Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:41 PM IST

घर पर ऐसे बनाएं स्पेशल मालवणी मसाला, स्वाद को करेगा दोगुना

अगर आप अपनी डिशेज में स्वाद का तड़का लगाना चाहती हैं, तो 'रेसिपी ऑफ द डे' में बताए गए मसाले को जरूर डालकर देखें। यकीन मानिएगा बिल्कुल स्वाद बदल जाएगा। <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2023-04-26, 11:50 IST
how to make malvani masala

खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए हम मसालों का इस्तेमाल करते हैं। आजकल मार्केट में तरह-तरह के मसाले मौजूद हैं, जिसे हम अपनी जरूरत के अनुसार खरीदते हैं। मगर कुछ मसाले ऐसे होते हैं, जिनका इस्तेमाल बेहद कम किया जाता है जैसे- मालवणी मसाला। बता दें यह मसाला महाराष्ट्र में काफी फेमस है। सब्जी से लेकर एग करी तक इसका इस्तेमाल किया जाता है।

यह मसाला खाने के स्वाद को दोगुना कर देता है। हालांकि, यह आपको बाजार में आसानी से मिल जाएगा। मगर घर के पिसे मसाले की बात ही कुछ और होती है। अगर आप भी इसे घर में बनाना चाहते हैं, तो इसे बनाने का तरीका इस आर्टिकल में हम आपके साथ साझा कर रहे हैं।

स्पेशल मालवणी मसाला Recipe Card

आप इन आसान स्टेप्स से घर पर स्पेशल मालवणी मसाला तैयार कर सकती हैं।

Vegetarian Recipe
Total Time: 20 min
Prep Time: 10 min
Cook Time: 10 min
Servings: 4
Level: Medium
Course: Others
Calories: 175
Cuisine: Indian
Author: Shadma Muskan

Ingredients

  • सूखी लाल मिर्च- 40
  • साबुत धनिया- 1/4 कप
  • लौंग-12
  • काली मिर्च- 1 छोटा चम्मच
  • सौंफ- 2 छोटे चम्मच
  • जीरा- 1/2 छोटा चम्मच
  • शाही जीरा-3/4 छोटा चम्मच
  • काली इलायची-2
  • दालचीनी-5 दो इंच का टुकड़ा
  • सरसों के दाने-1/2 छोटा चम्मच
  • हींग 1/2 छोटा चम्मच
  • जायफल-1
  • चक्र फूल- 1/2
  • तेजपत्ता-2

Step

  1. Step 1:

    मसाला बनाने के लिए सबसे पहले सभी सामग्री को इकट्ठा कर लें।

  2. Step 2:

    फिर धनिया के दाने, सरसों के दाने को हल्की आंच पर 5 मिनट तक भून लें।

  3. Step 3:

    खुशबू आने के बाद सभी सामग्री को डालकर हल्की आंच पर भून लें।

  4. Step 4:

    अब इसे एक बाउल में निकालें और 5 मिनट के लिए ठंडा होने के लिए रख दें।

  5. Step 5:

    जब सभी सामान ठंडा हो जाए, तो मिक्सर में डालकर पीस लें।

  6. Step 6:

    बस आपका मालवणी मसाला बनकर तैयार है।

विधि

Malvani masala

  • मसाला बनाने के लिए सबसे पहले सभी सामग्री को इकट्ठा कर लें।
  • फिर 1 चम्मच साबुत धनिया, आधा छोटा चम्मच शाही जीरा, 2 काली इलायची, 5 दो इंच के टुकड़े और आधा चम्मच- सरसों के दाने को हल्की आंच पर 5 मिनट तक भून लें।

इसे ज़रूर पढ़ें- गरम मसाले की जगह इन चीजों का करें इस्तेमाल

  • अब इसे एक बाउल में निकालकर साइड में रख दें और इसी पैन में डालकर 2 मिनट तक ब्राउन होने तक पका लें।
  • तेजपत्ता को भुनने के बाद आप बची हुई अन्य सामग्री को डालें और हल्की आंच पर 3 मिनट तक भून लें।
  • अब इसे एक बाउल में निकालें और 5 मिनट के लिए ठंडा होने के लिए रख दें।

इसे ज़रूर पढ़ें- महाराष्ट्र के इन 9 लाजवाब व्यंजनों में आपकी फेवरेट डिश है क्या?

  • जब सभी सामान ठंडा हो जाए, तो आप इसे मिक्सर में डालकर पीस लें और पाउडर बना लें।
  • बस आपका मालवणी मसाला बनकर तैयार है। (बनाएं तीखा लाल मिर्च पाउडर) आप इसका इस्तेमाल कर सकती हैं।

Image Credit- (@Freepik)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।