गर्मियों में उठाएं ठंडी-ठंडी लौकी की रबड़ी का लुत्फ, नोट करें रेसिपी

हम मीठा खाने के शौकीन लोग हमेशा ही अलग और नई तरह की मिठाई की तलाश में रहते हैं। कभी कुछ, तो कभी कुछ....कई लोग तो घर पर कुछ न कुछ बनाना पसंद करते हैं। हालांकि, मार्केट में हमें कई तरह की वेराइटी मिल जाएंगी, लेकिन रोजाना मार्केट से मिठाई खरीदकर खाना हेल्थ के लिए फायदेमंद नहीं माना जाता।
साथ ही, ऐसा करने से पैसे भी ज्यादा खर्च होते हैं, ऐसे में बेहतर होगा की आप घर पर ही तरह-तरह की मिठाइयां बनाएं। हालांकि, घर पर हलवा, खीर, बर्फी या लड्डू आसानी से बनाए जा सकते हैं, लेकिन रबड़ी एक ऐसी चीज है जिसे बनाने में न सिर्फ काफी मेहनत लगती है, बल्कि पैसे भी ज्यादा खर्च होते हैं।
लौकी की रबड़ी Recipe Card
इन टिप्स की मदद से तैयार करें लौकी की रबड़ी।
Ingredients
- लौकी- 300 ग्राम
- दूध- 1 लीटर
- आधा मलाई- आधा कप
- चीनी- 1 कप
- बादाम- 2 चम्मच
- इलायची पाउडर- 1 चम्मच
- देसी घी- 5 चम्मच
Step
- Step 1:
सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को इकट्ठा करें।
- Step 2:
एक कड़ाही में घी डालकर गर्म करने के लिए रख दें।
- Step 3:
फिर लौकी, दूध, चीनी, मलाई और इलायची पाउडर डालकर पकने के लिए छोड़ दें।
- Step 4:
जब लौकी अच्छी तरह से पक जाए और दूध गाढ़ा हो जाए तो ऊपर से बादाम डालकर गैस बंद कर दें।
- Step 5:
फिर एक बर्तन में निकालें और फ्रिज में स्टोर करके रख दें।
- Step 6:
जब रबड़ी ठंडी हो जाए, तो ऊपर से नारियल डालकर सर्व करें।
क्या आप जानते हैं कि हमारे पास ऐसी सीक्रेट रेसिपी है जिसकी मदद से मार्केट जैसी रबड़ी तैयार की जा सकती है। जी हां, यहां हम आपको दूध की नहीं, बल्कि लौकी की रबड़ी के बारे में बताएंगे जिसे भले ही लौकी से बनाया जाएगा, लेकिन स्वाद दूध वाली रबड़ी की तरह होगा।
लौकी की रबड़ी की विधि

- सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को इकट्ठा करें। फिर लौकी को अच्छी तरह से धोकर, छिलके उतार लें। फिर सारी लौकी को कद्दूकस कर घीस लें और कुछ देर के लिए फैलाकर रख दें।
- लौकी को फैलाने से इसमें मौजूद सारा पानी सूख जाएगा। इस दौरान गैस पर एक कड़ाही को गर्म करने के लिए रख दें। जब कड़ाही गर्म हो जाए, तो घी डालकर गर्म करने के लिए रख दें।
इसे जरूर पढ़ें- कोफ्ते से लेकर बर्फी तक, लौकी से तैयार करें ये टेस्टी रेसिपीज
- फिर लौकी डालकर फ्राई कर लें। जब लौकी फ्राई हो जाए, तो दूध, चीनी, मलाई और इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह से पकने के लिए छोड़ दें। जब लौकी अच्छी तरह से पक जाए और दूध गाढ़ा हो जाए तो ऊपर से बादाम डालकर गैस बंद कर दें।
इसे जरूर पढ़ें- घर पर बनाएं हलवाई जैसा 'लौकी का कलाकंद'
- कुछ देर के लिए ठंडा करने के लिए रख दें। फिर एक बर्तन में निकालें और फ्रिज में स्टोर करके रख दें। जब रबड़ी ठंडी हो जाए, तो ऊपर से नारियल डालकर सर्व करें।
Image Credit- (@Freepik)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।