मदद से तैयार करें मैंगो और चिया सीड्स का शेक।
Ingredients
- आम- 2
- चिया सीड्स- 2 चम्मच
- ठंडा दूध- 1 गिलास
- खजूर- 3
- इलायची- 3
- बर्फ के टुकड़े- जरूरत के हिसाब से
- स्ट्रॉबेरी- 3
Step
- Step 1:
र आम को धोकर छिलके उतार लें। छिलके उतारने के बाद छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर मिक्सर ग्राइंडर में डाल दें।
- Step 2:
अब मिक्सर ग्राइंडर में दूध, खजूर और बाकी सारा सामान भी डाल दें। सारी सामग्रियों को अच्छी तरह से ग्राइंडर करें।
- Step 3:
एक गिलास में सबसे पहले 1-2 चम्मच भीगे हुए चिया सीड्स डालें।
- Step 4:
अब उसमें आम का गाढ़ा शेक डालें। ऊपर से बर्फ और कटी हुई स्ट्रॉबेरी डालकर अच्छी तरह से फ्रिज करें।
- Step 5:
जब शेक ठंडा हो जाए तो इसे सर्व करें। यकीनन इसका स्वाद आपके घर में सबको पसंद आएगा।
मैंगो चिया सीड्स शेक की विधि

- सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार करके रखें। फिर आम को धोकर छिलके उतार लें। आम के छिलके उतारने के बाद छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर मिक्सर ग्राइंडर में डाल दें।
इसे जरूर पढ़ें- के-फूड फैन को पसंद आएगा बिंग्सू... ट्राई करें आइस शेविंग्स से तैयार यह डेजर्ट
- इस दौरान चिया सीड्स को पानी में डालकर लगभग 10 मिनट के लिए रख दें। अब मिक्सर ग्राइंडर में दूध, खजूर और बाकी सारा सामान भी डाल दें। सारी सामग्रियों को अच्छी तरह से ग्राइंडर करें।
- एक गिलास में सबसे पहले 1-2 चम्मच भीगे हुए चिया सीड्स डालें। अब उसमें आम का गाढ़ा शेक डालें। ऊपर से बर्फ और कटी हुई स्ट्रॉबेरी डालकर अच्छी तरह से फ्रिज करें।
इसे जरूर पढ़ें- क्या आपको पता है शेक्स और स्मूदी में अंतर?
- जब शेक ठंडा हो जाए तो इसे सर्व करें। यकीनन इसका स्वाद आपके घर में सबको पसंद आएगा।
Image Credit- (@Freepik and shutterstock)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।