Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:48 AM IST

घर पर बनाएं आलू शिमला मिर्च के पराठे, सभी करेंगे आपकी तारीफ

अगर आप भी नाश्ते में पराठा खाने का शौक रखते हैं, तो फिर आपको इस बार सिंपल नहीं, बल्कि आलू शिमला मिर्च का पराठा ट्राई करना चाहिए। सभी करेंगे तारीफ।
Updated:- 2024-04-24, 11:15 IST
aloo shimla mirch paratha easy recipe

Aloo Shimla Mirch Paratha: नाश्ते में पराठा खाने का शौक बहुत लोगों का होता है। इसलिए कई घरों में सुबह और शाम पराठे बनाते रहते हैं। पराठे बनाने की बात होती है, तो कई लोग आलू, गोभी, पनीर, प्याज के ही पराठे हर दिन ट्राई करते हैं।

लेकिन अगर आप इस बार कुछ अलग पराठा बनाने चाहते हैं, तो फिर आपको आलू शिमला मिर्च का टेस्टी पराठा ट्राई करना चाहिए। यकीनन आलू शिमला मिर्च के पराठे खाने के बाद घर के सभी सदस्य आपकी तारीफ करने लगेंगे।

आलू शिमला मिर्च पराठा Recipe Card

आलू शिमला मिर्च पराठा बनाने की आसान रेसिपी

Vegetarian Recipe
Total Time: 30 min
Prep Time: 20 min
Cook Time: 15 min
Servings: 4
Level: Medium
Course: Breakfast
Calories: 100
Cuisine: Indian
Author: Sahitya Maurya

Ingredients

  • आटा-5 कप
  • उबले आलू-3
  • लहसुन-3 कली
  • जीरा-1/2 चम्मच
  • शिमला मिर्च-2 उबली हुई
  • प्याज-1 बारीक कटा हुआ
  • अदरक-1/2 इंच
  • धनिया पत्ता-2 चम्मच
  • हल्दी-1/2 चम्मच
  • नमक-स्वादानुसार
  • नींबू का रस-1 चम्मच
  • तेल-3 चम्मच

Step

  1. Step 1:

    सबसे पहले आलू और शिमला मिर्च को अच्छे उबाल लीजिए।

  2. Step 2:

    अब आलू को छीलकर किसी बर्तन में रख लें। अब इसमें शिमला मिर्च को डालकर अच्छे से मैश कर लें।

  3. Step 3:

    इसके बाद मिश्रण में नमक, हल्दी, प्याज, अदरक आदि सामग्री को भी डालकर अच्छे से मैश कर लें।

  4. Step 4:

    अब आटे में पानी को डालकर अच्छे से गूंथ लें और लोइयां बना लें।

  5. Step 5:

    इसके बाद लोइयों में मिश्रण को डालकर अच्छे से बेल लीजिए।

  6. Step 6:

    इसके बाद एक पैन में तेल को डालकर गर्म कर लीजिए और पराठे को डालकर दोनों साइड ब्राउन होने तक अच्छे से पका लीजिए।

इस आर्टिकल में हम आपको आलू शिमला मिर्च पराठे की आसान रेसिपी बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप भी फॉलो कर सकते हैं।

आलू शिमला मिर्च पराठा बनाने की रेसिपी   

  • आलू शिमला मिर्च पराठा बनाना बहुत ही आसान है। इसके लिए आपको अधिक मेहनत भी करने की जरूरत नहीं है। सबसे पहले आलू और शिमला मिर्च को साफ करके अच्छे से उबाल लीजिए।
  • जब आलू और शिमला मिर्च उबल जाए तो आलू को छीलकर किसी दूसरे बर्तन में रख लीजिए। ठंडा होने पर आलू और शिमला मिर्च को अच्छे से मैश कर लीजिए।

इसे भी पढ़ें: गर्मियों में पराठा बनाते वक्त इन बातों का रखें ध्यान, दिन बन जाएगा खास 

aloo shimla mirch paratha recipe at home

  • आलू और शिमला मिर्च मैश करने के बाद मिश्रण में नमक, हल्दी,धनिया पत्ता, हरी मिर्च, प्याज आदि सामग्री को डालकर अच्छे से मिक्स कर लीजिए और किसी बर्तन में रखकर ढक लीजिए।
  • इधर एक बर्तन में आटे को डालकर जरूरत के हिसाब से पानी को डालकर अच्छे से गूंथ लीजिए। आटा गूंथने के बाद पराठे के लिए लोइयां बना लीजिए। अब लोइयां में आलू के मिश्रण को डालकर अच्छे से बेल लीजिए।
  • इसके बाद एक पैन में तेल को डालकर गर्म करें। जब पैन गर्म हो जाए तो पराठे को डालकर दोनों साइड ब्राउन होने तक अच्छे से पका लीजिए। (ये 3 तरीके के पराठे बनाएं
  • अब इसे आप अचार या पसंदीदा चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं।

Image-freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।